राहुल गांधी और अन्य कांग्रेस नेताओं द्वारा हिंदुत्व के लगातार किये जा रहे अपमान और नवजोत सिंह सिद्धू द्वार ा इमरान खान को ‘बडा भाई’ बताने जैसे विषयों को लेकर भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. संजय जायसवाल ने आज सोशल मीडिया पर एक कविता जारी कर कांग्रेस पर करारा प्रहार किया है। ॥ भाजपा के सोशल मीडिया व आईटी प्रमुख मनन कृष्ण द्वारा रचित इस कविता के माध्यम से उन्होंने राहुल गांधी द्वारा विदेशों में भारत के खिलाफ की गयी बयानबाजी से लेकर वर्तमान कांग्रेस नेताओं द्वारा जारी बयानबाजी पर निशाना साधा है।
उन्होंने फेसबुक पर एक कविता पोस्ट करते हुए लिखा–
है गर्व मुझे, मैं हिंदू हूँ
है हिंदुत्व हमारा अभिमान
हैं राम-कृष्ण के वंशज हम
है हिंदुत्व हमारी पहचान
सत्य, अहिंसा के हम वाहक
नस-नस में जिनके त्याग भरा
फिर भी क्यों ‘हे युवराज’ तुम्हारा
हृदय घृणा से है अटा पड़ा
हमसे इतना द्वेष तुम करते
पर पाकिस्तान को गले लगाते हो
हे युवराज सच बताना
यह ओछापन कहां से लाते हो
हमें तुम आतंकी कहते
इमरान को ‘बड़ा भाई’ बताते हो
है चकित, यह सारा देश सोचकर
आईने से नजर कैसे मिलाते हो
तुमने तो विदेशों में भी
हमारी मातृभूमि का दुष्प्रचार किया
हमारी आस्थाओं और संस्कारों पर
चौतरफ़ा प्रहार किया
अगर हम हैं इतने ही बुरे तो
चुनावों में इच्छाधारी हिन्दू क्यों बन जाते हो
पहन भगवा और तिलक लगाकर
‘टेंपल रन’ पर क्यों जाते हो
सोचे वह लोग भी जो अबतक
कांग्रेस में हैं बने हुए
खानदान के नखरे सहते
पालकी थामे तने हुए
फेंकों उखाड़ इस खानदान को
जो पार्टी पर है जमा हुआ
करो प्रहार उस अहंकार पर
इनके जेहन में है जो भरा हुआ
तोड़ो अब उन जंजीरों को
तुम्हारे अंतर्मन पर जो है कसी हुई
सींचों अब उस राष्ट्रप्रेम को
तुम्हारे अंदर में जो है कहीं फंसी हुई
क्या राष्ट्रविरोध की साजिश बुनकर
उचित कर रहें हैं राजकुमार
यदि उत्तर ‘नहीं’ है तो फिर
करो संघर्ष, करो प्रतिकार
कविता के अंत में ड़ॉ. जायसवाल ने लिखा कि बिहार भाजपा के सोशल मीडिया व आईटी सेल के प्रदेश संयोजक कृष्ण जी ने कल शाम यह कविता भेजी थी‚ जिसे आप सभी से साझा कर रहा हूं। हिंदू समाज के निरंतर अपमान के साथ–साथ पाकिस्तान का गुणगान कर के कांग्रेस जो खतरनाक खेल खेलने का प्रयास कर रही है‚ यह कविता उसकी पोल खोलती है।







