रविशंकर ने विभिन्न क्षेत्रों में भ्रमण कर व्रतियों का लिया आशीर्वाद
पटना साहिब के पूर्व सांसद व पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद ने छठ व्रतियों के बीच साडी‚सूप‚ नारियल‚ फल‚सहित अन्य पूजा सामग्री वितरित कर पारंपरिक छठ माई का गीत सुना व उनका आशीर्वाद प्राप्त किया। इस मौके पर श्री प्रसाद ने बताया कि छठ महापर्व पर आर्थिक रूप से कमजोर व्रतियों को पूजा सामग्री उपलब्ध कराने से इस महापर्व को संपन्न करने में सहूलियत होगी। आज इसी क्रम में नई दिशा परिवार सामूहिक रूप से एक स्थान पर कोविड नियमो का पालन करते हुए ५१ छठ व्रतियों की पूजा कराने की व्यवस्था को जाकर देखा व उनके बीच पूजन सामग्री वितरित की‚पारंपरिक छठी माई का गीत सुना एंव उनका आशीर्वाद प्राप्त किया ‚सबके मन में आस्था व सेवा धर्म का भाव रखते हुए ऐसा दृढ निश्चय करना चाहिए की कहीं किसी भी छठव्रती को किसी भी चीज की कमी नही हो।उन्होंने कहा कि यही एक ऐसा अनुष्ठान है जिसमें समाज के हर वर्ग के लोग एक साथ समान रूप से जलााय किनारे बैठकर भगवान भास्कर की अराधना करते हैं।
नई दिशा परिवार द्वारा सामूहिक रूप से एक स्थान पर कोविड नियमों का पालन करते हुए 51 छठ व्रतियों की पूजा करने की पूरी व्यवस्था कराई गई है। आज खरना पर उनके बीच पूजन सामग्री वितरित की। नई दिशा द्वारा आर्थिक रूप से कमजोर श्रद्धालुओं को छठ पर्व करने में सभी सुविधा उपलब्ध करवाई जाती है : रविशंकर प्रसाद
भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव ने प्रदेशवासियों को लोक आस्था के महापर्व छठ की हार्दिक बधाई देते हुए आपसी सहयोग और सद्भाव से मनाने की अपील की। श्री यादव ने कहा कि हमारी कामना है भगवान भास्कर लोगों के जीवन में खुशहाली लाएं। लोगों का जीवन उत्साह से >र्जान्वित हो। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की ओर से गंगा घाटों पर छठवतियों की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की गयी है। लेकिन‚ उत्साह और उमंग के बीच भी लोगों को सतर्क रहने की भी जरूरत है। यथासंभव मास्क जरूर पहनें। साथ ही‚ छठ के मौके पर सुरक्षा के लिए जिला प्रशासन की ओर से जारी दिशा–निर्देशों का पालन करें।
आरके सिन्हा ने व्रतियों के बीच बांटी पूजन सामग्री
भारतीय जनता पार्टी के संस्थापक सदस्य और पूर्व सांसद आरके सिन्हा और राष्ट्रीय युवा नेता रितुराज सिन्हा ने आज रामसुंदर दास पार्क ‚कंकडबाग और आदि चित्रगुप्त मंदिर ‚नौजरघाट‚पटना सिटी में सैकडो छठ व्रतियों के बीच छठ पूजन सामग्री वितरित की। छठ व्रतियों के सुप में फल के अलावा साडी भी वितरित की है। इस अवसर पर आरके सिन्हा ने कहा की छठ पर्व बिहार की सांस्कृतिक पहचान है।लोक आस्था के इस महापर्व में सामाजिक समरसता‚ स्वच्छता एवं पवित्रता का प्रतीक है । वहीं रितुराज सिन्हा ने कहा कि इस पर्व को श्रद्धा और विश्वास के साथ सूर्य की उपासना करते है और एक ही घाट पर गरीब और अमीर के बीच बिना कोई भेदभाव किये एक ही घाट पर पूजन करते है।कार्यक्रम में विधायक नंद किशोर यादव‚विधायक अरुण सिन्हा भी शामिल हुए। इनके अलावा पटना महानगर जिलाध्यक्ष अभिषेक ‚आशीष सिन्हा‚ संबंधित मंडल अध्यक्षों के अलावा आनंद ‚विनय केशरी‚कांति केसरी ‚सुदामा प्रसाद सिन्हा ‚रणवीर सहित भाजपा के कार्यकर्ताओं ने उपस्थित होकर अपना सहयोग दिया ।







