छठ व्रत पर स्वंयसेवी संगठनों द्वारा व्रतियों के बीच प्रसाद का वितरण किया गया। इस दौरान मैनपुरा में सूर्या क्लब द्वारा आयोजित प्रसाद वितरण कार्यक्रम में मंत्री सम्राट चौधरी‚ मंत्री सुमित सिंह व सांसद रामकृपाल यादव द्वारा छठव्रतियों के बीच पूजन सामगी का वितरण किया। भाजपा नेता शंकर सिंह ने बताया कि हरसाल खरना के दिन श्राद्धालुओं के बीच १००१ सूप पूजन सामाग्री का वितरण किया जाता है। इस मौके पर पूर्व विधायक आशा सिन्हा‚ गुड्ड़ सिंह‚सुभाष कुमार‚गोलु कुमार‚संजीव कर्ण‚पूर्व पार्षद संजय सिंह आदि मौजूद थे। वहीं सगुना मोड़़ दृष्टिकुंज नेत्रालय की ओर से छठव्रतियों के बीच पूजा सामग्री वितरित किया गया। नेत्रालय के निदेशक ड़ा.निम्मी रानी ने बताया कि छठ की महत्ता से पूरी दुनिया परिचित हो रही है। इस मौके पर ड़ॉ. निशिकांत‚ जतन‚सोनू आदि मौजूद थे। उधर‚ शाहपुर पुल के पास उमेश राय द्वारा एवं दाउदपुर में पूर्व पार्षद सुरेन्द्र चौरसिया द्वारा श्राद्धालुओं के बीच प्रसाद सामग्री का वितरण किया गया।
आज संसदीय क्षेत्र अंतर्गत दानापुर के मैनपुरा, दानापुर कैंट रोड पर छठ व्रतियों के पूजा सामग्री वितरण कार्यक्रम में सम्मिलित होकर छठ व्रतियों के बीच पूजा की सामग्री वितरित किया। इस अवसर पर सभी लोगों को छठ पूजा की शुभकामनाएं दीं :रामकृपाल यादव
व्रतियों में पूजन सामग्री का वितरण
शेरपुर ‚कोयरी टोला के समीप कुशवाहा नवयुवक संघ की ओर से छठ पूजा में पूजन सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान भाजपा ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री सह बिहार भाजपा प्रवक्ता ड़ॉ. निखिल आनंद ने सूप‚ प्रसाद एवं पूजन सामग्री वितरण किया। इस अवसर पर ब्रजभूषण महतो‚अभय यादव‚ विनोद चौधरी‚ रवि शर्मा‚ विनोद कुशवाहा‚ अमित गौरव सहित बड़ी संख्या में नवयुवक संघ के युवा कार्यकर्ता मौजूद थे।







