ADVERTISEMENT
Monday, July 13, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

छठ के अवसर पर प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री ने छठ पर्व की दी बधाई

लोक आस्‍था के महापर्व छठ की चहुंओर धूम है। बुधवार को सांध्‍यकालीन अर्ध्‍य के दिन राष्‍ट्रपति रामनाथ कोविंद एवं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छठ की बधाई दी है। बिहार के मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार, उपमुख्‍यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी तथा नेता प्रतिपक्ष तेजस्‍वी यादव सहित पक्ष-विपक्ष के अनेक नेताओं ने जनता को छठ की बधाई दी है। नेताओं ने व्रतियों और श्रद्धालुओं से घाटों पर एक-दूसरे की मदद करने तथा कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की भी अपील की है।

UB India News by UB India News
November 10, 2021
in पटना, बिहार
0
छठ के अवसर पर  प्रधानमंत्री मुख्यमंत्री ने छठ पर्व की दी बधाई
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आज छठ पूजा का पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। ऐसे में बड़े-बड़े दिग्गज बधाइयां देते हुए नजर आ रहे हैं। इस लिस्ट में कई बड़े नेताओं, मंत्रियों के नाम हैं। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने छठ पूजा की बधाई देते हुए लिखा है- ‘छठ पूजा के शुभ अवसर पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं। यह पर्व प्रकृति, विशेषकर सूर्य‌ व‌‌ जल पर हमारी निर्भरता‌ को स्वीकारने का भी अवसर है। मेरी कामना है कि यह त्‍योहार हमारी सांस्कृतिक विरासत को सबल बनाने के साथ-साथ पर्यावरण-संरक्षण के हमारे प्रयासों को भी सुदृढ़ बनाए।’

सूर्योपासना के महापर्व छठ की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। छठी मइया हर किसी को उत्तम स्वास्थ्य और सुख-सौभाग्य प्रदान करें।

RELATED POSTS

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

वहीं उनके आलावा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ट्वीट कर छठ पर्व की बधाई देते हुए लिखा है- ‘सूर्योपासना के महापर्व छठ की आप सभी को ढेरों शुभकामनाएं। छठी मइया हर किसी को उत्तम स्वास्थ्य और सुख-सौभाग्य प्रदान करें।’ इसी के साथ उत्तरप्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ट्वीट करते हुए लिखा- ‘भगवान सूर्य की आराधना के महापर्व ‘छठ’ की सभी प्रदेशवासियों व श्रद्धालुओं को हार्दिक बधाई तथा शुभकामनाएं। सामाजिक समरसता का प्रतीक यह अलौकिक अनुष्ठान मनुष्य को प्रकृति से जोड़ता है। प्रकृति के संरक्षण-संवर्धन के पर्व पर छठी मईया से विश्व-कल्याण की प्रार्थना है। जय छठी मईया!’ इसी के साथ बिहार के मुख्यमंत्री नितीश कुमार ने ट्वीट कर लिखा है- ‘नहाय-खाय से शुरू हुए चार दिवसीय सूर्योपासना के महापर्व छठ पूजा के मद्देनजर गंगा तटों पर बनाए गए छठ घाटों का निरीक्षण किया।’

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने लिखा है- ‘लोक आस्था के 4 दिवसीय महापर्व छठ के अवसर पर शुभकामनाएं। यह आत्मानुशासन का पर्व है। लोग आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदयीमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति, सुख, समृद्धि और शांति के लिए प्रार्थना है।’ इसी के साथ गृहमंत्री अमित शाह ने ट्वीट कर लिखा है- ‘समस्त देशवासियों को सूर्य आराधना के महापर्व ‘छठ पूजा’ की हार्दिक शुभकामनाएं। सूर्यदेव सभी के जीवन में सुख-समृद्धि, उत्तम स्वास्थ्य और नई ऊर्जा का संचार करें। जय छठी मैया!’ इस तरह से अन्य कई नेताओं ने छठ पर्व की बधाई दी है।

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने लोकआस्था के चार दिवसीय महापर्व छठ के अवसर पर प्रदेश एवं देशवासियों को बधाई दी है। कहा कि लोकआस्था का यह महापर्व आत्मानुशासन का पर्व है, जिसमें लोग आत्मिक शुद्धि और निर्मल मन से अस्ताचल और उदीयमान भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित करते हैं। मुख्यमंत्री ने लोक आस्था के महापर्व के अवसर पर भगवान भास्कर से राज्य की प्रगति, सुख, समृद्धि, शांति और सौहार्द्र के लिये प्रार्थना की है तथा राज्यवासियों से अपील की है कि वे इस महापर्व को मिल-जुलकर आपसी प्रेम, पारस्परिक सद्भाव और शांति के साथ मनाएं।

मुख्‍यमंत्री ने दी छठ की शुभकामनाएं

मुख्‍यमंत्री ने बिहारवासियों को छठ की शुभकामनाएं देते हुए उनसे समाजिक व साम्‍प्रदायिक सद्भाव बनाए रखने तथा कोरोना गाइडलाइन का पालन करने की अपील की।

jagran

स्वास्थ्य मंत्री ने दी पूजा की बधाई

स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय ने छठव्रतियों समेत राज्यवासियों को लोक आस्था का महापर्व छठ की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने कहा कि पूजा के दौरान लोग कोरोना प्रोटोकाल का अवश्य पालन करें, ताकि संक्रमण फैलने का खतरा नहीं रहे। मुंह पर मास्क और दो गज दूरी को ध्यान में रख कर ही भगवान भास्कर को अर्ध्‍य दें।

राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार मोदी ने बांटे पूजा के सामान
राज्यसभा सदस्य सुशील कुमार ने मोदी ने मंगलवार को खरना पूजा के ठीक पहले पटना के अनेक स्थानों पर व्रतियों के बीच छठ पूजा सामग्री वितरित की। उन्होंने इस दौरान अपील की कि लोग घाटों पर विशेष सावधानी बरते हैं और कोरोना दिशा निर्देश का पालन भी करें। उन्होंने छठ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ का महापर्व लोगों के जीवन में सुख, शांति, समृद्धि लेकर आए

उप मुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने बांटी पूजा सामग्री
उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद ने छठव्रतियों के बीच स्थानीय खाजेकलां, मुन्नाचक, पत्रकार नगर, कंकड़बाग, अनिसाबाद सहित कई इलाकों में छठ पूजा सामग्री का वितरण किया। मौके पर विधायक नंदकिशोर यादव, अरुण कुमार सिन्हा आदि भी साथ रहे। डिप्टी सीएम ने छठ की शुभकामनाएं देते हुए कहा कि छठ का त्योहार लोगों के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि लेकर आए।

जाप प्रमुख पप्पू यादव ने वितरित की पूजा सामग्री
कृष्णा घाट पर जन अधिकार पार्टी प्रमुख राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव ने छठव्रतियों के बीच छठ पूजन सामग्री वितरित की। इस दौरान महासचिव राजेश पप्पू और शंकर पटेल भी मौजूद रहे। पप्पू यादव ने छठ की शुभकामना देते हुए कहा कि छठ में कोई छोटा या बड़ा नहीं होता है, बल्कि इस उत्सव में सभी लोगों की समान भागीदारी होती है। छठ पर्व के साथ पवित्रता, आपसी सौहार्द और सहयोग की भावना जुड़ी है। इसमें सभी प्रकार का भेदभाव मिट जाता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

क्या नितिन नवीन ने चारा घोटाला के आरोपी के बेटे को टिकट दिलवाया…………………

by UB India News
July 11, 2026
0

बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की सीट बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उप चुनाव में बीजेपी ने अपना...

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

बांकीपुर की जनता से डर गई बीजेपी- पीके

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर सीट पर बीजेपी ने अपना उम्मीदवार बदल दिया है। बीजेपी ने नीरज कुमार सिन्हा को बांकीपुर से उम्मीदवार बनाया...

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

सरकार और संगठन में समन्वय बढ़ाएगा एनडीए

by UB India News
July 11, 2026
0

राज्य की गद्दी संभालने के बाद मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी शुक्रवार को पहली बार एनडीए के सभी पांच घटक दलों भाजपा,...

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

क्या PK की चूक ने दे दी बांकीपुर में BJP को संजीवनी !

by UB India News
July 11, 2026
0

जन सुराज के संस्थापक और बांकीपुर से उम्मीदवार प्रशांत किशोर का 'पेपर बम' फूटता और बीजेपी के उम्मीदवार अभिषेक बंटी...

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

बांकीपुर सीट पर भाजपा का नया चेहरा एक्शन में; CM सम्राट और डिप्‍टी सीएम से मिले नीरज सिन्हा

by UB India News
July 11, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा सीट पर हो रहे उपचुनाव के लिए भाजपा प्रत्‍याशी बनाए गए नीरज कुमार सिन्‍हा  नामांकन से पहले एक्‍शन...

Next Post
कांग्रेस ने छठव्रतियों में पूजा सामग्री का किया वितरण

कांग्रेस ने छठव्रतियों में पूजा सामग्री का किया वितरण

Sins Of Best Free Porn Sites

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend