ADVERTISEMENT
Friday, July 10, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नितीश सरकार का पेट्रोल-डीजल का दीपावली गिफ्ट………

नीतीश सरकार ने दिवाली के दिन आम लोगों को बड़ी राहत दी है. केंद्र सरकार की ओर से पेट्रोल-डीजल की कीमतों में राहत देने के बाद गुरुवार को बिहार सरकार ने राज्य स्तर पर वैट की दरों में कमी कर दी है.

UB India News by UB India News
November 5, 2021
in पेट्रोलियम, मुख्यमंत्री
0
नितीश सरकार का पेट्रोल-डीजल का दीपावली गिफ्ट………
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मैराथन मंथन के बाद आखिर केंद्र सरकार ने अवाम की आवाज सुन ली है। बुधवार देर रात एक्साइज ड्यूटी में कटौती की गयी। इसके तुरंत बाद बिहार सरकार की ओर से पेट्रोल व डीजल पर लगने वाले वैट में कमी करने में भी देरी नहीं की गई। केंद्र और बिहार सरकार की ओर से राहत मिलने के बाद डीजल 11.93 रुपये और पेट्रोल की कीमत 6.35 रुपये कम हो गई है। चार नवंबर से डीजल की कीमत 93.14 रुपये और पेट्रोल की कीमत 107.44 रुपये पर आ गयी है।
बिहार सरकार ने भी लोगों को दिवाली गिफ्ट दे दिया है. नीतीश सरकार ने राज्य स्तर पर वैट की दरों में कमी कर लोगों के लिए डीजल में 3.90 रूपये और पेट्रोल में 3.20 रूपये प्रति-लीटर राहत देने का बड़ा फैसला किया है.

नीतीश सरकार के इस बड़े फैसले के बाद बिहार के लोगों को अब पेट्रोल 8.20 रुपये और डीजल 13.90 रुपये सस्ता मिलेगा. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने खुद इसका आधिकारिक एलान अपने ट्विटर हैंडल के जरिये दी है. नीतीश कुमार ने ट्वीट किया- ‘केन्द्र सरकार द्वारा डीजल एवं पेट्रोल की कीमतो में राहत देने के निर्णय के बाद राज्य सरकार द्वारा राज्य स्तर पर वैट की दरों में कमी कर लोगों के लिए डीजल में 3.90 रूपये एवं पेट्रोल में 3.20 रूपये प्रति-लीटर की अतिरिक्त राहत देने का निर्णय लिया गया है.’

RELATED POSTS

बिहार में पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87 रुपये प्रति लीटर हुआ ………….

जनता की कमाई को किश्तों में लूटा जा रहा है……………..

डीजल की कीमत आई सौ के नीचे

डीजल की कीमत 105. 07 रुपये लीटर पर थी जो 11.93 रुपये की कटौती के बाद 93.14 रुपये पर आ गई है। इसी तरह से पेट्रोल की कीमत 113.79 रुपये पर थी जो 6.35 रुपये प्रति लीटर घटकर 107.44 रुपये पर आ गई है। डीजल में 11.93 रुपये की हुई कुल कटौती में बिहार सरकार की ओर से वैट के रूप में 1.90 रुपये की राहत दी गई है। शेष 10.03 रुपये प्रति लीटर की कटौती केंद्र सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी के रूप में की गई है। इसी तरह से पेट्रोल में हुई कुल 6.35 रुपये प्रति लीटर की कटौती में बिहार सरकार की ओर से वैट के रूप में 1.30 रुपये प्रति लीटर की राहत दी गई है। शेष शेष 5.05 रुपये की कटौती केंद्र सरकार की ओर से एक्साइज ड्यूटी के रूप में दी गई है।

पेट्रोल पंप मालिकों को होगा भारी नुकसान

इस कटौती से आम लोगों को तो जरूर कुछ राहत मिलेगी, लेकिन पेट्रोल पंप मालिकों को भारी नुकसान भी उठाना पड़ेगा। पटना पेट्रोलियम डीलर एसोसिएशन का कहना है कि हर पेट्रोल पंप मालिकों को कम से कम 18 से 20 लाख रुपये का नुकसान होगा, क्योंकि वे जिस दर पर पेट्रोल-डीजल तेल कंपनियों से लिए हैं, उससे कम कीमत पर बेचना पड़ेगा।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

तेल कंपनियों को हर महीने 30 हजार करोड़ की चपत, फिर भी राज्यों को कैसे हो रहा बंपर फायदा?

बिहार में पेट्रोल 112.70 रुपये और डीजल 99.87 रुपये प्रति लीटर हुआ ………….

by UB India News
May 26, 2026
0

अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के कारण अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड ऑयल (कच्चा तेल) की कीमतों में भारी...

भावनाओं को आहत करना मेरा उद्देश्य नहीं… खरगे ने मांगी माफी…………..

जनता की कमाई को किश्तों में लूटा जा रहा है……………..

by UB India News
May 23, 2026
0

देश में पेट्रोल-डीजल की कीमतों में लगातार हो रही बढ़ोतरी को लेकर सियासत तेज हो गई है। लगातार आठ दिनों...

पीएम की अपील के बाद सरकार बोली -ईंधन की कोई कमी नहीं है

पीएम की अपील के बाद सरकार बोली -ईंधन की कोई कमी नहीं है

by UB India News
May 11, 2026
0

पश्चिम एशिया में जारी संकट के बीच भारत सरकार ने देशवासियों से पेट्रोल और डीजल की खपत कम करने की...

वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करेंगे CM नीतीश

वैभव सूर्यवंशी को सम्मानित करेंगे CM नीतीश

by UB India News
February 22, 2026
0

अंडर-19 क्रिकेट विश्व कप जीतकर बिहार और देश का नाम रोशन करने वाले क्रिकेटर वैभव सूर्यवंशी रविवार को पटना पहुंचे।...

बिहार के अन्नदाताओं को सौगात: CM नीतीश कुमार आज 2 लाख किसानों के खाते में भेजें  ₹113 करोड़ का अनुदान

बिहार के अन्नदाताओं को सौगात: CM नीतीश कुमार आज 2 लाख किसानों के खाते में भेजें ₹113 करोड़ का अनुदान

by UB India News
February 22, 2026
0

बिहार के किसानों के लिए आज का दिन बड़ी राहत लेकर आया है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार आज राज्य के उन...

Next Post
खतरनाक घाटों पर अर्घ्य की रहेगी मनाहीः नीतीश

खतरनाक घाटों पर अर्घ्य की रहेगी मनाहीः नीतीश

तबीयत ठीक नहीं है, मैं दिल्ली जा रहा हूं : लालू यादव

तबीयत ठीक नहीं है, मैं दिल्ली जा रहा हूं : लालू यादव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend