ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

करोड़ो रूपया घूस लेकर केन्द्र सरकार ने आमेजन को पहुंचाया फायदा

UB India News by UB India News
October 12, 2021
in कांग्रेस, पटना
0
करोड़ो रूपया घूस लेकर केन्द्र सरकार ने आमेजन को पहुंचाया फायदा
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मोदी सरकार ने अमेजन से अनुकूल आनलाइन बाजार बनाने के लिए 60 हजार करोड़ रुपये लिए हैं। यह आरोप पूर्व केंद्रीय मंत्री व वरिष्ठ कांग्रेस नेता सुबोधकांत सहाय ने लगाए हैं। सहाय ने कहा कि अमेजन व छह अन्य कंपनियों ने मिलकर अपने हित में कानून बनाने के लिए यह रकम रिश्वत के रूप में दी। कंपनियों ने यह बात स्वीकार भी की है। उन्होंने कहा यही वो सरकार है जो यूपीए सरकार के वक्त 45 फीसद प्रत्यक्ष विदेशी निवेश पर गला फाड़ती थी आज इसे बढ़ाकर शत प्रतिशत कर दिया है। गलत नीतियों की वजह से देश में बेरोजगारों की संख्या और 14 करोड़ बढ़ गई है।

फेरी वाले और छोटे दुकानदार हो जाएंगे बर्बाद

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

उन्होंने कहा कि अमेजन का कारोबार बढ़ने से फेरी वाले और छोटे दुकानदार बरबाद हो जाएंगे। भूखमरी का शिकार हो जाएंगे। गरीबों की रोजी-रोटी छीनने की मोदी सरकार की यह साजिश है। सहाय ने कहा के केंद्र की मोदी सरकार की नई आर्थिक नीति है खाएंगे, खिलाएंगे और लूट मचाएंगे। प्रेस कांफ्रेंस में मदन मोहन झा, राजेश राठौर, असितनाथ तिवारी, ज्ञान रंजन, कुंतल कृष्ण, अमिता भूषण मौजूद रहीं।

लखीमपुर कांड के विरोध में कांग्रेस ने दिया था मौनव्रत धरना

उत्तरप्रदेश के लखीमपुर खीरी कांड के विरोध में बिहार कांग्रेस ने मौनव्रत धरना दिया। आयकर गोलंबर पर हुए इस मौनव्रत कार्यक्रम में बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास सहित प्रदेश कांग्रेस के तमाम वरीय नेता शामिल हुए।

मौनव्रत धरना के बाद बिहार कांग्रेस प्रभारी भक्त चरण दास ने कहा कि केंद्रीय गृह राज्यमंत्री अजय मिश्र के पुत्र ने शांतिपूर्वक आंदोलन कर रहे किसानों के खिलाफ बर्बर रवैया अपनाया। इसके बावजूद गिरफ्तारी में विलंब किया गया। मंत्री को केंद्रीय मंत्रिमंडल से बर्खास्तगी तक नहीं किया गया। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी के आंदोलन के प्रयासों के फलस्वरूप हत्यारोपी की गिरफ्तारी संभव हो सकी। आरोप लगाया कि केंद्र सरकार गूंगी-बहरी हो चुकी है। इसलिए आज कांग्रेसजनों ने मौन व्रत किया ताकि केंद्र सरकार को सद्बुद्धि मिल सके।

प्रदेश अध्यक्ष डॉ. मदन मोहन झा ने कहा कि इतने जघन्यतम अपराध के बावजूद केंद्रीय मंत्रिमंडल से हत्यारोपित के पिता को बर्खास्त नहीं किया गया। इससे यह साफ है कि मोदी सरकार हत्यारोपी को कानूनी लाभ और राजनीतिक संरक्षण देने की कोशिश कर रही है। मौनव्रत धरना में विधायक दल के नेता अजित शर्मा, कार्यकारी अध्यक्ष कौकब कादरी, डॉ. समीर कुमार सिंह, श्याम सुंदर सिंह धीरज, पूर्व राज्यपाल निखिल कुमार, पूर्व केन्द्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष चन्दन बागची, डॉ. शकील अहमद, विधान पार्षद प्रेमचन्द्र मिश्रा, विधायक राजेश कुमार, सिद्धार्थ सौरभ, आनंद शंकर, मुरारी गौतम, अजय कुमार सिंह, संतोष मिश्रा, संजय तिवारी उर्फ मुन्ना तिवारी, आबिदुर रहमान, विश्वनाथ राम, अवधेश कुमार सिंह, मीडिया विभाग के चेयरमैन राजेश राठौड़, अमिता भूषण, संजीव टोनी, कपिलदेव प्रसाद यादव, ऋषि मिश्रा, लाल बाबू लाल, गजानंद शाही, आनंद माधव, असित नाथ तिवारी समेत प्रदेश इकाई के दर्जनों नेता मौजूद थे।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

Next Post
किसी की हैसियत नहीं मुझे RJD से निकालने की

किसी की हैसियत नहीं मुझे RJD से निकालने की

कोविड़ की पहली लहर के बाद सरकार बनी रही लापरवाह

विधानसभा उपचुनाव के मद्देनजर तेजस्‍वी ने पार्टी की बुलाई हाईलेवल मीटिंग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend