ADVERTISEMENT
Sunday, August 2, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार पंचायत चुनाव: तीसरे चरण में भी नए पर लोगों ने जताया भरोसा

UB India News by UB India News
October 12, 2021
in खास खबर, जिलावार, बिहार
0
बिहार में पहले चरण के पंचायत चुनाव का मतगणना जारी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्य निर्वाचन आयोग ने रविवार को बयान जारी कर कहा कि आयोग द्वारा पंचायत आम चुनाव में अपने उद्’ेश्य के अनुरूप निर्वाचन को अधिक निष्पक्ष‚ पारदर्शी‚ उत्तरदायित्वपूर्ण एवं सहभागी बनाने के लिए निर्वाचन प्रक्रिया के विभिन्न चरणों में तकनीक का भी अधिकाधिक प्रयोग किया जा रहा है ताकि निर्वाचन निष्पक्ष एवं पारदर्शी रूप से सम्पन्न हो सके। इसी क्रम में अभ्यर्थियों को ऑनलाइन नामांकन करने की सुविधा‚ मतदान के दिन मतदाता का बायोमेट्रिक सत्यापन‚ संवेदनशील मतदान केन्द्रों पर एआई आधारित लाइव वेबकास्टिंग और मतगणना केन्द्रों पर मतगणना परिणाम का ओसीआर तकनीक के आधार पर किसी मानव हस्तक्षेप के बिना सीधे मतगणना परिणाम का निर्धारित प्रपत्र में ऑटो टेबुलेशन जैसी तकनीकी सुविधा का उपयोग किया जा रहा है। तृतीय चरण की मतगणना में औरंगाबाद जिले के मतगणना केन्द्र पर ओसीआर तकनीक के आधार पर मतगणना परिणाम का संकलन सफलतापूर्वक किया जा रहा है। निर्वाचन के अगले चरणों में भी मतगणना परिणाम के संकलन में ओसीआर तकनीक का सफलतापूर्वक उपयोग अन्य जिलों में भी किया जाएगा।

पंचायत चुनाव में तीसरे चरण के ३५ जिलों के ५० प्रखंडों में रविवार को मतगणना हुई। कई जिलों में बचे हुए मतगणना केंद्रों पर सोमवार को भी मतगणना होगी। इस चरण में मतदाताओं ने नए और युवा उम्मीदवारों पर भरोसा जताया है। अधिसंख्य निवर्तमान मुखिया को हार मिली है। महिला उम्मीदवारों ने अनारक्षित सीटों पर भी बड़़ी संख्या में जीत दर्ज की है। राज्य के ३५ मतगणना केंद्रों पर सुबह आठ बजे मतगणना शुरू हुई और कुछ देर के बाद ही परिणाम भी आने लगे। बेगूसराय के जीडी कॉलेज में मतगणना केंद्र पर बवाल मच गया। पुलिस को लाठियां भांजनी पडी। दरअसल‚ कटरमाला पंचयात से रंजू देवी की जीत की घोषणा हुई। इसके बाद समर्थक जश्न मनाने लगे। हारी हुई प्रत्याशी संजू देवी घर लौट गई। इसके बाद फिर घोषणा हुई कि कुछ मतों से संजू देवी की जीत हुई है। यह जानते ही रंजू देवी के समर्थक हंगामा करने लगे। पुलिस को भीड पर कंट्रोल करने के लिए लाठियां भांजनी पडी। समस्तीपुर में मतगणना केंद्र पर प्रत्याशियों ने जमकर हंगामा किया। प्रत्याशियों का आरोप है कि बिना सूचना और हस्ताक्षर मिलाए ईवीएम खोल गिनती कराई गई। वैशाली में मतगणना केंद्र के पास से पुलिस ने लोगों को खदेड दिया। महिला औद्योगिक प्रशिक्षण केंद्र स्थित मतगणना केंद्र पर गेट के पास बडी संख्या में प्रत्याशियों के समर्थक जमा हो गए थे। सुरक्षाकर्मियों के समझाने के बावजूद वे हट नहीं रहे थे। इसके बाद पुलिस को लोगों को हटाने के लिए लाठियां भांजनी पडी। वहीं‚ खगडिया में बाजार समिति स्थित मतगणना सेंटर पर कुर्सी पर बैठने को लेकर अधिकारियों से कर्मचारी उलझ गए। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्ष को समझाया। कई कर्मचारियों ने मतगणना केंद्र पर अव्यवस्था का आरोप लगाया है। औरंगाबाद के किशोरी सिन्हा महिला कॉलेज में स्थित मतगणना केंद्र में प्रवेश को लेकर प्रत्याशी समर्थकों में भिडंत हो गई। सुरक्षाकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझा कर शांत करा दिया है। औरंगाबाद के किशोरी सिन्हा महिला कॉलेज में मतगणना स्थल पर भोजन नहीं मिलने से मतगणनाकर्मी नाराज हो गए। इस चरण में ३‚१२८ पदों के लिए ८१‚६१६ उम्मीदवार मैदान में थे। ग्राम पंचायत सदस्य पद के १०२४० पदों के लिए ४६७५७ उम्मीदवार मैदान में थे। पंच के १०२४० पदों के लिए १६४६४ उम्मीदवार मैदान में थे। मुखिया के ७५३ पद के लिए ६०७९ उम्मीदवार मैदान थे। पंचायत समिति सदस्य पद के १०३४ पद पर ६७०६ उम्मीदवार मैदान थे। ग्राम कचहरी सरपंच पद के ७५३ पदों के लिए ४४५८ उम्मीदवार और जिला परिषद सदस्य के लिए १०८ पदों के लिए ११५२ उम्मीदवार मैदान में थे। एक पद पर एक ही नामांकन होने के कारण तीसरे चरण में ३१४४ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है।

RELATED POSTS

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

बांकीपुर में काउंटिंग का काउंटडाउन, एएन कॉलेज में पुख्ता तैयारी, सबकी नजर बांकीपुर उपचुनाव के नतीजों पर…………………..

by UB India News
August 2, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में काउंटिंग का काउंटडाउन शुरू हो चुका है। उपचुनाव की मतगणना तीन अगस्त यानी सोमवार को एएन...

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

पाटलिपुत्र टाउनशिप का मास्टर प्लान जारी, 9 प्रखंडों के 273 गांव शामिल….

by UB India News
August 2, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना को भविष्य की जरूरतों के मुताबिक ढालने के लिए सम्राट सरकार ने एक बेहद महत्वाकांक्षी योजना...

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या,ड्राइवर गिरफ्तार……….

by UB India News
August 2, 2026
0

रोहतास जिले के डेहरी नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विमल कुमार की हत्या के मामले में पुलिस जांच ने बड़ा...

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन ने आयोजित किया बीमा जागरूकता सत्र

by UB India News
August 1, 2026
0

पटना, 1 अगस्त। पटना मैनेजमेंट एसोसिएशन (PMA) ने इंडियन सोसाइटी फॉर ट्रेनिंग एंड डेवलपमेंट (ISTD), पटना चैप्टर के सहयोग से...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

क्या राजनीतिक दलों के इशारे पर जंतर-मंतर पर हुई हिंसा !

by UB India News
August 1, 2026
0

जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शन और संसद मार्च के दौरान हुई हिंसा मामले में बड़ा अपडेट सामने आया है. पुलिस...

Next Post
‘महाभारत’ के लिए भाजपा बिछाने लगी बिसात

‘महाभारत' के लिए भाजपा बिछाने लगी बिसात

लखीमपुर खीरी कांड़:आशीष की गिरफ्तारी से स्पष्ट है कि राज्य में कानून का इकबाल बुलंद है

लखीमपुर खीरी कांड़:आशीष की गिरफ्तारी से स्पष्ट है कि राज्य में कानून का इकबाल बुलंद है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend