ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

एससी–एसटी के उत्थान को लगातार हो रहा काम

UB India News by UB India News
October 9, 2021
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
एससी–एसटी के उत्थान को लगातार हो रहा काम
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने प्रदेश में अनुसूचित जाति एवं जनजाति (एससी–एसटी) वर्ग के विद्यार्थियों के लिए छात्रवृत्ति एवं मेधावृत्ति योजनाओं का संचालन ठीक से करने का निर्देश दिया है। बृहस्पतिवार को एक अणे मार्ग में अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग की योजनाओं की समीक्षा के क्रम में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश में एससी–एसटी वर्ग के लोगों के उत्थान के लिए लगातार काम कर रही है। इस वर्ग के कल्याण के लिए कई योजनाएं चलायी गयी हैं।
समीक्षा बैठक में मुख्यमंत्री ने विभागीय अधिकारियों को अनुसूचित जाति एवं जनजाति वर्ग के लिए संचालित योजनाओं की अद्यतन स्थिति का आकलन करने और उसके आधार पर और चीजों को बेहतर करने का निर्देश दिया‚ ताकि इनका समुचित विकास हो सके। उन्होंने कहा कि छात्रवृत्ति एवं मेधावृत्ति योजनाओं का संचालन ठीक से करते रहें‚ ताकि इसका लाभ छात्र–छात्राओं को मिलता रहे। मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति एवं जनजाति के सामाजिक कार्यक्रमों के आयोजन के साथ–साथ बौद्धिक एवं सांस्कृतिक विकास को लेकर सामुदायिक भवन–सह–वर्क शेड का निर्माण कराया गया है। इसमें जरूरी सुविधाएं उपलब्ध करायी गई हैं। इन सभी सामुदायिक भवनों की फंक्शनलिटी‚ मेंटेनेंस को लेकर आकलन करें‚ ताकि इसको और उपयोगी एवं बेहतर बनाया जा सके। उन्होंने कहा कि थरुहट समाज के लिए चलायी गई विकासात्मक योजनाओं की अद्यतन स्थिति का भी आकलन करें और इस समाज के विकास के लिए सभी जरूरी कार्य करें। पुराने जर्जर छात्रावासों को नये भवन के रूप में परिणत किया जाना है‚ इसलिए उनका निर्माण कार्य तेजी से पूरा करें। आवासीय विद्यालयों में छात्र छात्राओं को गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए दीदी की रसोई के माध्यम से मेस संचालन कराया जा सकता है। छात्रावासों में छात्र छात्राओं को प्रति माह १५ किलोग्राम की दर से खाद्यान्न आपूर्ति की व्यवस्था जारी रहे‚ इसे सुनिश्चित करें।
मुख्यमंत्री ने कहा कि अनुसूचित जाति की ५० हजार से ज्यादा की आबादी वाले प्रखंडों में अनुसूचित जाति एवं जनजाति मॉडल आवासीय विद्यालय की स्थापना के लिए भूमि की उपलब्धता‚ विद्यालय का मॉडल सहित अन्य जरुरी चीजों का आकलन करें। बैठक में अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण मंत्री संतोष कुमार सुमन‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव दीपक कुमार‚ मुख्य सचिव त्रिपुरारी ारण‚ विकास आयुक्त आमिर सुबहानी‚ मुख्यमंत्री के प्रधान सचिव चंचल कुमार और अनुपम कुमार‚ अनुसूचित जाति एवं जनजाति कल्याण विभाग के सचिव दिवेश सेहरा‚ मुख्यमंत्री के विशेष कार्य पदाधिकारी गोपाल सिंह सहित अन्य वरीय अधिकारी उपस्थित थे।

 

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

Next Post
घर–घर विराजीं माता दुर्गा‚ वेद मंत्रों से गूंजी राजधानी, आज माता ब्रह्मचारिणी की पूजा

घर–घर विराजीं माता दुर्गा‚ वेद मंत्रों से गूंजी राजधानी, आज माता ब्रह्मचारिणी की पूजा

पटरी से उतरे न घाटी की गाडी

पटरी से उतरे न घाटी की गाडी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend