कड़़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में अज ३५ जिलों के ५० प्रखण्डों की ७५३ पंचायतों में वोटिंग हो रही है । मतदान सुबह सात से शाम पांच बजे तक चलेगा । मतगणना १०–११ अक्टूबर को सुबह आठ बजे से होगी। इस चरण में २३१२८ पदों के लिए ८१‚६१६ उम्मीदवार चुनावी दंगल में खम ठोक रहे हैं। ५७.९८ लाख मतदाता अपने मतदाताधिकार का इस्तेमाल करेंगे।
राज्य निर्वाचन आयोग ने कहा कि स्वतंत्र‚ निष्पक्ष और शांतिपूर्ण चुनाव कराने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गयी है। मतदान कर्मी और सुरक्षा कर्मी मतदान केंद्र पर पहुंच गये हैं। आयोग ने संबंधित जिलाधिकारी सह जिला निर्वाचन पदाधिकारी को स्वतंत्र‚ निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातारण में चुनाव कराने की हिदायत दी है। मतदान से पहले मतदाताओं को बायोट्रिक माध्यम से स्थापित किया जायेगा। साथ ही आयोग ने मतदाताओं की पहचान के लिए फोटो पहचान पत्र के अतिरक्ति वैकल्पिक फोटो पहचान पत्र की सूची भी जारी किया है। आयोग ने कहा कि तीसरे चरण में १०५२९ केंद्र ६६४६ मतदान भवनों में बनाये गये हैं। ५७‚९८‚३७९ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें पुरुष मतदाताओं की संख्या ३०‚३८‚४२७‚ महिला मतदाता की संख्या २७‚५९‚७५६ और अन्य मतदाता की संख्या १९६ हैं। पदों की कुल संख्या २३१२८ है जिनमें ग्राम पंचायत सदस्य के १०२४०‚ पंच के १०२४०‚ मुखिया के ७५३‚ पंचायत समिति सदस्य के १०३४‚ ग्राम कचहरी सरपंच के ७५३ तथा जिला परिषद् सदस्य के १०८ पद शामिल हैं। निर्वाचन लडने वाले अभ्यर्थियों की कुल संख्या ८१६१६ है जिनमें ग्राम पंचायत सदस्य पद हेतु ४६७५७‚ पंच पद हेतु १६४६४‚ मुखिया पद हेतु ६०७९‚ पंचायत समिति सदस्य पद हेतु ६७०६‚ ग्राम कचहरी सरपंच पद हेतु ४४५८ तथा जिला परिषद् सदस्य हेतु ११५२ अभ्यर्थी हैं। पुरुष अभ्यर्थियों की कुल संख्या ३८५५५ है जिनमें ग्राम पंचायत सदस्य पद हेतु २२४०३‚ पंच पद हेतु ६९०७‚ मुखिया पद हेतु ३०११‚ पंचायत समिति सदस्य पद हेतु ३२८०‚ ग्राम कचहरी सरपंच पद हेतु २४३६ तथा जिला परिषद् सदस्य हेतु ५१८ अभ्यर्थी शामिल हैं। निर्वाचन लडने वाली महिला अभ्यर्थियों की कुल संख्या ४३०६१ है। इनमें ग्राम पंचायत सदस्य पद हेतु २४३५४‚ पंच पद हेतु ९५५७‚ मुखिया पद हेतु ३०६८‚ पंचायत समिति सदस्य पद हेतु ३४२६‚ ग्राम कचहरी सरपंच पद हेतु २०२२ तथा जिला परिषद् सदस्य हेतु ६३४ अभ्यर्थी शामिल है। आयोग ने कहा कि तीसरे चरण में ३१४४ पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो गया है जिनमें ग्राम पंचायत सदस्य के ११८‚ पंच के ३०२०‚ मुखिया के २‚ पंचायत समिति सदस्य के ३ और ग्राम कचहरी सरपंच के एक पद पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। इस चरण में १८६ पद रिक्त रह गये हैं जिनमें ग्राम पंचायत सदस्य के ७ और पंच पद के १७६ एवं ग्राम कचहरी सरपंच के ३ पद शामिल हैं।
मतदान अपडेट…
- समस्तीपुर के उजियारपुर प्रखंड क्षेत्र में आदर्श आचार संहिता की उड़ाई गई धज्जियां।
- विभिन्न पदों के लिए मैदान में खड़े प्रत्याशियों के पोस्टर मतदान केंद्र के आस-पास चिपके दिखे।
- गोपालगंज के भोरे के बूथ संख्या 183 पर ग्रामीणों ने BDO को खदेड़ा।
- मुंगेर जिले के संग्रामपुर प्रखंड के बूथ नंबर 35 एवं 43 पर EVM खराब होने की वजह से मतदान बाधित।
- समस्तीपुर में मतदान केंद्र संख्या 244 पर हंगामा। पोलिंग एजेंट और पुलिस कर्मी के बीच विवाद।
- सुपौल के छातापुर की बूथ संख्या 46 और 65 पर हंगामा।
- वार्ड सदस्य के प्रत्याशियों ने चुनाव चिन्ह में गड़बड़ी का लगाया आरोप।
- वैशाली के बसंतपुर पंचायत के मतदान केंद्र संख्या 43 पर नाव से पहुंचे कई मतदाता।
- पटना जिले के नौबतपुर के चचौल पंचायत में बाइक से लाए जा रहे हैं वोटर।
- समस्तीपुर के हरिशंकरपुर मतदान केंद्र संख्या 73 पर मुखिया के प्रचार का टीशर्ट पहन मतदान करने पहुंचा युवक।
- बक्सर के लखन डिहरा पंचायत के बूथ नंबर 2, 7, 8, 10 पर EVM पिछले 2 घंटे से खराब है।
- नवादा के रजौली प्रखंड के सिरोडाबर पंचायत की बूथ संख्या 162 पर नहीं पहुंच रहे हैं मतदाता।
- मतदाताओं का आरोप- मुखिया प्रत्याशी और उसके समर्थकों ने की है मारपीट।
- भोजपुर में जगदीशपुर प्रखंड में कौंरा पंचायत में मतदान फिर से शुरू। करीब एक घंटे तक बाधित रहा मतदान।
- वैशाली के जंदाहा प्रखंड क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 29 पर मतदान के लिए दिव्यांग भी पहुंचे।
- सिलाव प्रखंड के धरहरा पंचायत के बूथ न. 94 उच्च विद्यालय धरहरा में बड़ी संख्या में दिखी महिलाएं।

35 जिलों के 50 प्रखंडों में चुनाव
सुबह साढ़े 6 बजे से ही महिला और पुरूष मतदान केंद्र पर पहुंचने लगे। मतदान केंद्र पर सुरक्षा के चाक-चौबंद इंतजाम किए गए हैं। कैमूर के चैनपुर प्रखंड के जगरिया पंचायत में बूथ पर बायोमैट्रिक सिस्टम में गड़बड़ी आ गई थी। इस कारण मतदान काफी देर तक शुरू नहीं हो पाया था। जगदीशपुर प्रखंड में कौंरा पंचायत में बूथ संख्या 9,10 का EVM फिर से ठीक कर दिया गया है। इस चरण में 35 जिलों के 50 प्रखंडो में चुनाव होना है। सुबह 7 बजे से शुरू हुआ मतदान शाम 5 तक चलेगा। तीसरे चरण के कुल 23 हजार 128 पदों के लिए 81 हजार 616 उम्मीदवार मैदान में हैं।


6646 भवनों में बनें हैं 10529 मतदान केंद्र
बिहार पंचायत चुनाव के तीसरे चरण में 43061 महिला उम्मीदवार मैदान में हैं। 38555 पुरुष उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। ग्राम पंचायत सदस्य पद के 10240 पदों के लिए 46757 उम्मीदवार मैदान में हैं। पंच के 10240 पदों के लिए 16464 उम्मीदवार मैदान में हैं। मुखिया के 753 पद के लिए 6079 उम्मीदवार मैदान में हैं। पंचायत समिति सदस्य पद के 1034 पद पर 6706 उम्मीदवार मैदान में हैं।

ग्राम कचहरी सरपंच पद के 753 पदों के लिए 4458 उम्मीदवार और जिला परिषद सदस्य के लिए 108 पदों के लिए 1152 उम्मीदवार मैदान में हैं। तीसरे चरण में कुल 57 लाख 98 हजार, 379 मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इसमें 30,38,427 पुरुष मतदाता, 27,59,756 महिला मतदाता और 196 अन्य मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए 6646 भवनों में 10529 मतदान केन्द्र बनाए गए हैं।



3144 प्रत्याशी निर्विरोध हो चुके हैं निर्वाचित
सिंगल नॉमिनेशन होने की वजह से तीसरे चरण की 3144 पदों पर निर्विरोध निर्वाचन हो चुका है। इसमें सबसे अधिक पंच पद के लिए 3020, ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 118, मुखिया पद के लिए 2, पंचायत समिति सदस्य पद के लिए 3, और ग्राम कचहरी सरपंच पद के लिए 1 पद के लिए निर्विरोध निर्वाचन हुआ है।
तीसरे चरण में 186 पद खाली रह गए
तीसरे चरण के 186 पदों पर कोई नामांकन नही हुआ है। इसमें ग्राम पंचायत सदस्य पद के लिए 7, पंच पद के लिए 176 और ग्राम कचहरी सरपंच पद के लिए 3 पद शामिल है। आयोग का कहना है कि इन पदों पर किसी भी प्रत्याशी ने दावेदारी नहीं की है।






