ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कौन है शाहरुख के बेटे Aryan Khan का ‘पार्टनर इन क्राइम’ Arbaaz Seth Merchantt?

UB India News by UB India News
October 5, 2021
in खास खबर, मनोरंजन
0
कौन है शाहरुख के बेटे Aryan Khan का ‘पार्टनर इन क्राइम’ Arbaaz Seth Merchantt?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (NCB) ने शनिवार को मुंबई में चल रही एक हाई प्रोफाइल रेव पार्टी (Rave Party) पर रेड की थी, जिसके बाद 8 लोगों को हिरासत में लिया गया था. रविवार शाम तक इन सभी से पूछताछ की गई जिसके बाद सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया, जिसमें शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) का बेटा आर्यन (Aryan Khan) भी शामिल है. इसके साथ ही एक और नाम लगातार सामने आ रहा है. दरअसल, ये शख्स अरबाज सेठ मर्चेंट हैं. ऐसे में लोग जानना चाहते हैं कि आखिर ये कौन हैं और इनका स्टार किड्स से क्या नाता है?

कौन है अरबाज सेठ मर्चेंट?
हर स्टारकिड्स पार्टी में नजर आने वाले अरबाज सेठ मर्चेंट (Arbaaz Seth Merchantt), आर्यन खान (Aryan Khan) के करीबी दोस्त हैं. अरबाज मर्चेंट एक एक्टर हैं, जो स्टार किड्स और इंडस्ट्री के लोगों के साथ अच्छे संबंध रखते हैं. जहां तक उनके सोशल मीडिया प्रेसेंस का सवाल है, अरबाज का आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट प्राइवेट है. फोटो-शेयरिंग ऐप पर उनके लगभग 30.5k फॉलोअर्स हैं. एनसीबी रेड के बाद से ही अरबाज सेठ मर्चेंट की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. अरबाज को चंकी पांडे की बेटी अन्नया पांडे के साथ भी पार्टी करते देखा गया. दोनों की कई तस्वीरें साथ में हैं.

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

अरबाज सेठ मर्चेंट अलाया एफ को कर चुके हैं डेट
सुहाना खान, शनाया कपूर, अन्नया पांडे, अलाया एफ, आर्यन खान (Aryan Khan) और अहान कपूर जैसे कई स्टारकिड्स के अरबाज सेठ मर्चेंट करीबी दोस्त हैं. बीते दिनों ऐसी खबरें थीं कि अरबाज सेठ मर्चेंट (Arbaaz Seth Merchantt) पूजा बेदी की बेटी अलाया एफ को डेट कर चुके हैं. वैसे बता दें, अरबाज सेठ मर्चेंट का जन्म 30 मई 1995 को हुआ. वह एक्टिंग में किस्मत आजमा रहे हैं और उनकी गिनती इंस्टाग्राम स्टार के रूप में की जाती है. वह अक्सर काइली जेनर से शादी करने की ख्वाहिश वाले पोस्ट करते रहते हैं और अपने पसंदीदा फुटबॉल सितारों के बारे में भी पोस्ट करते हैं.

एनसीबी ने हिरासत में लिया
एनसीबी के टॉप सूत्रों से पता चला है कि मुंबई में होने वाली रेव पार्टी पर खबर विभाग को पहले ही लग गई थी. पिछले 15 दिनों से एनसीबी की टीम इस ऑपरेशन की तैयारी कर रही थी. शनिवार सुबह 20 से 22 अधिकारियों की टीम सर्च वारंट लेकर एनसीबी ऑफिस से निकली. सभी अधिकारी सादे कपड़ों में थे, इसलिए बिना किसी परेशानी और शक के वो पार्टी में शामिल हो गए. लेकिन पार्टी शुरू होने से ठीक पहले एनसीबी ने जांच शुरू कर दी. अधिकारी सभी को कमरे में ले गए और वहां उनकी अच्छे से तलाशी ली गई. इस दौरान 8 लोगों के पास से नशीले पदार्थ बरामद हुए, जिसके बाद सभी को हिरासत में ले लिया गया.

बाद में एनसीबी ने की गिरफ्तारी
इन 8 लोगों में बॉलीवुड अभिनेता शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के बेटे आर्यन खान का नाम भी शामिल है. एनसीबी ने पहले इन सभी से पूछताछ की और फिर रविवार दोपहर, आर्यन समेत 3 आरोपियों को प्रतिबंधित पदार्थ के सेवन, बिक्री और खरीद में शामिल होने के आरोपों के तहत गिरफ्तार कर लिया. एनसीबी के अनुसार, आरोपियों के पास से 13 ग्राम कोकीन, 5 ग्राम एमडी, 21 ग्राम चरस और एमडीएमए की 22 गोलियां के अलावा 1.33 लाख रुपये नकद मिले हैं, जिन्हें जब्त कर लिया गया. शाम 6:30 बजे तीनों आरोपियों को मुंबई की किले कोर्ट में पेश किया गया, जहां से NCB को 1 दिन की कस्टडमी मिल गई. इसके बाद अन्य 5 आरोपियों को भी NCB ने गिरफ्तार कर लिया.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

भारतीय हॉकी टीम : भगवा जर्सी पर मचा बवाल ………………….

by UB India News
July 30, 2026
0

हॉकी वर्ल्ड कप 2026 में से पहले टीम इंडिया की जर्सी पर बड़ा विवाद खड़ा हो गया है. इंडियन हॉकी...

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

Gen-Z की भाषा ट्रेंड में, जानें Clocked It, Delulu और FOMO का मतलब

by UB India News
July 30, 2026
0

संसद में सत्ता पक्ष और विपक्ष के कई सांसदों ने अपने भाषण में Clocked It, Delulu, FOMO, M.I.A. और वास्ते...

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

आंदोलनों के आगे क्यों झुक रही BJP सरकार?

by UB India News
July 30, 2026
0

पिछले कुछ हफ्तों में भारत की राजनीति में एक साफ पैटर्न दिखा है. एक के बाद एक आंदोलन और एक...

Next Post
बंधक बनाए जाने के आरोपों के बीच लालू प्रसाद यादव आ रहे बिहार !

बंधक बनाए जाने के आरोपों के बीच लालू प्रसाद यादव आ रहे बिहार !

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम :शिकायतों का पुलिंदा

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम :शिकायतों का पुलिंदा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend