ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बंधक बनाए जाने के आरोपों के बीच लालू प्रसाद यादव आ रहे बिहार !

UB India News by UB India News
October 5, 2021
in खास खबर, पटना, राजद
0
बंधक बनाए जाने के आरोपों के बीच लालू प्रसाद यादव आ रहे बिहार !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

तेजप्रताप यादव के लालू प्रसाद को दिल्ली में बंधक बनाए जाने के आरोपों के बीच राष्ट्रीय जनता दल (राजद) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव के बिहार आने वाले हैं। कहा जा रहा है कि लालू 22 अक्टूबर को पटना आ सकते हैं। इस दौरान वे कुश्वेश्वरस्थान और तारपुर सीटों पर होने वाले उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी की जीत के लिए प्रचार करेंगे। 25 को उन्हें कुशेश्वरस्थान जाना है और 27 को तारापुर जाने का कार्यक्रम बनाया गया है। हालांकि अभी आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है, लेकिन माना जा रहा है कि तेजस्वी ने राजद प्रमुख को पटना बुलाने का फैसला तेजप्रताप के आरोपों के बाद लिया है। इसके पहले तक उनके पटना आने का कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ था, मगर बदली परिस्थिति में राजद को होने वाले नुकसान को देखते हुए लालू को पटना लाने की जरूरत समझी गई।

चारा घोटाले के मामले में इसी साल अप्रैल में जमानत पर रिहा लालू अभी दिल्ली में बड़ी बेटी व राज्यसभा सदस्य मीसा भारतीय के सरकारी आवास पर रह रहे हैं। काफी दिनों से उनके राजधानी आने के कयास लगाए जा रहे थे। आखिरी बार लालू बड़े बेटे तेज प्रताप यादव के विवाह में पेरोल पर पटना आए थे। शनिवार को अपने संगठन छात्र जनशक्ति परिषद के प्रशिक्षण शिविर में राजद सुप्रीमो के बड़े बेटे तेजप्रताप यादव ने यह कहते हुए सियासी गलियारे में हलचल तेज कर दी थी कि लालू प्रसाद को दिल्ली में बंधक बनाकर रखा गया है। समस्तीपुर की हसनपुर विधानसभा के विधायक तेजप्रताप ने इशारों में तेजस्वी यादव पर आरोप लगाया था। तेजप्रताप इतने में ही नहीं रुके थे, उन्होंने कहा कि कुछ लोग राजद अध्यक्ष बनने का सपना देख रहे हैं पर यह सच नहीं होने वाला। तेजप्रताप ने यह भी कहा था कि लालू यादव के रहते पार्टी के दरवाजे बिहार की जनता के लिए खुले रहते थे मगर अब रस्सा बंध गया है। तेजप्रताप ने कहा कि मैंने पिताजी से कहा कि पटना चलिए। साथ रहेंगे। पहले हमारे घर का दरवाजा खुला रहता था। आप आउटहाउस में बैठे रहते थे और जनता से मिलना-जुलना होता था। किंतु अब क्या हो रहा है। उन्होंने कहा कि लालू के दिल्ली में रहने के कारण जनता हमसे दूर हो गई है। हालांकि बड़े भाई तेजप्रताप के बयान के बाद तेजस्वी ने सफाई देते हुए रविवार को कहा है कि राजद सुप्रीमो को कौन बंधक बना सकता है।

RELATED POSTS

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

by UB India News
July 30, 2026
0

30 जुलाई यानी आज देश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसमें बिहार की हाई-प्रोफाइल सीट बांकीपुर, गुजरात...

वोटिंग से पहले थानेदार से भिड़े PK, कहा-धमकी देते हो

वोटिंग से पहले थानेदार से भिड़े PK, कहा-धमकी देते हो

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है। वोटिंग से एक दिन पहले बुधवार को जनसुराज के 20 नेताओं...

Next Post
जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम :शिकायतों का पुलिंदा

जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम :शिकायतों का पुलिंदा

” मन की बात ” संस्कृत संस्करण वं उसका मोबाइल एप एक अध्यात्मिक अनुभूति प्रदान कर रहा है : उपमुख्यमंत्री

" मन की बात " संस्कृत संस्करण वं उसका मोबाइल एप एक अध्यात्मिक अनुभूति प्रदान कर रहा है : उपमुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend