ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

GST कलेक्शन ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड, 1.17 लाख करोड़ रुपये के पार

जीएसटी (GST) कलेक्शन ने पिछले साल का रिकॉर्ड तोड़ दिया है. सितंबर 2021 के महीने में जीएसटी कलेक्शन 1.17 लाख करोड़ के पार पहुंच गया है.

UB India News by UB India News
October 2, 2021
in कारोबार, खास खबर
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जीएसटी रेवेन्यु कलेक्शन में एक बार फिर जबरदस्त उछाल आया है। सितंबर 2021 के महीने में ग्रॉस जीएसटी रेवेन्यु कलेक्शन 1 लाख 17 हजार करोड़ रुपए है। सरकारी आंकड़ों के मुताबिक सितंबर के ग्रॉस कलेक्शन में सीजीएसटी 20,578 करोड़ रुपए, एसजीएसटी 26,767 करोड़ रुपए, आईजीएसटी 60,911 करोड़ रुपए और सेस 8,754 करोड़ रुपए शामिल है। ये कलेक्शन पिछले साल के इसी महीने में जीएसटी राजस्व से 23 फीसदी अधिक है। वहीं, लगातार तीसरा महीना है जब कलेक्शन ने 1 लाख करोड़ रुपए के स्तर को पार किया है।

अगस्त का क्या रहा हाल: इससे पहले, अगस्‍त, 2021 में ग्रॉस जीएसटी रेवेन्यु कलेक्शन 1,12,020 करोड़ रुपये रहा। इसमें सीजीएसटी 20,522 करोड़ रुपये, एसजीएसटी 26,605 करोड़ रुपये, आईजीएसटी 56,247 करोड़ रुपये और सेस 8,646 करोड़ रुपये शामिल हैं।

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

आपको बता दें कि जीएसटी संग्रह लगातार 9 महीने तक 1 लाख करोड़ रुपये से अधिक रहने के बाद जून 2021 में घटकर 1 लाख करोड़ रुपये के स्‍तर से नीचे आ गया था। हालांकि, कोविड प्रतिबंधों में ढील देने के बाद जीएसटी कलेक्शन जुलाई और अगस्‍त 2021 में फिर 1 लाख करोड़ से अधिक हो गया। अब सितंबर के महीने में भी कलेक्शन 1 लाख करोड़ रुपए के पार है।

क्यों हुई बढ़ोतरी: आर्थिक वृद्धि और टैक्स चोरी पर सख्ती, खासकर फर्जी बिल बनाने वालों के खिलाफ कार्रवाई से जीएसटी कलेक्शन में बढ़ोतरी हुई है। यही नहीं, आने वाले महीनों में भी जीएसटी कलेक्शन के दमदार बने रहने की संभावना है।

सरकार ने नियमित निपटान के रूप में IGST से 28,812 करोड़ CGST और 24,140 करोड़ SGST का निपटान किया है. सितंबर 2021 के महीने में नियमित निपटान के बाद केंद्र और राज्यों का कुल राजस्व सीजीएसटी के लिए 49,390 करोड़ और एसजीएसटी के लिए 50,907 करोड़ है.

भारत का सकल जीएसटी राजस्व संग्रह सितंबर के महीने 1 लाख करोड़ रुपये के ऊपर पहुंच गया था, जो कि अगस्त 2021 में 1,12,020 करोड़ रुपये था. हालांकि अगस्त 2021 के दौरान जीएसटी राजस्व पिछले महीने दर्ज किए गए 1.16 लाख करोड़ रुपये के संग्रह की तुलना में थोड़ा कम है, लेकिन जून में गिरावट के बाद इसकी गति बनी रही, संग्रह 1.41 लाख रुपये के रिकॉर्ड उच्च स्तर के बाद 92,849 करोड़ रुपये हो गया. अप्रैल में करोड़ों का संग्रह और मई में एक लाख रुपये से अधिक का संग्रह हुआ.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post
बिहार का होगा अपना ‘नीति आयोग

बिहार का होगा अपना 'नीति आयोग

Tata Sons ने जीती Air India की बोली, 67 साल बाद हुई घर वापसी

Tata Sons ने जीती Air India की बोली, 67 साल बाद हुई घर वापसी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend