ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

हाईकमान के लिए जी का जंजाल बनती जा रही पंजाब कांग्रेस की कलह, आज फिर दिल्ली आ रहे CM चन्नी

UB India News by UB India News
October 2, 2021
in खास खबर, प्रदेश
0
चन्नी कैबिनेट में सात नए चेहरे के शामिल किए जाने की संभावना
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पंजाब कांग्रेस की कलह हाईकमान के लिए जी का जंजाल बनती जा रही है। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और अध्यक्ष पद से इस्तीफा दे चुके नवजोत सिंह सिद्धू का विवाद 2 घंटे की मुलाकात के बाद भी खत्म नहीं हुआ है। सीएम चन्नी आज दोपहर 12 बजे दिल्ली के लिए रवाना होंगे। पंजाब डीजीपी और एडवोकेट जनरल के पेंच को लेकर अब आलाकमान की राय के बाद ही फैसला लिया जाएगा। इन्हीं बिंदुओं पर चर्चा करने के लिए सीएम चन्नी दिल्ली आ रहे हैं।

2 घंटे तक चली बैठक में नहीं निकला कोई नतीजा

RELATED POSTS

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

पंजाब कांग्रेस में हालत अब भी पशोपेश के बने हुए हैं। अब भी ये साफ नहीं हुआ है कि नवजोत सिंह सिद्धू मान गए हैं या नहीं। कल मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और नवजोत सिंह सिद्धू के बीच लंबी बैठक हुई। ये बैठक दो घंटे तक चली लेकिन बैठक में कोई नतीजा नहीं निकला। सिद्धू अपनी मांग पर अड़े रहे और चन्नी अपनी…आखिरकार बैठक बेनतीजा खत्म हुई। हां सूत्र बताते हैं कि मीटिंग में सरकार चलाने के लिए 3 सदस्यों की कमेटी बनाने पर सहमति बन गई है। इस कमेटी में सीएम चन्नी, सिद्धू और कांग्रेस पर्यवेक्षक हरीश चौधरी होंगे। मीटिंग में सिद्धू को बता दिया गया कि एडवोकेट जनरल और डीजीपी को हटाने की मांग नहीं मानी जाएगी।

हरीश रावत निभाएंगे मध्यस्त की भूमिका

इस कमेटी की हफ्ते में एक मीटिंग होगी जिसमें सरकार के बड़े फैसलों को लेकर चर्चा होगी। इसके जरिए संगठन और सरकार में टकराव को रोका जाएगा। मीटिंग में सिद्धू पंजाब के DGP को हटाने और एडवोकेट जनरल को बदलने पर अड़े रहे लेकिन चरणजीत सिंह चन्नी ने अफसरों को हटाने से मना कर दिया। अब इस मामले पर फैसला आलाकमान करेगा। इसके अलावा हाईकमान ने सिद्धू और चन्नी के बीच विवाद सुलझाने के लिए फिर से हरीश रावत को मध्यस्त की भूमिका निभाने को कहा है।

इस बीच पंजाब कैबिनेट की बैठक 4 अक्टूबर को बुलाई गई है। पहले चन्नी ने कहा था कि कैबिनेट की बैठक हर मंगलवार को होगी लेकिन इसे एक दिन पहले ही बुलाया जा रहा है। कहा जा रहा है कि कैबिनेट मीटिंग में उन मुद्दों पर चर्चा की जाएगी जिन मुद्दों को सिद्धू ने कल की बैठक में उठाया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

Next Post

GST कलेक्शन ने तोड़ा पिछले साल का रिकॉर्ड, 1.17 लाख करोड़ रुपये के पार

बिहार का होगा अपना ‘नीति आयोग

बिहार का होगा अपना 'नीति आयोग

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend