ADVERTISEMENT
Tuesday, August 18, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विशेष राज्य के दर्जे की मांग हमने नहीं छोड़ी हैः नीतीश

UB India News by UB India News
October 1, 2021
in खास खबर, पटना, मुख्यमंत्री
0
विशेष राज्य के दर्जे की मांग हमने नहीं छोड़ी हैः नीतीश

RELATED POSTS

बिहार में 17 IAS अफसरों का तबादला………….

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने बुधवार को स्पष्ट किया कि बिहार के लिए विशेष राज्य की मांग जारी रहेगी। नीतीश आज यहां राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद के बिहार दौरे को लेकर विधानसभा परिसर में तैयारियों का जायजा लेने के दौरान पत्रकारों से बातचीत में राज्य के ऊर्जा एवं योजना एवं विकास मंत्री विजेंद्र प्रसाद यादव के विशेष राज्य के दर्जे की मांग के संबंध में दिए गए बयान के बारे में पूछे जाने पर कहा कि इतने दिनों से यह मांग नहीं मानी गई है इसलिए मंत्री ने कहा कि अब राज्य के लिए विशेष सहायता और राहत की मांग की जाएगी।
मंत्री ने जो कहा वह एक अलग बात है लेकिन हम लोगों ने विशेष राज्य के दर्जे की मांग नहीं छोड़ी है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बिहार के लिए विशेष दर्जे की मांग जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस की सरकार थी तो विशेष राज्य के दर्जा के लिए कमेटी भी बनी थी लेकिन उसपर कुछ नहीं हुआ। इस मामले पर केंद्र को निर्णय लेना है। यह सभी मानते हैं कि राज्य का विकास होना चाहिए इसलिए शुरू से हम सबकी यह मांग रही है। नीतीश ने जातीय जनगणना को लेकर पूछे गए सवाल के जवाब में कहा कि उन्होंने दिल्ली में इस मुद्’े पर अपनी बात कह दी है। अभी यह मामला उच्चतम न्यायालय में चला गया है। उन्होंने कहा कि इस मुद्’े पर सभी दल बैठकर बात करेंगे। राज्य के लिए कुछ करना है तो आपसी सहमति से इसपर आगे बढा जाएगा। बाढ को लेकर नेता प्रतिपक्ष द्वारा पत्र लिखे जाने को लेकर पत्रकारों के सवाल का जवाब देते हुए कहा कि मुझे कोई पत्र नहीं मिला है। पत्र सिर्फ मीडिया में आता है। उन्होंने कहा कि हमलोगों ने बाढ को लेकर काफी काम किया है। उन्होंने कहा कि बाढ के कारण प्रभावित सभी किसानों को सहायता दी जा रही है। हमने इस संबंध में सभी जिलों के डीएम को गाइडेंस दिया है। बाढ प्रभावित लोगों की मदद में कोई कमी नहीं होने दी गई है। गौरतलब है कि ऊर्जा और योजना एवं विकास मंत्री श्री यादव ने सोमवार को कहा था‚ नीतीश सरकार को प्रदेश को विशेष राज्य का दर्जा दिये जाने की मांग करते हुए कई साल बीत गए। इसके लिए कई समिति का गठन किया गया। कई रिपोर्ट भी पेश की गई‚ लेकिन सभी बातें बेनतीजा रहीं। अब हम कितनी बार इसको लेकर मांग करेंगे। जदयू नेता ने कहा कि सरकार सात–आठ साल से विशेष दर्जा की लगातार मांग कर ही रही है। किसी चीज की मांग करने की भी एक सीमा होती है। अब कितने दिन इसको लेकर बैठे रहा जा सकता है। अब हम लोगों ने विशेष दर्जा के बारे में सोचना छोड़ दिया है और हम अपना काम कर रहे हैं। हालांकि‚ उन्होंने कहा कि बिहार के हर क्षेत्र में विशेष सहायता की मांग की जाएगी।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार में नई सरकार बनने से पहले बड़ा प्रशासनिक फेरबदल

बिहार में 17 IAS अफसरों का तबादला………….

by UB India News
August 18, 2026
0

सम्राट सरकार ने सोमवार देर रात बड़े स्तर पर IAS अधिकारियों के तबादले किए हैं। सीवान के DM विवेक रंजन...

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

पटना में छात्रों का प्रदर्शन, 24 घंटे का अल्टीमेटम

by UB India News
August 18, 2026
0

पटना के गर्दनीबाग में राष्ट्रगान, वंदे मातरम और रघुपति राघव राजा राम के साथ छात्र न्याय सत्याग्रह की शुरुआत हुई।...

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

जमीन कारोबारी की गोली मारकर हत्या………..

by UB India News
August 18, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना में क्राइम थमने का नाम नहीं ले रहा. यहां बीती देर रात एक प्रॉपर्टी डीलर का...

यूसीसी के पक्ष में, समान नागरिक संहिता की जरूरत पर अदालत का जोर………

अगर आरोप इतने गंभीर थे, तो सीबीआई ने अब तक स्वतः संज्ञान लेते हुए कोई कार्रवाई क्यों नहीं की…

by UB India News
August 17, 2026
0

आय से अधिक संपत्ति मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी को सुप्रीम कोर्ट से फिलहाल राहत मिली है.  राहुल गांधी...

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

24 घंटे में खुद ही सामने आ गए दिमागी नक्सली………………

by UB India News
August 17, 2026
0

पी. चिदंबरम ने खुद को 'दिमागी नक्सली' बताया था. जिस पर बीजेपी के राज्यसभा सांसद सुधांशु त्रिवेदी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस...

Next Post
कांग्रेस में करीब तीन दशक पुराने उस दौर की फिर शुरुआत हो गई है……….

कांग्रेस में करीब तीन दशक पुराने उस दौर की फिर शुरुआत हो गई है..........

दिल्ली में हुए दंगे सोची–समझी साजिश के तहत :दिल्ली उच्च न्यायालय

दिल्ली में हुए दंगे सोची–समझी साजिश के तहत :दिल्ली उच्च न्यायालय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend