ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कांग्रेस में करीब तीन दशक पुराने उस दौर की फिर शुरुआत हो गई है……….

UB India News by UB India News
October 1, 2021
in खास खबर, ब्लॉग, राष्ट्रीय
0
कांग्रेस में करीब तीन दशक पुराने उस दौर की फिर शुरुआत हो गई है……….
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पंजाब में कैप्टन अमरिंदर सिंह की मुख्यमंत्री पद से विदाई को संकेत माना जाए तो साफ है कि कांग्रेस में करीब तीन दशक पुराने उस दौर की फिर शुरुआत हो गई है‚ जब कोई क्षत्रप आलाकमान को आंख दिखाने की हिम्मत नहीं करता था। हालांकि पार्टी की कमान अभी औपचारिक तौर पर सोनिया गांधी के हाथों में ही है‚ लेकिन पंजाब का घटनाक्रम बताता है कि कांग्रेस में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा का समय शुरू हो चुका है।

गौरतलब है कि अमरिंदर सिंह पांच दशक से ज्यादा समय से सोनिया गांधी को जानते हैं। उनकी लंदन से ही राजीव और सोनिया गांधी से करीबी थी और भारत लौटने के बाद भी यह दोस्ती बनी रही। यही वजह है कि उन्होंने राहुल को कांग्रेस अध्यक्ष के रूप में भी कभी ज्यादा तरजीह नहीं दी। राहुल पार्टी अध्यक्ष थे तब भी कैप्टन उनकी बजाय सोनिया गांधी से ही राजनीतिक चर्चा करते थे। उस दौरान ऐसी भी खबरें आई थीं कि कुछ मौकों पर कैप्टन ने राहुल को दो टूक कह दिया कि वे इस बारे में उनकी मम्मी यानी सोनिया गांधी से बात करेंगे। बताया जाता है कि सोनिया ने भी राहुल से कह रखा था कि कैप्टन से बातचीत करते हुए ध्यान रखें कि अपने पिता के दोस्त से बात कर रहे हैं। कुछ दिन पहले तो खुद कैप्टन ने ही मीडिया से चर्चा के दौरान बताया था कि दो साल से उनकी मुलाकात राहुल से नहीं हुई हैं। इन सब बातों से राहुल और उनके करीबी आहत रहते थे। लेकिन इस बार राहुल ने उन सब बातों का हिसाब कर लिया।

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

याद नहीं आता कि इससे पहले राहुल और प्रियंका या सोनिया गांधी ने ही किसी बड़े नेता को इस तरह जलील करते हुए पद से हटाया हो। सोनिया के पार्टी की कमान संभालने के बाद से अब तक २३ साल में किसी मुख्यमंत्री या पार्टी के किसी बड़े नेता को इस तरह की बेअदबी का सामना नहीं करना पड़ा। जिसको भी पद पर बैठाया वह बैठा रहा और मुख्यमंत्रियों ने भी अपने कार्यकाल पूरे किए। हां‚ इस दौरान अजित जोगी जरूर अपवाद कहे जा सकते हैं। वे भी एक समय कैप्टन की तरह सोनिया गांधी के करीबी हुआ करते थे‚ लेकिन चूंकि राहुल को उनका जिद्दी और मनमानीपूर्ण रवैया पसंद नहीं था‚ लिहाजा उन्हें भी कैप्टन की तरह न सिर्फ जलील होना पड़ा था‚ बल्कि पार्टी से भी बाहर होना पड़ा था। सोनिया से पहले इंदिरा गांधी और राजीव गांधी के करीब २५ साल के कार्यकाल के दौरान राजस्थान में मोहनलाल सुखाडिया‚ कर्नाटक में एस. निजलिंगप्पा और देवराज अर्स‚ आंध्र प्रदेश में के. बह्मानंद रेड्डी और जे. वेंगलराव‚ महाराष्ट्र में वसंतराव नाइक‚ पश्चिम बंगाल में प्रफुल्ल सेन‚ गुजरात में हितेन्द्र देसाई‚ हिमाचल प्रदेश में यशवंत सिंह परमार‚ असम में बिमल प्रसाद चलिहा और सरतचंद्र सिन्हा‚ केरल में के. करु णाकरण‚ ओडिशा में जानकी बल्लभ पटनायक‚ पंजाब में ज्ञानी जैल सिंह‚ मध्य प्रदेश में अर्जुन सिंह और हरियाणा में भजनलाल आदि ही ऐसे चंद मुख्यमंत्री हुए जिन्होंने अपना कार्यकाल पूरा किया।

दूसरी ओर‚ सोनिया और राहुल के कार्यकाल में महाराष्ट्र एकमात्र सूबा रहा जहां १९९९–२०१४ के बीच कांग्रेस ने पांच मुख्यमंत्री दिए। बाकी जगह मुख्यमंत्रियों को काम करने दिया गया। पंजाब का घटनाक्रम कांग्रेस के दिग्गज नेताओं और राज्यों के क्षत्रपों को सदमे में डालने वाला है। इसमें कोई संदेह नहीं कि जिस तरह से कैप्टन को हटाया गया है वह सामान्य नहीं था। जैसे भाजपा ने पिछले छह महीने में पांच मुख्यमंत्री बदल दिए‚ उस सहजता से कांग्रेस कैप्टन को नहीं हटा सकी है। लेकिन यह भी देखा जाना चाहिए कि भाजपा ने जिनको हटाया‚ उनमें से किसका कद कैप्टन अमरिंदर सिंह जैसा था! सब के सब भाजपा के शीर्ष नेतृत्व यानी नरेन्द्र मोदी और अमित शाह की मर्जी और कृपा से बने मुख्यमंत्री थे। इसलिए दोनों की तुलना नहीं की जा सकती। यही वजह है कि कैप्टन को हटाने की घटना ने कांग्रेस के पुराने और दिग्गज नेताओं की नींद उड़ाई है।

कांग्रेस में संगठन चुनावों को लेकर कुछ महीनों पहले सोनिया को चिट्ठी लिखने वाले नेताओं के समूह‚ जिसको जी–२३ के नाम से जाना जाता है‚ के नेता
इस घटनाक्रम से खासे हैरान–परेशान हैं। पंजाब के घटनाक्रम का साफ संदेश है कि कोई भी क्षत्रप या वरिष्ठ नेता आलाकमान को आंख नहीं दिखा सकता। पार्टी सूत्रों के मुताबिक जी–२३ के नेताओं ने कैप्टन को हटाने के तरीके को लेकर नाराजगी जताई है। लेकिन वह नाराजगी से ज्यादा चिंता है। उन सबको लग रहा है कि आगे उनकी बारी है। उनको धीरे–धीरे रिटायर कर दिया जाएगा या हाशिए पर डाल दिया जाएगा। राज्यों में भी पार्टी के अशोक गहलोत‚ भूपेंद्र सिंह हुड्डा‚ भूपेश बघेल और कमलनाथ जैसे क्षत्रपों को चिंता सताने लगी है। सबको लग रहा है कि जब बेहद शक्तिशाली मुख्यमंत्री माने जाने वाले कैप्टन की छुट्टी हो गई तो वे किस खेत की मूली है।

दरअसल‚ कांग्रेस में कई बड़े नेता राहुल की योजना या पार्टी चलाने के तौर तरीकों में फिट नहीं बैठ रहे। ये नेता सिर्फ राहुल की योजना में ही फिट नहीं हैं‚ बल्कि वैचारिक तौर पर भी राहुल की राजनीति को स्वीकार नहीं कर पा रहे हैं। राहुल जब भी मोदी सरकार के कामकाज पर सवाल उठाते हैं‚ तो सिर्फ प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर ही नहीं‚ बल्कि मोदी के उद्योगपति मित्रों पर भी हमला बोलते हैं। सीधे–सीधे राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को भी निशाने पर लेते हैं। जबकि पार्टी के तमाम वरिष्ठ नेता ऐसा करने से न सिर्फ बचते हैं‚ बल्कि निजी चर्चाओं में राहुल के बयानों से असहमति भी जताते हैं। जलियांवाले बाग स्मारक का स्वरूप बदले जाने के मामले में जब हाल में राहुल ने कहा कि मोदी सरकार आजादी की लडाई के इस स्मारक को नवीनीकरण के नाम पर विरूपित कर शहीदों का अपमान कर रही है‚ तो कैप्टन ने वहां किए बदलावों की खुल कर तारीफ की। किसान आंदोलन को लेकर भी अमरिंदर सिंह का रवैया पार्टी लाइन से हट कर रहा। उन्होंने कहा था कि किसानों के आंदोलन से प्रदेश की अर्थव्यवस्था प्रभावित हो रही है‚ इसलिए किसानों को पंजाब के बाहर जाकर आंदोलन करना चाहिए।

बहरहाल‚ पंजाब में हुआ बदलाव राहुल की भावी राजनीति का पहला संकेत है‚ तो राज्य सभा की सात सीटों के उपचुनावों के लिए प्रत्याशी चयन उसका दूसरा संकेत है। राहुल चाहते तो कांग्रेस के दो बड़े नेता गुलाम नबी आजाद और मुकुल वासनिक राज्य सभा में जा सकते थे‚ लेकिन उन्होंने दोनों की संभावना खत्म करा दी। कांग्रेस में ये हालिया घटनाएं बताती हैं कि पार्टी की कमान अब पूरी तरह राहुल और प्रियंका के हाथों में है और अंतरिम अध्यक्ष के तौर पर सोनिया गांधी अब अपने पुराने सहयोगियों को सिर्फ ‘आई एम सॉरी’ बोलने की जिम्मेदारी ही निभाएंगी॥। पंजाब में हुआ बदलाव राहुल की भावी राजनीति का पहला संकेत है‚ तो राज्य सभा की सात सीटों के उपचुनावों के लिए प्रत्याशी चयन उसका दूसरा संकेत है। राहुल चाहते तो कांग्रेस के दो बड़े नेता गुलाम नबी आजाद और मुकुल वासनिक राज्य सभा में जा सकते थे‚ लेकिन उन्होंने दोनों की संभावना खत्म करा दी। कांग्रेस में ये हालिया घटनाएं बताती हैं कि पार्टी की कमान अब पूरी तरह ॥ राहुल और प्रियंका के हाथों में है

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
दिल्ली में हुए दंगे सोची–समझी साजिश के तहत :दिल्ली उच्च न्यायालय

दिल्ली में हुए दंगे सोची–समझी साजिश के तहत :दिल्ली उच्च न्यायालय

पंजाब में उड़़ती कांग्रेस………..

पंजाब में उड़़ती कांग्रेस...........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend