ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पंजाब में उड़़ती कांग्रेस………..

UB India News by UB India News
October 1, 2021
in खास खबर, प्रदेश, संपादकीय
0
पंजाब में उड़़ती कांग्रेस………..

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

क्रिकेटर से राजनेता बने नवजोत सिंह सिद्धू के पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद से इस्तीफा देने के बाद पार्टी को प्रदेश में नये संकट का सामना करना पड़़ रहा है। इस घटनाक्रम से स्पष्ट हो गया है कि कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व ने सिद्धू को कांग्रेस का अध्यक्ष बनाकर बदलाव का जो राजनीतिक प्रयोग किया था‚ वह दो महीने के अंदर ही चरामरा गया। कांग्रेस के केंद्रीय नेतृत्व ने आगामी विधानसभा चुनावों में सत्ता–विरोधी रुझान को रोकने के लिए पहले मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह की मर्जी के विरुद्ध जाकर सिद्धू को प्रदेश का अध्यक्ष बनाया और उसके बाद कैप्टन को मुख्यमंत्री पद से हटाया। केंद्रीय नेतृत्व के ये दोनों फैसले सही सिद्धनहीं हुए हैं। वास्तविकता यह है कि शीर्ष नेतृत्व पंजाब की राजनीतिक जटिलताओं को ठीक तरह से समझ नहीं पाया। यही वजह है कि प्रदेश अध्यक्ष के चुनाव में पार्टी ने वांछित समझदारी का परिचय नहीं दिया। सिद्धू बड़़बोले नेता हैं‚ उनका इतिहास लगातार पलटी मारने का रहा है‚ जो किसी भी राजनेता का अच्छा गुण नहीं है। कैप्टन अमरिंदर सिंह अनुभवी नेता हैं‚ उन्हें प्रदेश की जटिलताओं की अच्छी समझ है। उन्हीं की राजनीतिक कौशलता के कारण ही कांग्रेस पिछला विधानसभा चुनाव जीत पाईथी। सिद्धू के इस्तीफे पर कैप्टन की टिप्पणी गौर करने वाली है कि मैंने पहले ही कहा था कि सिद्धू स्थिर व्यक्ति नहीं हैं‚ और पंजाब जैसे सीमावर्ती राज्य को चलाने लायक नहीं हैं। माना जा रहा है कि कैप्टन को मुख्यमंत्री की कुर्सी से उतारने में कामयाब होने के बाद सिद्धू ने स्वयं को मुख्यमंत्री के रूप में देखना शुरू कर दिया था लेकिन केंद्रीय नेतृत्व ने दलित नेता चरणजीत सिंह चन्नी को मुख्यमंत्री बनाकर उनकी उम्मीदों पर पानी फेर दिया। पार्टी के इस फैसले से सिद्धू आहत तो जरूर हुए लेकिन उन्होंने तब कोई प्रतिकूल प्रतिक्रिया व्यक्त नहीं की। मुख्यमंत्री चन्नी ने मंत्रिमंड़ल के गठन और अफसरों की तैनाती पर भी सिद्धू की चलने नहीं दी। इन घटनाओं ने सिद्धू को बेचैन कर दिया। कांग्रेस का घटनाक्रम बताता है कि पार्टी की प्रदेश इकाई की आंतरिक कलह से जो रिक्तता पैदा हुई है‚ शिरोमणि अकाली दल और आप इसका राजनीतिक फायदा उठाने की कोशिश में हैं। कांग्रेस में अनिश्चितता ऐसे समय आईहै‚ जब वहां विधानसभा का चुनाव बहुत करीब है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, बीजेपी में शामिल होने की चर्चा तेज

अमित शाह से मिले कैप्टन अमरिंदर सिंह, बीजेपी में शामिल होने की चर्चा तेज

आज भवानीपुर उपचुनाव के लिए मतदान जारी , ममता बनर्जी के सीएम पद का होगा फैसला!

आज भवानीपुर उपचुनाव के लिए मतदान जारी , ममता बनर्जी के सीएम पद का होगा फैसला!

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend