ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अमेरिका की मदद महंगी पड़ी पाकिस्तान को, इमरान खान का फूटा दर्द

UB India News by UB India News
September 19, 2021
in अन्तर्राष्ट्रीय
0
अमेरिका की मदद महंगी पड़ी पाकिस्तान को, इमरान खान का फूटा दर्द
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

अफगानिस्तान के हालिया घटनाक्रम और उस पर अमेरिकी नेताओं के तीखे बयानों से पाकिस्तान के वजीर-ए-आजम इमरान खान खासे आहत हैं. उन्होंने कहा है कि अफगानिस्तान में अमेरिका का साथ देने की बहुत बड़ी कीमत पाकिस्तान ने चुकाई है. उन्होंने यह बात अमेरिकी आरोपों के जवाब में कही, जिसमें कहा गया था कि अफगानिस्तान में तालिबान राज की वापसी के लिए पाकिस्तान ही जिम्मेदार है. रशिया टुडे को दिए साक्षात्कार में इमरान खान ने इस पर खासा गुस्सा भी जाहिर किया. साथ ही उन अमेरिकी नेताओं को आड़े हाथों लिया जो अफगानिस्तान में अमेरिका की नाकामी के लिए पाकिस्तान पर अंगुली उठा रहे हैं.

अमेरिकी सीनेटर कर रहे पाकिस्तान की आलोचना
गौरतलब है कि अमेरिका की फॉरेन रिलेशंस कमेटी से जुड़े सीनेटर ने पाकिस्तान के खिलाफ तालिबान राज की वापसी पर जश्न मनाने की तीखी टिप्पणी की थी. इस पर प्रतिक्रिया देते हुए इमरान खान ने कहा, ‘एक पाकिस्तानी होने के नाते मुझे कुछ सीनेटर की ऐसी बातों से गहरी चोट पहुंची है. अफगानिस्तान में हुए बदलाव के लिए पाकिस्तान को दोष देती बातों से गहरे तक पीड़ा हुई है.’ ध्यान रहे कि अमेरिका पर आतंकी हमले के बाद पाकिस्तान की स्थिति अधर में लटकने जैसी हो गई थी. उस समय जनरल परवेज मुशर्रफ तख्ता पलट कर सत्ता में आए थे और अपनी सरकार चलाने में अमेरिका से मदद की दरकार कर रहे थे. इसके बाद अमेरिका को अफगानिस्तान में जड़ें जमाने में सहयोग के एवज में परवेज मुशर्रफ को आर्थिक-सामरिक मदद मिलनी शुरू हुई थी.

RELATED POSTS

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

पूर्ववर्ती सरकारों को भी कोसा
हालांकि इमरान खान उसे एक गलत फैसला मानते हैं. वह मानते हैं कि तत्कालीन पाकिस्तान हुक्मरान के इस फैसले से मुजाहिदीन संगठन पाकिस्तान से दूर हो गए थे, जिन्हें दो दशक पहले सोवियत संघ के विरोध के लिए पाकिस्तान की खुफिया संस्था ने खड़ा किया था. इस पर इमरान खान कहते हैं कि पाकिस्तान ने मुजाहिदीनों को विदेशी कब्जे के खिलाफ लड़ने के लिए प्रशिक्षित किया था. मुजाहिदीन अफगानिस्तान में जिहाद कर रहे थे. अमेरिका का सहयोगी बनने पर मुजाहिदीनों ने पाकिस्तान पर सांठगांठ का आरोप लगा निगाहें फेर लीं. गौरतलब है कि पाकिस्तान की इमरान सरकार ने हाल में तालिबान की वापसी को अफगानिस्तान की स्वतंत्रता करार दिया था.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

अमेरिका का ईरान के 10 से ज्यादा शहरों पर हमला……….

by UB India News
July 30, 2026
0

जॉर्डन में अमेरिकी सैन्य अड्डे पर ईरानी मिसाइल हमले के एक दिन बाद अमेरिका ने ईरान पर बड़े पैमाने पर...

ट्रंप के लिए गले की हड्डी बना ईरान युद्ध- नाटो ने छोड़ा साथ और अमेरिका में जनता खफा !

ट्रेड डील के बीच क्यों बौराये डोनाल्ड ट्रंप?

by UB India News
July 29, 2026
0

भारत और अमेरिका के बीच ट्रेड डील को लेकर बातचीत चल रही है. कुछ मुद्दों पर सहमति न बन पाने...

राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने स्टेट ऑफ द यूनियन भाषण की बड़ी बातें ……………..

क्या है ‘सेक्शन 301’ जिसके सहारे डोनाल्ड ट्रंप ने दुनिया के 17 देशों पर फोड़ा टैरिफ बम………….

by UB India News
July 24, 2026
0

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मिडिल ईस्ट तनाव के बीच बड़ा कदम उठाया है. उन्होंने फोर्स्ड लेबर (जबरन मजदूरी) से जुड़े उत्पादों...

अमेरिका ने ईरान पर फिर शुरू किए हमले, ईरान ने अमेरिकी हमलों का लिया जोरदार बदला ,पीएम मोदीबोले – बातचीत और कूटनीति से ही शांति संभव……………

अमेरिका का ईरान में इराक बॉर्डर पर हमला:2 की मौत……………..

by UB India News
July 23, 2026
0

अमेरिका ने बुधवार को ईरान में इराक बॉर्डर पर स्थित शलमचेह बॉर्डर क्रॉसिंग पर हवाई हमला किया। खुजेस्तान प्रांत के...

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

क्यों ‘ड्रैगन’ ने इंडियन नेवी को कहा- थैंक्यू

by UB India News
July 22, 2026
0

चीन ने भारत की सेना को शुक्रिया अदा किया है. वह भी चीनी आर्मी की स्थापना दिवस पर. चीनी सेना...

Next Post
गया में पितृपक्ष के कर्मकांड शुरू:17 दिनों तक चलेगा श्राद्धकर्म

गया में पितृपक्ष के कर्मकांड शुरू:17 दिनों तक चलेगा श्राद्धकर्म

पटना में बना बिहार का पहला लिफ्ट वाला फुट ओवरब्रिज

पटना में बना बिहार का पहला लिफ्ट वाला फुट ओवरब्रिज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend