ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

रामविलास की बरसी में टूटी दलीय सीमाएं

UB India News by UB India News
September 13, 2021
in खास खबर, पटना, बिहार
0
रामविलास की बरसी में टूटी दलीय सीमाएं

PATNA EX DY CM TEJASVI PRASAD YADAV RAM VILAS JI KE CHITRA PER SARDHANJLI DETE

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान की पहली बरसी पर सभी दलों के नेता जुटे। श्रीकृष्णपुरी आवास पर पासवान की पहली बरसी में श्रद्धांजलि देने के लिए जनसैलाब उमड़़ पड़़ा। श्रद्धांजलि देने के लिए राज्यपाल फागू चौहान‚ विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा‚ प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव‚ केन्द्रीय गृह राज्यमंत्री नित्यानंद राय‚ उपमुख्यमंत्री तारकिशोर प्रसाद व रेणु देवी‚ पूर्व केन्द्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद‚ पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी‚ पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील कुमार मोदी‚ पूर्व मंत्री नंदकिशोर यादव समेत वरिष्ठ नेताओं ने भाग लिया। केन्द्रीय मंत्री पशुुपति कुमार पारस भी बरसी पर अपने बड़े़ भाई को श्रद्धांजलि देने पहुंचे। श्री पारस ने स्व. पासवान के तैल्य चित्र पर माला चढाकर भावभीनी श्रद्धाजंलि दी। श्री पारस ने मीडिया से कहा कि आज मैं जो भी हूं‚ बडे भाई एवं पिता समान रामविलास पासवान के आशीर्वाद से हूं और आगे भी इनका आशीर्वाद मुझे प्राप्त होता रहेगा। इस कार्यक्रम में आमंत्रित नहीं भी किया जाता तो भी मैं भाग लेता। श्री पारस कहा कि पासवान जी का सपनों का साकार करने और इनके बताये रास्ते पर चलकर इनके मूल्यों को साकार करने के लिए कटिबद्ध हूं। प्रदेश मीडिया प्रभारी ललन कुमार चन्द्रवंशी ने बताया कि स्व. रामविलास पासवान की प्रथम पुण्यतिथि आठ अक्टूबर को लोजपा के प्रदेश कार्यालय में मनाई जाएगी। श्री चन्द्रवंशी ने बताया कि बरसी कार्यक्रम में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सूरजभान सिंह‚ पूर्व विधायक सुनील पांडेय‚ ललन सिंह‚ अम्बिका प्रसाद बिनू‚ राजेन्द्र विश्वकर्मा‚ प्रमोद कुमार सिंह‚ कुन्दन पासवान के अलावे पार्टी के अनेक नेताओं ने भाग लिया।
पासवान की पहली बरसी पर पूर्व केन्द्रीय राज्य मंत्री और भाजपा सांसद रामकृपाल यादव ने कृष्णापुरी स्थित आवास जाकर उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। सांसद उनकी पत्नी रीना पासवान और पुत्र चिराग पासवान से भी मिले। श्री यादव ने कहा उन्होंने जीवन पयत गरीबों के घर में चिराग जलाने का कार्य किया। आज की युवा पीढी को उनसे सीख लेने की जरूरत है। वे दल से ऊपर दिल से रिश्ता निभाने में विश्वास रखते थे। सांसद ने सरकार से मांग की कि उनकी आदमकद प्रतिमा लगे और राजकीय समारोह भी मनाया जाय। सांसद के साथ प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य रणधीर यादव भी थे। ॥ लोकमंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष साधु शरण पांडेय ने श्रद्धांजलि अर्पित किया। लोकमंच के राष्ट्रीय प्रधान महासचिव सह अभिनेता कुणाल सिकंद ने श्रद्धापूर्वक नमन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय रेल मंत्री अश्वनी वैष्णव से निवेदन किया कि हाजीपुर जंक्शन का नाम बदल कर रामविलास पासवान जंक्शन किया जाये। यही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। साथ ही बिहार सरकार से निवेदन किया कि पटना में रामविलास पासवान और महान समाजवादी नेता रघुवंश बाबू की भव्य प्रतिमा लगाई जाये।

लोजपा के संस्थापक की पहली बरसी में श्रद्धांजलि देने पहुंचे राज्यपाल सहित सभी दलों के नेता
भाजपा के वरिष्ठ सांसद सुशील कुमार मोदी ने कहा कि रामविलास पासवान केवल दलितों के नेता नहीं‚ बल्कि समाज के सभी वर्गों का ख्याल रखने वाले संजीदा इंसान थे। इसलिए लोग दलगत भावना से ऊपर उठकर उन्हें श्रद्धांजलि देने पहुंचे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपनी पहली केंद्रीय कैबिनेट के दिवंगत साथी रामविलास जी को याद करते हुए उनके परिवार को लंबा पत्र लिख कर अपने बडप्पन और उनसे गहरे लगाव का परिचय दिया। श्री मोदी ने आज स्व. रामविलास पासवान की बरसी में शामिल होकर उन्हें श्रद्धांजलि दी। इसी बीच‚ श्री मोदी ने ट्वीट कर कहा कि गुजरात में पहली बार विधायक बने भूपेन्द्र भाई पटेल का भाजपा विधायक दल का नेता चुना जाना सामान्य कार्यकर्ता का सम्मान है। यह साबित करता है कि पार्टी में वंशवाद के लिए कोई जगह नहीं है।

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

Next Post
रामविलास की पहली बरसी पर साथ दिखा पासवान परिवार

रामविलास की पहली बरसी पर साथ दिखा पासवान परिवार

चिराग को माफ करने के मूड़ में नहीं नीतीश‚ बरसी पर नहीं जाकर जता दी मंशा

चिराग को माफ करने के मूड़ में नहीं नीतीश‚ बरसी पर नहीं जाकर जता दी मंशा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend