ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

पटना में Facebook लाइव के बाद प्रेमी ने किया सुसाइड

UB India News by UB India News
August 30, 2021
in Lokshbha2024, दुर्घटना, पटना, महिला युग
0
पटना में Facebook लाइव के बाद प्रेमी ने किया सुसाइड
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

वर्षों प्यार करने के बाद प्रेमी-प्रेमिका में से जब कोई एक पीछे हट जाए तो यह दूसरे की जान पर भी बन आता है. पटना सिटी स्थित गुरुद्वारे के गेस्ट हाउस में बीते रविवार को भी कुछ ऐसा ही हुआ. चौक थाना क्षेत्र के बाललीला गुरुद्वारा के अधीन बने एनआरआई गेस्ट हाउस के रूम नंबर-107 में फेसबुक लाइव करने के बाद एक युवक ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी. वजह थी कि उसका प्यार अधूरा रह गया था. जाते-जाते उसने अपनी प्रेमिका से इतना जरूर कहा कि अपना ख्याल रखना और बाबू दवाई लेती रहना.

घटना की सूचना मिलते के बाद पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले लिया है. युवक की पहचान उत्तर प्रदेश के शामली जिले के कादरगढ़ के रहने वाले सरदार परमजीत सिंह के रूप में की गई है. इस पूरे मामले को प्रेम-प्रसंग से जोड़कर ही देखा जा रहा है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. शव को पोस्टमार्टम के लिए नालंदा मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया. परमजीत सिंह पर्यटक के रूप में गेस्ट हाउस में कई दिनों से ठहरा हुआ था. वह दिल्ली गुरुद्वारा में ग्रन्थि था. वहीं प्रवचन देता था. रविवार को 11 बजे दिन में ही गेस्ट हाउस में आया था. दिन भर सिमरन से मिलने का प्रयास किया. सिमरन ने मिलने से इनकार कर दिया तो जान दे दी.

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

पढ़ें फेसबुक लाइव की कुछ बातें
“मैं दुनिया में किसी चीज को नहीं हारा, लेकिन एक ही चीज है वह है मेरा प्यार जो मुझे हरा देता है. सबकुछ बढ़िया चल रहा था. मम्मी को, घर में सबको पता था. रिश्ते के लिए भी सब तैयार थे. गलती बस इतनी थी कि बीच में कुछ दिनों के लिए थोड़ी सी दूरी हो गई थी. मैंने नवंबर में कॉल किया तो कहा कि अब मैं कोई बात नहीं कर पाउंगी क्योंकि मम्मी ने फोन देख लिया है. मम्मी ने मना किया है. मैंने सोचा कि चलो कुछ नहीं, कुछ दिनों के बाद माहौल ठीक होगा, लेकिन उसके बाद उसका कोई कॉल नहीं आया. मैं दिन रात उसे फोन करता रहा. आप कॉल लिस्ट देखेंगे तो हर पांच मिनट के बाद उसे मैं कॉल करता था. उसने मेरा एक कॉल नहीं चेक किया. मैं एक तारीख को उससे मिलने के लिए गया, लेकिन वह आई ही नहीं. उसकी एक फ्रेंड प्रीति ने फोन चेक किया तो उसने कहा कि दीदी पेपर देने गई है. दस तारीख को वह आएगी तो मैं बात करा दूंगी. जब मैं दस तारीख को फोन किया तो मेरी कोई बात नहीं कराई गई.”

“सबकुछ ऐसे ही चलता रहा मैं फिर भी कॉल रहता रहा, समझा कि कोई ना कोई मजबूरी होती है. एक फरवरी को थोड़ी सी बात हुई. बस इतना कहा कि अपना ख्याल रखना और फोन काट दिया. उसके बाद भी मैं बात करना चाहता रहा. फिर मैं कहा कि मिलना चाह रहा लेकिन कोई बात नहीं सुनी. मैं बीच में मरने से बच गया लेकिन इसपर भी कोई कॉल नहीं आया. मैं रोज रोता रहा. मैं दूसरों को अपना हंसा हुआ चेहरा दिखा कर रोज रोता रहा. मैं उससे मिलने के लिए बहुत कुछ करता रहा. दो-दो दिन आसनसोल रहा कि चोरी-छिपे आएगी, स्कूल-कॉलेज आएगी और मिलेगी लेकिन नहीं आई. पता लगा कि वो दुर्गापुर है तो वहां गया. बस एक बार मैं उसका चेहरा देखना चाहता था. आज पता चला कि वो पटना साहिब गुरुद्वारा आई है. मैं पटना साहिब आया लेकिन उसने मुड़कर भी नहीं देखा. कोई बात नहीं की और कह दिया कि कोई रिश्ता नहीं रखना. मैं एक तुम्हें (प्रेमिका को) कहना चाहूंगा कि अपना ख्याल रखना. खुश रहना. घर बसा लेना. बहुत कुछ होगा तुम्हारे पास. पैसा, पढ़ाई-लिखाई बहुत ऊंची कर रही हो. अपनी लाइफ में खुश होकर जीना. मैं आखिरी में बस यही कहना चाहूंगा कि प्यार के चक्कर में नहीं पड़ो यार. अपनी जिंदगी संवार लो. मैं उससे बहुत प्यार करता हूं. आज भी प्यार करता हूं. आज भी और मरने के बाद भी प्यार करता रहूंगा. मेरी सिमरन को कोई कुछ नहीं कहेगा. बाबू अपना ख्याल रखना. दवाई लेती रहना.”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
ऐसे में हम कब तक ब्रज के लिए आंसू बहाएंॽ चलो‚ आओ श्री कृष्ण का जन्मदिन मनाएं

ऐसे में हम कब तक ब्रज के लिए आंसू बहाएंॽ चलो‚ आओ श्री कृष्ण का जन्मदिन मनाएं

भारत से अच्छे रिश्ते रखना चाहता है तालिबान, कहा- भारत हमारा दुश्मन नहीं

भारत से अच्छे रिश्ते रखना चाहता है तालिबान, कहा- भारत हमारा दुश्मन नहीं

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend