ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में कोरोना महामारी के दौरान हुई ढाई लाख ज्यादा मौतें!

बिहार में नागरिक पंजीकरण प्रणाली (सीआरएस) के तहत कोविड-19 के प्रकोप की शुरुआत (मार्च 2020 से मई 2021) के बाद से कम से कम 2,51,000 अतिरिक्त मौतें दर्ज की गई हैं। यह संख्या इस अवधि के दौरान राज्य में कोरोना वायरस की वजह से हुई आधिकारिक मौतों से 48.6 गुना है।

UB India News by UB India News
August 25, 2021
in खास खबर, पटना, स्वास्थ
0
कोरोना के रिकॉर्ड मामले, रिकॉर्ड मौतें और रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गया पॉजिटिविटी रेट, कंट्रोल से बाहर संक्रमण
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना वायरस महामारी के बीच बिहार में मौतों से जुड़े आंकड़ों में बड़ा अंतर सामने आया है. हाल ही में आई एक रिपोर्ट में कहा जा रहा है कि राज्य में कोविड-19 महामारी की शुरुआत से यानी मार्च 2020 से मई 2021 तक सिविल रजिस्ट्रेशन सिस्टम (CRS) के तहत पिछले वर्षों की तुलना में 2 लाख 51 हजार अधिक मौतें दर्ज की गई हैं, जबकि राज्य में कोविड से मौत का आधिकारिक आंकड़ा 5163 है. विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, संकट के समय हुईं कुल मौतों और आम हालात में हुई अपेक्षित मौतों की तुलना में मिले अंतर को एक्सेस मोर्टेलिटी कहा जाता है.

रिपोर्ट के मुताबिक, बिहार में CRS के तहत दर्ज अत्याधिक मौतों की संख्या कोविड-19 के आधिकारिक आंकड़ों से 48.6 फीसदी ज्यादा है. आंकड़ों के विश्लेषण के लिए महामारी से पहले के समय (जनवरी 2015 से फरवरी 2020) तक के CRS डेटा का औसत निकाला गया था. महामारी की शुरुआत के पहले की चार साल की अवधि (2015-2019) की तुलना में कोविड-19 की शुरुआत के बाद से 2 लाख 51 हजार 53 ‘अधिक मौतें’ हुई थीं. इनमें से 1 लाख 26 हजार ऐसी अधिक मौतें 2021 के शुरुआती पांच महीनों में दर्ज की गई थीं, जबकि, इस अवधि में कोविड-19 से मौत की संख्या 3 हजार 766 थी.

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

इसी तरह कई अन्य मीडिया संस्थानों ने भी आंकड़ों का विश्लेषण कर अलग-अलग राज्यों में मौत के आंकड़ों की गणना की जानकारी दी थी. आंध्र प्रदेश, असम, गुजरात, हिमाचल प्रदेश, कर्नाटक, केरल, मध्य प्रदेश, महाराष्ट्र, पंजाब, तमिलनाडु, उत्तर प्रदेश और पश्चिम बंगाल से ऐसे अनुमान सामने आए थे. केरल में यह अंतर 0.42 था, जबकि उत्तर प्रदेश में यह संख्या 43 गुना थी.

विश्व स्वास्थ्य संगठन ने भी अनुमान लगाया है कि कोविड-19 मौतों की संख्या आधिकारिक आंकड़ों से दो-तीन गुना ज्यादा हो सकती है. इसके अलावा सीआरएस के आंकड़ों में इजाफे का कारण देश में मौतों के आंकड़े पंजीकृत होने में सुधार भी है. रिपोर्ट में सीआरएस 2019 ‘वाइटल स्टेटिस्टिक्स’ पर वार्षिक रिपोर्ट के अनुसार, जब देश में केवल 20.7 फीसदी मौतें ही चिकित्सकीय रूप से प्रमाणित थीं, तो भारत में मौतों का पंजीकरण सुधरकर 90 प्रतिशत से ज्यादा हो गया है.

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने कहा है कि वे सीआरएस डेटा पर टिप्पणी नहीं कर सकते, लेकिन कोविड-19 से संबंधित सभी मौतें डीएम और सिविल सर्जन की तरफ से सत्यापित हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

Next Post
राजद में बढ़ी तकरार के बीच तेजस्वी दिल्ली रवाना तो तेजप्रताप आज से लगायेगे जनता दरबार !

राजद में बढ़ी तकरार के बीच तेजस्वी दिल्ली रवाना तो तेजप्रताप आज से लगायेगे जनता दरबार !

राजद में रहते पहली बार किसी नेता ने लालू के परिवार के किसी व्यक्ति की ताकत को खारिज किया………

राजद में रहते पहली बार किसी नेता ने लालू के परिवार के किसी व्यक्ति की ताकत को खारिज किया.........

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend