ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राजद में बढ़ी तकरार के बीच तेजस्वी दिल्ली रवाना तो तेजप्रताप आज से लगायेगे जनता दरबार !

गुस्साए तेजप्रताप ने कहा- होते कौन हैं रोकने वाले? तो तेजस्वी ने कहा सबको अनुशासन में रहना होगा

UB India News by UB India News
August 25, 2021
in खास खबर, पटना, राजद
0
राजद में बढ़ी तकरार के बीच तेजस्वी दिल्ली रवाना तो तेजप्रताप आज से लगायेगे जनता दरबार !
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राजद में मचे घमासान के बीच शुक्रवार की दोपहर तेजप्रताप यादव अपने छोटे भाई और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव से मिलने के लिए राबड़ी आवास पहुंचे। तमतमाया चेहरा लेकर बाहर निकले तेजप्रताप की बातों से साफ हुआ कि राबड़ी आवास में उन्हें अपमान झेलना पड़ा। वे करीब 20 मिनट बाद ही गुस्से में गेट से बाहर निकल आए। उन्होंने आरोप लगाया कि तेजस्वी से मेरी बात हो रही थी तभी संजय यादव वहां पहुंचे और मुझे रोक दिया। संजय यादव तेजस्वी को लेकर कमरे के अंदर चले गए। तेज प्रताप ने कहा कि संजय यादव होते कौन हैं बीच में बोलने वाले और रोकने वाले?

जनता दरबार लगाने से भी कोई रोक लेगा क्या?
इससे पहले तेज प्रताप यादव ने कहा कि वे पार्टी कार्यालय में जनता दरबार लगाएंगे। जनता दरबार लगाने से मुझे कोई रोक लेगा क्या? तेज प्रताप ने आगे कहा कि उन्होंने गुरुवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में जो बातें रखीं उस पर अभी भी कायम हैं। जगदानंद सिंह से गतिरोध के सवाल पर उन्होंने कहा कि कौन क्या कर रहा है, उससे उन्हें मतलब नहीं है। मुझे बिहार की जनता से मतलब है।

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

तेजप्रताप यादव ने कहा कि मैंने शुरू से अपने अर्जुन तेजस्वी यादव को आशीर्वाद दिया है। उनको मुख्यमंत्री बनाना है, लेकिन मुख्यमंत्री बनाने में कुछ लोग अड़चन पैदा कर रहे हैं। वैसे लोगों का सफाया करना है। बता दें कि संजय यादव, तेजस्वी यादव के रणनीतिकार हैं और पुराने मित्र हैं। हरियाणा के संजय यादव पर पहले भी तेज प्रताप यादव आरोप लगा चुके हैं कि प्रवासी सलाहकार के इशारे पर कार्रवाई हो रही है। यह भी कह चुके हैं कि संजय यादव, तेजस्वी को बार-बार दिल्ली लेकर चले जाते हैं।

बता दें कि तेज प्रताप यादव ने गुरुवार की शाम प्रेस कॉन्फ्रेंस स्पष्ट कर दिया था वे पार्टी के किसी भी कार्यक्रम में तभी शामिल होंगे जब प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर कठोर कार्रवाई की जाएगी। तेज प्रताप ने कहा था कि लालू जी से मिलेंगे, लेकिन उससे पहले तेजस्वी से मुलाकात करेंगे। तेज प्रताप यादव शुक्रवार दोपहर तेजस्वी यादव के आवास पर पहुंचे तो यह लग रहा था कि अब कई दिनों से चल रहा विवाद थम जाएगा, लेकिन अब एक नया विवाद RJD में शुरू हो गया है।

दोनों भाइयों के बीच दरार बढ़ती जा रही है। अब तक लालू प्रसाद ने भी किसी तरह का हस्तक्षेप नहीं किया है। स्पष्ट है कि लालू प्रसाद और तेजस्वी यादव जगदानंद सिंह का ही पक्ष ले रहे हैं। तेजप्रताप यादव का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। वे जब राबड़ी आवास से बेरंग लौट रहे थे तो चेहरा तमतमाया हुआ था।

वहीं राष्ट्रीय जनता दल में चल रहे विवाद के बीच नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव दिल्ली रवाना हो गए। शुक्रवार को दिल्ली जाने से पहले उन्होंने तेजप्रताप को नसीहत देने वाला बयान दे दिया है। उन्होंने कहा कि तेज प्रताप यादव भले ही मेरे बड़े भाई हैं लेकिन हमारे माता-पिता ने हमें यह संस्कार दिए हैं कि हम बड़ों का कैसे आदर करें।

चाहे वह कोई भी हो, अनुशासनहीनता ठीक नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी के अंदर अनुशासनहीनता होने से परेशानी होती है। तेजप्रताप यादव की नाराजगी पर कहा कि नाराजगी होती रहती है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता।

जिस समय आए थे उस समय विपक्षी दलों की साझा बैठक शुरू थी
तेजस्वी ने कहा कि तेजप्रताप यादव मुलाकात के लिए आए थे लेकिन जिस समय वे आए थे उस समय विपक्षी दलों की साझा बैठक शुरू हो गई थी। उसमें मेरा शामिल होना बहुत जरूरी था। अभी दिल्ली जाने के सवाल पर उन्होंने कहा कि 23 अगस्त को प्रधानमंत्री नेरन्द्र मोदी ने जाति जनगणना के मुद्दे पर बिहार विधान मंडल के प्रतिनिधिमंडल को मिलने का समय दिया है। इस मुलाकात में भी शामिल होना है। नेता प्रतिपक्ष ने कहा कि 22 अगस्त को रक्षा बंधन है। हमारी छह बहनें दिल्ली एनसीआर में रहती हैं।

गुरुवार को प्रेस कांफ्रेस कर भड़ास निकाली थी
छात्र राजद के प्रदेश अध्यक्ष के पद से चहेते आकाश को हटाने के बाद तेजप्रताप यादव का गुस्सा आसमान पर है। गुरुवार को प्रेस कांफ्रेस कर उन्होंने मांग की थी कि जब तक प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह पर कठोर कार्रवाई नहीं होती वे पार्टी के किसी कार्यक्रम में शामिल नहीं होंगे। हिटलर तो वे पहले कह ही चुके थे फिर से तानाशाह कहा। कहा कि जब जगदानंद सिंह तेजप्रताप यादव को नहीं पहचानते तो आम लोगों को क्या पहचानते होंगे।

सुबह बहन ने सीख दी, देर शाम तेजस्वी ने पाठ पढ़ाया
तेजप्रताप यादव शुक्रवार की दोपहर तेजस्वी यादव से मिलने राबड़ी देवी के आवास पर गए थे। लेकिन गुस्साते हुए वे बाहर निकले और मीडिया से कहा कि संजय यादव उन्हें तेजस्वी यादव से बात नहीं करने दे रहे।संजय यादव कौन होते हैं तेजस्वी को रोकने वाले? इस आरोप- प्रत्यारोप के बीच पहले तो तेजप्रताप यादव की बहन डॉ.रोहिणी आचार्या ने अनुशासन और संयम में रहने का पाठ पढ़ाया था और अब दिल्ली जाने से पहले छोटे भाई तेजस्वी यादव ने भी अनुशासन की सीख दी। दिल्ली में लालू प्रसाद से इस मुद्दे पर तेजस्वी विस्तार से बात करेंगे इसकी भी पूरी संभावना है।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

राज्यसभा में पास हुआ वंदेमातरम बिल, राष्ट्रीय गीत का अपमान करना अब पड़ेगा भारी

by UB India News
July 29, 2026
0

राज्यसभा में वंदेमातरम बिल पास हो गया है. बता दें कि इस बिल को 24 जुलाई को केंद्रीय गृह राज्यमंत्री...

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

स्टूडेंट्स प्रोटेस्ट: 3000 उपद्रवियों के चलते अटकी FIR वापसी, सुप्रीम कोर्ट के आदेश में कहां फंसा पेच?

by UB India News
July 29, 2026
0

NEET पेपर लीक और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर दिल्ली के अलावा देश के अलग-अलग हिस्सों में...

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

CJP प्रोटेस्ट: ना DCP का आदेश, ना RAF की कार्रवाई… तो फिर कैसे चली पैलेट गन?

by UB India News
July 29, 2026
0

दिल्ली पुलिस ने जंतर मंतर हिंसा में पैलेट गन के इस्तेमाल से इनकार किया है. पुलिस के मुताबिक, डीसीपी ने...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

कौन हैं सीजेपी आंदोलन से निकले वायरल चेहरे?

by UB India News
July 29, 2026
0

जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन आप सभी ने देखा होगा. यह जेन जी का द‍िल्‍ली में पहला...

Next Post
राजद में रहते पहली बार किसी नेता ने लालू के परिवार के किसी व्यक्ति की ताकत को खारिज किया………

राजद में रहते पहली बार किसी नेता ने लालू के परिवार के किसी व्यक्ति की ताकत को खारिज किया.........

क्या अफगान सेना के प्लेन, ड्रोन और तमाम हथियार तालिबान के कब्ज़े में हैं?

क्या अफगान सेना के प्लेन, ड्रोन और तमाम हथियार तालिबान के कब्ज़े में हैं?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend