ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार सरकार की इस योजना के बारे में कितना जानते हैं?

UB India News by UB India News
August 13, 2021
in कारोबार, कैरियर, पटना, मुख्यमंत्री
0
बिहार सरकार की इस योजना के बारे में कितना जानते हैं?
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने 2021 में ही स्‍वरोजगार और स्‍टार्टअप के लिए आकर्षक योजना की शुरुआत की है. ‘मुख्यमंत्री युवा उद्यमी योजना’ और ‘मुख्‍यमंत्री महिला उद्यमी योजना’ इन योजनाओं के तहत युवाओं को रोजगार के लिए सरकार की ओर से 10 लाख रुपये तक का लोन 50 फीसद अनुदान के साथ मिलेगा. इसका लाभ बिहार में रहने वाले हर वर्ग और जाति के लोग उठा सकते हैं. इस योजना का लाभ लेना चाहते हैं तो पढ़ें पूरी जानकारी, अप्लाई करने का तरीका और कुछ जरूरी बातें.

योजना के तहत मिलने वाले 10 लाख के लोन में केवल पांच लाख रुपये ही चुकाने होंगे. महिलाओं को इस लोन के लिए ब्‍याज नहीं देना होगा. अन्‍य को केवल एक फीसद ब्‍याज देना होगा. लोन चुकाने के लिए सात साल का समय मिलेगा. आवेदन की प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन है. यह योजना 18 जून 2021 को लॉन्च की गई है.

RELATED POSTS

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

असीमित लाभुकों के लिए नहीं है योजना

दरअसल, नए उद्यमियों के लिए सरकार ने अनुसूचित जाति-जनजाति, अति पिछड़ा वर्ग, महिला और सामान्‍य युवा के लिए चार अलग-अलग कोटियां निर्धारित की हैं. हर कोटि के लिए योजना के बाकी नियम तो लगभग एक जैसे हैं, लेकिन सबका कोटा अलग-अलग है. कोटा के तहत निर्धारित संख्‍या के आधार पर ही योजना का लाभ मिलेगा. यह योजना असीमित लाभुकों के लिए नहीं है. आपको शैक्षणिक और अपने उद्योग प्रोजेक्‍ट से संबंधित प्रशिक्षण के विषय में विस्‍तार से जानकारी देनी होगी. यह ध्‍यान रखें कि अगर आपने किसी संस्‍थान से प्रोजेक्‍ट के संबंध में प्रशिक्षण लिया है तो आपको चयन के समय वरीयता मिल सकती है.

आवेदन के अगले पेज पर आपको पारिवारिक स्थिति और अपने व्‍यवसाय के संबंध में अलग-अलग कॉलम में जानकारियां देनी होंगी. इसके बाद आपको अपने व्‍यवसाय संगठन के बारे में जानकारी देनी होगी. ध्‍यान रखें कि इस योजना का लाभ लेने के लिए आपको व्‍यवसाय के लिए निबंधित फर्म होना चाहिए. यह फर्म प्रोपरायटरशिप, पार्टनरशिप, एलएलपी अथवा प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के रूप में हो सकती है.

आपको अपने प्रोजेक्‍ट, उसके लिए उपलब्‍ध भूखंड और अन्‍य संरचनाओं के साथ ही उद्योग संबंधी प्रशिक्षण का ब्‍योरा देना होगा. प्रोजेक्‍ट की लागत और बैंक खाते से संबंधित जानकारी भी देनी होगी. एक बार आवेदन सबमिट करने के बाद उद्योग विभाग आपको आगे की प्रक्रिया और नतीजे के बारे में सूचित करेगा.

इन दस्तावेजों की होगी जरूरत

जाति प्रमाणपत्र
मैट्रिक का प्रमाणपत्र
इंटरमीडिएट या समकक्ष का प्रमाणपत्र
उच्‍चतम शैक्षणिक योग्‍यता का प्रमाणपत्र
आवासीय प्रमाणपत्र
फर्म/कंपनी के निबंधन का प्रमाणपत्र
फर्म का या निजी पैन कार्ड
जमीन से संबंधित लगान रसीद, एग्रीमेंट या किरायानामा
कौशल विकास संबंधी प्रमाणपत्र (यह अनिवार्य नहीं है)
कैंसिल चेक
आवेदक की फोटो
आवेदक के हस्‍ताक्षर की फोटो
जान लें यह भी जरूरी बातें

अपलोड किए जाने वाले सभी दस्‍तावेज जेपीजी, जेपीईजी, पीएनजी या पीडीएफ फॉर्मेट में होने चाहिए.
आवेदक के पास आधार नंबर, उसमें लिंक मोबाइल नंबर और एक ईमेल आईडी होना जरूरी है.
पूरी प्रक्रिया में हमेशा एक ही मोबाइल नंबर और ईमेल आइडी का प्रयोग करें.
यह योजना असीमित नहीं है. यानी कि हर योजना के तहत लाभुकों की संख्‍या निर्धारित की गई है. इसकी जानकारी आप अपने जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक से ले सकते हैं. चयनित लाभुकों को ही योजना का लाभ मिलेगा.
आवेदक को प्रशिक्षण प्राप्‍त होना अनिवार्य नहीं है, लेकिन इसके आधार पर चयन में वरीयता मिल सकती है.
पांच लाख रुपये लौटाने के लिए 84 महीने तक का वक्‍त मिलेगा.
योजना की राशि दो किस्तों में ही मिलेगी.
इस तरह से करें ऑनलाइन अप्लाई (How to Apply Mukhyamantri Yuva Udyami Yojana)

आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट (https://udyami.bihar.gov.in/) पर जाना होगा.
आधिकारिक वेबसाइट का होम पेज खुलने के बाद मुख्य मेन्यू में आपको ‘लॉगिन’ वाले विकल्प पर क्लिक करना है.
इसके बाद एक नया पेज खुल जाएगा. यहां पर नीचे दिए विकल्प ‘खाता नहीं है’ रजिस्टर करें पर क्लिक करें.
रजिस्टर करने के लिए आप देख सकतें हैं एक फॉर्म आपके सामने उपस्थित होगा.
यहां पूछी गई जानकारी जैसे नाम, ईमेल आदि डिटेल को भरें. इसके बाद ‘ओटीपी प्राप्त करें’ पर क्लिक करें.
ओटीपी से वेरिफाई करने के बाद अपना पासवर्ड बनाएं. लॉगिन प्रक्रिया पूर्ण होने के बाद वेबसाइट पर लॉगिन करें.
यहां आप होम पेज पर आकर ‘बिहार मुख्यमंत्री उद्यमी योजना’ के आवेदन पत्र पर जाएं.
अब पूछी गई जानकारी भरें और दस्तावेजों को अपलोड करें.
अंत में अपने आवेदन पत्र को जमा करवा कर आवेदन प्रक्रिया को पूर्ण करें.
आपके रजिस्ट्रेशन होने के बाद आपको एक आवेदन संख्या प्राप्त होगी इसे संभाल कर रखें.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

बिहार के 38 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:19 जिलों में 60KM प्रति घंटे की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

बिहार में मानसून एक्टिव, 5 जिलों मे मूसलाधार बारिश, 30 में अलर्ट,पटना में बिजली से 2 की मौत

by UB India News
July 2, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। पटना, बक्सर, बेगूसराय, जमुई और खगड़िया में मूसलाधार बारिश हुई। बारिश के दौरान पटना के...

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

पटना मेट्रो का हुआ विस्तार, अब भूतनाथ से मलाही पकड़ी तक दौड़ेगी ट्रेन

by UB India News
July 3, 2026
0

आज से पटना के अंदर मेट्रो की शुरुआत हो गई। मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने दो नए मेट्रो स्टेशन मलाही पकड़ी...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान 3 अगस्त को होगी मतगणना……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार की चर्चित बांकीपुर विधानसभा सीट पर होने वाले उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित कर दिया गया है. निर्वाचन आयोग के...

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

पेट्रोल में इथेनॉल: हर तरफ़ हंगामा, लेकिन असली सवालों के जवाब कौन देगा?

by UB India News
July 3, 2026
0

श में इन दिनों पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण (E20) को लेकर व्यापक बहस छिड़ी हुई है। यह बहस केवल सोशल...

Next Post
सशक्त पंचायतों से आत्मनिर्भर भारत की मजबूत होगी नींवः तारकिशोर प्रसाद

सशक्त पंचायतों से आत्मनिर्भर भारत की मजबूत होगी नींवः तारकिशोर प्रसाद

जनता का दिल जीतने ‘आशीर्वाद जन यात्रा’ पर निकलेगी भाजपा

जनता का दिल जीतने ‘आशीर्वाद जन यात्रा' पर निकलेगी भाजपा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend