केन्द्र में मत्रिंमंड़ल विस्तार के बाद भाजपा देश की जनता के दरवाजे पर जाने व उनका दिल जीतने के लिए नयी रणनीति पर काम करना शुरू कर दिया है। इसके लिए पार्टी के नेता पूरे देश में आशीर्वाद जन यात्रा पर निकलेंगे। बिहार में केन्द्रीय मंत्री आरके सिंह के नेतृत्व में १९ अगस्त से गया से आशीर्वाद जन यात्रा निकलेगी। बिहार भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ड़ॉ. संजय जायसवाल ने आज प्रदेश भाजपा मुख्यालय में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में पत्रकारों को आर्शीवाद जन यात्रा कार्यक्रम से अवगत कराया। उन्होंने कहा कि ताजा केन्द्रीय मंत्रिमंड़ल विस्तार में पहली बार सर्वाधिक २७ पिछड़े़‚ एससी व एसटी समाज से मंत्रियों की भागीरदारी दी गई है। जिस प्रदेश से पार्टी कोटे से केन्द्रीय मंत्री व राज्यमंत्रियों को शामिल किया गया है उस प्रदेश में आर्शीवाद जन यात्रा निकाली जाएगी। बिहार में आरके सिंह को केन्द्रीय राज्यमंत्री से केन्द्रीय मंत्री बनाया गया है। इसलिए आरके सिंह के नेतृत्व में यह यात्रा गया से निकलेगी और आरा में समाप्त हो जाएगी। प्रदेश में १९–२०–२१ अगस्त तक यह यात्रा निकलेगी और इस दौरान प्रदेश के दोनों उपमुख्यमंत्री व वरिष्ठ नेता शामिल होंगे। प्रदेश उपाध्यक्ष व विधान पार्षद प्रमोद कुमार चन्द्रवंशी आर्शीवाद जन यात्रा के संयोजक बनाए गए हैं जबकि सिद्धार्थ शंभू (प्रदेश उपाध्यक्ष)‚ रूप नारायण मेहता (प्रदेश मंत्री)‚ शंभू शरण पटेल (प्रदेश मंत्री) व अनील राम (प्रदेश मंत्री) को यात्ता का सह प्रभारी बनाया गया है। ड़ॉ. जायसवाल ने कहा कि १९ अगस्त को गया और औरंगाबाद‚ २० अगस्त को सासाराम व भभुवा तथा २१ अगस्त को बक्सर व आरा में यह यात्रा निकलेगी। आरा में यात्रा का समापन हो जाएगा। उन्होंने कहा कि यात्रा के दौरान कुल ३८० किलोमीटर तक दूरी तय की जाएगी। इस दौरान गुरूवा‚ शेरघाटी‚ बेाधगया‚ गया‚ औरंगाबाद‚ नवीनगर‚ रफीगंज‚ कुटुम्बा‚ डे़हरी‚ सासाराम‚ चेनारी‚ मोहनिया‚ कैमूर‚ रामगढ़‚ बक्सर‚ ब्रह्मपुर‚ डु़मरांव‚ शाहपुर‚ संदेश व आरा समेत २० विधानसभा क्षेत्रों में यात्रा की जाएगी।