ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

समाज तोड़क कर रहे जाति आधारित जनगणना की मांग

UB India News by UB India News
August 8, 2021
in पटना, भाजपा
0
समाज तोड़क कर रहे जाति आधारित जनगणना की मांग
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में भाजपा ने सधे अंदाज में जाति आधारित जनगणना की मांग करने वालों और पीएम मटेरियल के मसले पर अपना जवाब दे दिया है। भाजपा के दो बड़े नेताओं ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मुकाबले का कोई नेता देश में नहीं है। वहीं जाति आधारित जनगणना के मसले पर पार्टी ने कहा कि ऐसी मांग वहीं लोग कर रहे हैं, जो समाज को तोड़ कर किसी तरह राज करना चाहते हैं। भाजपा ने कहा कि समाज तोड़ने वाली ऐसी हरकत अंग्रेज भी नहीं कर पाए, जो फिलहाल देश के कुछ राजनीतिक दल कर रहे हैं। भाजपा के दो नेताओं ने बयान जारी करते वक्‍त ऐसी मांग और ऐसे बयान जारी करने वाले किसी नेता या दल का नाम नहीं लिया। गौरतलब है कि बिहार एनडीए में भाजपा के सहयोगी दल से ही पीएम मटेरियल की चर्चा चली थी। वहीं जाति आधारित जनगणना पर भी बिहार में एनडीए के दूसरे दलों की राय अलग है और वे खुल कर इसे जाहिर भी कर चुके हैं।

भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता अरविंद सिंह ने कहा है कि राजनीति के संत नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बने सात साल पूरे हुए हैं। देश की अपेक्षाओं के महासागर में कर्मवीर मेहनती विकास को अपना मंजिल चुनने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अभूतपूर्व विकास कार्य किए हैं। आश्चर्यजनक यह है कि देश में किसी भी दल के पास प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसा पीएम मैटेरियल नहीं है।

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने कहा कि इतिहास गवाह है कि जिनका विकास पर विश्वास नहीं रहता वह समाज को तोड़कर शासन करते हैं। फूट डालो और राज करो की नीति के तहत 1930 में अंग्रेजों ने जातिगत जनगणना करवा कर जैसे देश को जाति के आधार पर तोडऩे की कोशिश की थी, आज वही प्रयास देश के कुछ राजनीतिक दल कर रहे हैं। वास्तव में इन दलों का अस्तित्व ही जात-पात के विभेद पर टिका हुआ है, उससे बाहर निकलने का यह सोच भी नहीं सकते हैं।

बिहार में एनडीए के सहयोगी दल जदयू और हम भी जाति आधारित जनगणना की मांग कर चुके हैं। जदयू के नेता तो लगातार इस मसले पर बयान दे रहे हैं। खुद मुख्‍यमंत्री नीतीश कुमार ने इस मसले पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र तक लिखा है। जीतन राम मांझी ने भी जनगणना में जाति को शामिल करने की मांग की है। पीएम मटेरियल की चर्चा को जदयू संसदीय बोर्ड के अध्‍यक्ष उपेंद्र कुशवाहा समेत अन्‍य नेताओं ने उठाया था।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनता...

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

by UB India News
July 29, 2026
0

पटनाः बिहार की राजनीति में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के लिए कैसे संजीवनी हैं, ये...

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज  …………..

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ...

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में अपनी सीट को बचाना बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है। सियासी परिस्थिति को देखते हुए बीजेपी...

Next Post
तेजप्रताप के पोस्टर में तेजस्वी को नहीं मिली जगह

तेजप्रताप के पोस्टर में तेजस्वी को नहीं मिली जगह

LJP से JDU में शामिल हुए भगवान सिंह कुशवाहा, बने प्रदेश उपाध्यक्ष

LJP से JDU में शामिल हुए भगवान सिंह कुशवाहा, बने प्रदेश उपाध्यक्ष

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend