ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जातीय जनगणना कराने को लेकर पीएम को लिखेंगे पत्रः नीतीश

UB India News by UB India News
July 31, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, बिहार
0
जातीय जनगणना कराने को लेकर पीएम को लिखेंगे पत्रः नीतीश

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जातीय जनगणना के मुद्दे पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से शुक्रवार को प्रतिपक्ष के नेता समेत तमाम विपक्षी पार्टियों के नेताओं ने मुलाकात की। विपक्षी पार्टियों के नेताओं से मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि हम दिल्ली जा रहे हैं‚ वहां कानूनी पहलूओं को समझने के बाद प्रधानमंत्री को पत्र लिखेंगे। मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने बताया कि मुख्यमंत्री के साथ जो मीटिंग हुई‚ उसमें कांग्रेस और लेफ्ट के विधायक मौजूद थे। हमने सीएम के सामने फिर से ये प्रस्ताव रखा कि जातीय जनगणना में पिछडा और अति पिछडों की गिनती होनी चाहिए। हालांकि दो बार विधानसभा में सर्वसम्मति से जातीय जनगणना को पास किया गया है‚ लेकिन केंद्र सरकार की सहमति नहीं होने के कारण इसे रोक दिया गया। तेजस्वी यादव ने बताया कि हमने मुख्यमंत्री से मिलकर उन्हें कहा है कि आप इसे लागू करवाने के लिए प्रधानमंत्री से जल्द से जल्द समय लीजिए। हम सभी विपक्षी अभी मिलने के लिए तैयार हैं। दूसरी ओर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि कर्नाटक सरकार ने खुद अपने खर्च पर राज्य में जातीय जनगणना कराई थी। इस पर हम जानकारी लेकर और जो लीगल तरीका होगा उस पर विचार किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा हम भी जातीय जनगणना के पक्षधर हैं‚ आज हम दिल्ली जा रहे हैं‚ लौटने के बाद २ तारीख को प्रधानमंत्री को पत्र लिखकर इस पर विचार करने के लिए कहेंगे। जातीय जनगणना की मांग को लेकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तमाम विपक्षी दल के नेताओं ने मुख्यमंत्री के कार्यालय कक्ष में बैठक की। बैठक में प्रतिपक्ष के नेता तेजस्वी यादव‚ राजद विधायक तेजप्रताप यादव‚ कांग्रेस विधान मंड़ल दल के नेता अजीत शर्मा‚ लेफ्ट महबूब आलम सहित कई नेता पहुंचे। मालूम हो कि जातीय जनगणना की मांग मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और तेजस्वी यादव दोनों कर रहे हैं‚ जबकि केन्द्र सरकार ने कह दिया है कि वह सिर्फ एससी–एसटी की ही जनगणना कराएगी। इसलिए बिहार में भाजपा भी जातीय जनगणना का विरोध कर रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन‚ आज हो सकता है फैसला

जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन‚ आज हो सकता है फैसला

भारत और चीन के बीच 12 वे दौर की कॉप्स कमांडर लेवल बातचीत आज

भारत और चीन के बीच 12 वे दौर की कॉप्स कमांडर लेवल बातचीत आज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend