ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन‚ आज हो सकता है फैसला

UB India News by UB India News
August 8, 2021
in खास खबर, जदयू
0
जदयू का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन‚ आज हो सकता है फैसला
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जदयू में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर जारी खींचतान का फैसला शनिवार को होगा। इसके लिए दिल्ली में जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होगी। बैठक में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार भी शामिल होंगे। जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष रामचंद्र प्रसाद सिंह के केंद्र में मंत्री बन जाने के कारण पार्टी में राष्ट्रीय अध्यक्ष की तलाश हो रही है। पार्टी संविधान के तहत ‘एक व्यक्ति‚ एक पद’ का फॉर्मूला तय है। पार्टी सूत्रों के अनुसार जदयू राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पार्टी के सदस्यता अभियान के साथ ही सांगठनिक ढांचे पर भी चर्चा होगी। साथ ही आने वाले वर्षों में विभिन्न राज्यों के विधानसभा चुनाव की रणनीति पर भी बात होगी। जदयू के भरोसेमंद सूत्रों के अनुसार जदयू में राष्ट्रीय अध्यक्ष पद की रेस में पार्टी के खास सांसद राजीव रंजन सिंह उर्फ ललन सिंह और पार्टी संसदीय बोर्ड़ के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा के नाम की चर्चा है। इन दोनों नेताओं में से किसी एक को जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष की कुर्सी सौंपी जा सकती है। पार्टी के जानकार यह भी बता रहे हैं कि ऐसा भी हो सकता है कि ललन सिंह और उपेन्द्र कुशवाहा पर सहमति नहीं बनी तो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार खुद या जदयू के सांसद वशिष्ठ नारायण सिंंह को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया जा सकता है।

ललन सिंह कद्’ावर नेता होने के साथ–साथ नीतीश कुमार के संघर्ष के दिनों के साथी रहे हैं। पिछले दिनों केंद्रीय मंत्रिमंडल का जब विस्तार हुआ तो ललन सिंह को केंद्र में मंत्री नहीं बनाया गया। ऐसे में संभावना है कि इन्हें यह जिम्मेदारी दी जा सकती है। नीतीश कुमार राजनीतिक–सामाजिक–जातिगत समीकरण को बैलेंस करने के साथ–साथ पार्टी के सर्वोच पद पर अपने विश्वस्त को ही बैठाना चाहते हैं। इस कारण भी ललन सिंह रेस में सबसे आगे हैं।

RELATED POSTS

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

वहीं‚ जदयू संगठन को मजबूत करने के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने हाल में बिहार यात्रा की है। संगठन के लोगों से मिले। पुराने नेताओं में उत्साह भर रहे हैं और पार्टी में नई ऊर्जा लाने की बात कह रहे हैं। कुशवाहा के काम की तारीफ मुख्यमंत्री ने भी की है। १८ जुलाई को हुई प्रदेश स्तरीय बैठक में कहा था कि पार्टी में वह बेहतर काम कर रहे हैं। संगठन की मजबूती पर अच्छा काम कर रहे हैं‚ इन्हें बडी और नई जिम्मेदारी दी जा सकती है।

जंतर-मंतर पर स्थित कार्यालय में 11.30 बजे से  बैठक
बहरहाल जदयू से मिली जानकारी के अनुसार राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक दिल्ली के 7 जंतर-मंतर स्थित जदयू मुख्यालय में सुबह 11.30 बजे से होगी. इसमें राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह पार्टी पदाधिकारियों संग बैठक करें बैठक में जदयू के राष्ट्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष उपेन्द्र कुशवाहा, प्रधान महासचिव केसी त्यागी, राष्ट्रीय महासिचव रामनाथ ठाकुर, संजय कुमार झा, गुलाम रसूल बलियावी, अफाक अहमद खान, रामसेवक सिंह, राष्ट्रीय सचिव विद्यासागर निषाद, संजय वर्मा, आरपी मंडल और कोषाध्यक्ष व सांसद डा. आलोक कुमार सुमन आदि शिरकत करेंगे. बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी के एजेंडे पर चर्चा होगी.

शाम में राष्ट्रीय कार्यकारिणी की मीटिंग
इसके बाद राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की मौजूदगी में और आरसीपी सिंह की अध्यक्षता में अपराह्न 4 बजे आरंभ होगी. इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय पदाधिकारी, राष्ट्रीय कार्यकारिणी के सभी सदस्य, ललन सिंह समेत सभी सांसद, करीब दो दर्जन राज्यों के जदयू प्रदेश अध्यक्ष शामिल होंगे. इस बैठक में पांच राज्यों यूपी, उत्तराखंड, पंजाब, मणिपुर और गोवा के विधानसभा चुनाव में जदयू के शामिल होने को लेकर भी फैसला होगा. इसके साथ ही सांगठनिक मजबूती और सदस्यता अभियान पर भी निर्णय लिये जाएंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

23 विपक्षी दलों ने CJI को लिखा पत्र, ECI और SIR पर उठाए गंभीर सवाल…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

देश में चुनावी प्रक्रिया को लेकर 23 विपक्षी दलों ने CJI सूर्यकांत और सुप्रीम कोर्ट के अन्य जजों को पत्र...

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

पनामा नहर पर किसका है नियंत्रण?

by UB India News
July 3, 2026
0

पनामा नहर के आसपास चीन की बढ़ती गतिविधियों से अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प चिंतित हैं. उनका आरोप है कि चीन...

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

नई नवेली टीम अब नए जोश के साथ अपने अध्यक्ष के स्वागत की पूरी तैयारी में………………

by UB India News
July 3, 2026
0

उत्तर प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव को लेकर सभी राजनीतिक दलों की तैयारियां शुरू...

Next Post
भारत और चीन के बीच 12 वे दौर की कॉप्स कमांडर लेवल बातचीत आज

भारत और चीन के बीच 12 वे दौर की कॉप्स कमांडर लेवल बातचीत आज

अंततः मोदी सरकार ने ओबीसी और गरीब सवर्ण छात्रों के मन की मुराद पूरी की

अंततः मोदी सरकार ने ओबीसी और गरीब सवर्ण छात्रों के मन की मुराद पूरी की

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend