ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

अंततः मोदी सरकार ने ओबीसी और गरीब सवर्ण छात्रों के मन की मुराद पूरी की

UB India News by UB India News
July 31, 2021
in Lokshbha2024, केंद्रीय राजनीती, कैरियर, खास खबर, संपादकीय
0
अंततः मोदी सरकार ने ओबीसी और गरीब सवर्ण छात्रों के मन की मुराद पूरी की

RELATED POSTS

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

आखिरकार केंद्र सरकार ने ओबीसी और गरीब सवर्ण छात्रों के मन की मुराद पूरी कर ही दी। केंद्र ने इसी सत्र से मेडि़कल प्रवेश परीक्षा (नीट) के ऑल इंडि़या कोटे में ओबीसी और आर्थिक रूप से कमजोर तबकों (ईड़बल्यूएस) को आरक्षण देना तय किया है। एमबीबीएस/बीड़ीएस और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों में ऑल इंडि़या कोटे में अब ओबीसी को २७ फीसद और (ईड़बल्यूएस) को १० फीसद आरक्षण मिलेगा। खुशी की बात यह है कि आरक्षण का लाभ इसी सत्र में होने वाली नीट परीक्षा‚ जो १२ सितम्बर को है‚ से मिलना शुरू हो जाएगा। पिछले छह साल में मेडि़कल सीटों में अच्छी खासी वृद्धि हुई है। वर्तमान में एमबीबीएस की ८४‚ ६४९ सीटें हैं‚ और पोस्ट ग्रेजुएट कोर्सों में ५४‚२७५ सीटें हैं। ये सीटें क्रमिक रूप से बढ़ाई गई हैं। इससे गैर– आरक्षित सीटों पर दबाव पड़़ने की आशंका कम हो गई है। मेडि़कल कालेजों की सीटों में ऑल इंडि़या कोटा १९८६ में शुरू हुआ था‚ इसमें राष्ट्रीय स्तर की परीक्षा से अंड़रग्रेजुएट कोर्सों की १५ फीसद और पीजी की ५० फीसद सीटें भरी जाती थीं। बाद में इसमें एससी–एसटी के लिए २२.५ प्रतिशत आरक्षण लागू कर दिया गया। केंद्र सरकार के फैसले से एमबीबीएस में १५०० और पीजी कोर्सों में २५०० ओबीसी विद्यार्थियों को लाभ होगा‚ इसी तरह ईड़बल्यूएस के ५५० विद्यार्थी एमबीबीएस में और पीजी में १००० विद्यार्थी लाभान्वित होंगे। यह फैसला अचानक नहीं हुआ है‚ इसके पीछे राजनीतिक और कानूनी कारण भी हैं। मद्रास हाई कोर्ट में चल रहे एक संबंधित मामले में केंद्र सरकार से अपना पक्ष स्पष्ट करने को कहा गया था‚ कुछ समय से प्रमुख विपक्षी दल भी केंद्र पर इस आरक्षण के लिए दबाव बना रहे थे। देखा जाए तो ओबीसी सियासी तौर पर देश की राजनीति को प्रभावित करने वाला सबसे बडा तबका है। पिछले कुछ वर्षों में यह तबका भारतीय जनता पार्टी के मजबूत वोट बैंक के रूप में उभरा है‚ स्पष्ट है कि इस तबके की ओर से उठने वाली किसी भी मांग की उपेक्षा करना भाजपा के लिए संभव नहीं है। ओबीसी को आरक्षण देने से सवर्ण तबके के नाराज होने का भी खतरा था। लिहाजा‚ आर्थिक रूप से कमजोर सवर्णों को भी आरक्षण देने का फैसला किया गया। शीघ्र ही उत्तर प्रदेश‚ उत्तराखंड़ और पंजाब में विधानसभा के चुनाव होने हैं‚ इससे इस आरक्षण का राजनीतिक महत्व और बढ़ जाता है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

चंपत राय जाएंगे जेल, मैं पीएम मोदी के संपर्क में………….

by UB India News
July 3, 2026
0

अयोध्या में चंदा चोरी मामले में तेजी से जांच चल रही है. जांच कर रही एसआईटी टीम ने मंदिर परिसर...

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

20 जुलाई से संसद का मॉनसून सत्र………………

by UB India News
July 3, 2026
0

संसद का मॉनसून सत्र 20 जुलाई से शुरू हो सकता है. इसके 13 अगस्त तक चलने की संभावना है. इसके...

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

क्या बिहार के शराबबंदी कानून की समीक्षा एक बार जरूरी है!………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

साल 2016 में नीतीश कुमार की सरकार ने बिहार में शराब बंदी का फैसला लिया था. महिलाओं ने इसका खूब...

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

वैभव सूर्यवंशी: प्रतिभा का उदय या अपेक्षाओं का दबाव? भारतीय क्रिकेट के सामने सबसे बड़ी परीक्षा………

by UB India News
July 2, 2026
0

भारतीय क्रिकेट में जब भी कोई असाधारण युवा प्रतिभा उभरती है, देश की करोड़ों उम्मीदें उसके कंधों पर आ जाती...

शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन…………….

शशि थरूर ने 12 साल में मोदी के कार्यकाल का किया आकलन…………….

by UB India News
July 2, 2026
0

कांग्रेस के दिग्गज नेता डॉ. शशि थरूर ने एक लेख लिखकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की तारीफ की है। केरल के...

Next Post
टोक्यो ओलंपिक 2020 का आज आठवां दिन , कई खिलाडियों से ला जगी पदक की आस

टोक्यो ओलंपिक 2020 का आज आठवां दिन , कई खिलाडियों से ला जगी पदक की आस

CM नीतीश को अध्यक्ष बनाने की है तैयारी:आरजेडी

CM नीतीश को अध्यक्ष बनाने की है तैयारी:आरजेडी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend