ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

CM नीतीश को अध्यक्ष बनाने की है तैयारी:आरजेडी

UB India News by UB India News
July 31, 2021
in पटना, राजद
0
CM नीतीश को अध्यक्ष बनाने की है तैयारी:आरजेडी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के राष्ट्रीय अध्यक्ष के बदले जाने की चर्चाओं के बीच पार्टी शनिवार को दिल्ली में अपनी राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आयोजित करेगी. पार्टी के मौजूदा अध्यक्ष आरसीपी सिंह के केंद्र सरकार में मंत्री बनने के बाद पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने जाने के कयासों के बीच यह बैठक बुलाई गई है. बैठक शाम 4 बजे जंतर-मंतर स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में होगी. हालांकि, जेडीयू की बैठक से पहले सूबे में सियासत शुरू हो गई है. आरजेडी ने पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक पर तंज कसा है.

जेडीयू चार खंडों में बंट जाएगी
आरजेडी नेता शक्ति सिंह यादव ने कहा कि जेडीयू की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक आज दिल्ली में हो रही है. ये जेडीयू का आंतरिक मामला है कि पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष कौन होगा. लेकिन इतना जरूर है कि इस फैसले को लेकर जेडीयू में काफी बेचैनी है. अगर इधर-उधर से अध्यक्ष बनाया गया तो जेडीयू चार खंडों में विभक्त हो जाएगी.

RELATED POSTS

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

आरजेडी नेता ने कहा कि अंदर खाने में तो ये भी बात चल रही है कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को ही अध्यक्ष मान लिया जाए. ये सारी कवायद नीतीश कुमार के दोबारा अध्यक्ष बनने के लिए की जा रही है. चूंकि, मौजूदा समय में स्थिति ऐसी है कि अगर कोई और राष्ट्रीय अध्यक्ष बना तो स्वाभाविक रूप से जेडीयू टूट जाएगा.

पूर्व मंत्री ने कही ये बात
इधर, पूर्व मंत्री और जेडीयू प्रवक्ता नीरज कुमार ने कहा, ” मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ‘पॉलटिक्स विथ डिफ्रेंट’ के नाम से जाने जाते हैं. ये पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक है, जिसका मैं सदस्य नहीं. लेकिन मुख्यमंत्री की कार्यशैली रही है कि वो संगठन और पार्टी के हित में सर्वमान्य नेता होने के नाते उचित फैसले लेते हैं. अब वो क्या फैसला लेते हैं ये वो ही जानें. लेकिन ये तय है कि फैसला पार्टी के हित में ही होगा.

‘एक व्यक्ति, एक पद’ के सिद्धांत के संबंध में उन्होंने कहा कि इस संबंध में पार्टी की कार्यकारणी को ही जानकारी है. मुख्यमंत्री प्रोटोकॉल के तहत काम करते हैं. अपनी जीवन शैली, प्रशासनिक शैली और राजनीतिक शैली में भी, तो ये स्वाभाविक है कि पार्टी के संविधान के तहत पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी फैसला लेगी. अब संविधान में एक पद के बारे में क्या है, इसकी जानकारी मुझे नहीं है. सांसद ललन सिंह को जिम्मेदारी सौंपने के सवाल पर उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जो भी फैसला लेंगे, पार्टी के हित में लेंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

चिराग ने घुटनों पर बैठकर भरत तिवारी को श्रद्धांजलि दी…………..

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर में पुलिस एनकाउंटर में मारे गए भरत तिवारी के परिवार से मुलाकात करने लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के राष्ट्रीय...

पुलिस ने बिलकुल सही किया लेकिन न्यायिक जांच पूरी होने तक टिप्पणी उचित नहीं……….

पुलिस ने बिलकुल सही किया लेकिन न्यायिक जांच पूरी होने तक टिप्पणी उचित नहीं……….

by UB India News
July 3, 2026
0

भोजपुर के भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को लेकर केंद्रीय मंत्री जीतन राम मांझी ने पुलिस कार्रवाई का बचाव किया है।...

Next Post
कुशवाहा को सौंपी जाए जिम्मेदारी

कुशवाहा को सौंपी जाए जिम्मेदारी

शहरी गरीबों को बहुमंजिला भवन बनाकर मिलेगा पक्का मकान

शहरी गरीबों को बहुमंजिला भवन बनाकर मिलेगा पक्का मकान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend