ADVERTISEMENT
Friday, July 3, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश कुमार आज जा सकते हैं दिल्ली, कल JDU की बैठक में लिए जा सकते हैं बड़े निर्णय

UB India News by UB India News
August 8, 2021
in खास खबर, जदयू, पटना
0
पटना में आज जदयू की अहम बैठक , नितीश कुमार सहित तमाम नेता होंगे शामिल

file photo

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नई दिल्ली में कल जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) की राष्ट्रीय कार्य समिति की बैठक होनी है. इसको देखते हुए आज मुख्यमंत्री नीतीश कुमार दिल्ली के लिए रवाना हो सकते हैं. क्योंकि इस बैठक में नीतीश कुमार को भी शामिल होना है. इसके अलावा केंद्रीय इस्पात मंत्री और पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह, सभी सांसद, सभी राज्यों के प्रदेश अध्यक्ष और कार्यकारिणी के सभी सदस्य हिस्सा लेंगे.

इस पूरे कार्यक्रम और बैठक के बारे में पार्टी के महासचिव आफाक अहमद खान ने जानकारी दी है. उन्होंने कहा कि जंतर-मंतर स्थित पार्टी के केंद्रीय कार्यालय में यह बैठक होगी. बैठक में सदस्यता अभियान की रूपरेखा, संगठन से जुड़े मुद्दों पर चर्चा होगी. इसके अलावा आने वाले कई राज्यों में विधानसभा चुनाव होना है, इस मुद्दे पर भी तैयारियों के बारे में चर्चा की जाएगी.

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

आरसीपी सिंह को छोड़ना पड़ सकता है राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद

वहीं, दूसरी ओर इस बैठक के पीछे की वजह माना जा रहा है कि कुछ नए चेहरों को भी जिम्मेदारी मिल सकती है. अभी जेडीयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह हैं और वे केंद्रीय इस्पात मंत्री भी हैं. इसलिए हो सकता है कि आरसीपी सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष के पद से हटना पड़े. हालांकि कुछ दिनों पहले ही खुद मंत्री बनने के बाद आरसीपी सिंह ने यह कहा था कि अगर पार्टी चाहेगी तो किसी जिम्मेदार व्यक्ति को वह पद दिया जा सकता है.

बता दें कि अगर पार्टी दिल्ली में बैठक करने के बाद राष्ट्रीय अध्‍यक्ष पद पर चेहरा बदलने का फैसला करती है तो उपेंद्र कुशवाहा को इसकी जिम्मेदारी मिल सकती है. कुशवाहा के अलावा ललन सिंह का भी नाम चर्चा में रहा है. हालांकि बैठक के बाद ही सब कुछ साफ होगी कि पार्टी ने किसे क्या जिम्मेदारी दी है या बैठक के पीछे क्या खास वजह रही है. इसके पीछे चुनाव भी अहम मुद्दा हो सकता है.

राष्ट्रीय अध्यक्ष पद को लेकर जदयू में मचे कोहराम से नीतीश कुमार भी परेशान हो गए हैं. हालांकि इस मुद्दे पर फिलहाल खुलकर किसी ने कुछ भी नहीं कहा है, लेकिन अंदरखाने सब कुछ ठीक नहीं चल रहा. कोहराम एक पद पर तीन लोगों की दावेदारी के कारण मचा है. जदयू सूत्रों का कहना है आरसीपी सिंह मंत्री बनने के बाद भी राष्ट्रीय अध्यक्ष का पद नहीं छोड़ना चाहते हैं.

इधर, केंद्र में मंत्री बनने से चूक गए ललन सिंह इस बार इससे कम पर समझौता करते नहीं दिख रहे. कुछ दिन पहले ही जदयू की सदस्यता ग्रहण करने वाले उपेंद्र कुशवाहा भी दौड़ में सबसे आगे चल रहे हैं. 31 जुलाई को दिल्ली में जनता दल यूनाइटेड की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक होनी है. कयास लगाया जा रहा है नीतीश कुमार बैठक में पार्टी के नए राष्ट्रीय अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर इसपर विराम लगाने का प्रयास करेंगे.

नीतीश की पसंद कौन ?
जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तीनों दावेदार सीएम नीतीश कुमार के खास माने जाते हैं. नीतीश कुमार के खास आरसीपी सिंह फिलहाल जदयू के राष्ट्रीय अध्यक्ष हैं. लेकिन, 7 जुलाई को मोदी कैबिनेट में उनके शामिल होने के बाद उनपर ‘एक आदमी एक पद’ के सिद्धांत के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ने का दबाव है. हालांकि, वे फिलहाल इस पद को छोड़ने को तैयार नहीं हैं. पत्रकारों के सामने भी उन्होंने अपनी मंशा व्यक्त कर चुके हैं.

लेकिन, मंत्री बनने से चुक गए सांसद ललन सिंह खेमा ‘एक आदमी एक पद’ के सिद्धांत के तहत राष्ट्रीय अध्यक्ष पद छोड़ने का दबाव बनाये हुए है. विकल्प के रूप में सियासत के गलियारे में दो नामों की विशेष चर्चा है. एक जदयू संसदीय बोर्ड के अध्‍यक्ष उपेंद्र कुशवाहा और दूसरे मुंगेर से सांसद ललन सिंह. ये दोनों भी सीएम नीतीश के काफी करीबी माने जाते हैं. लेकिन सवाल यह है कि अध्यक्ष पद के लिए आखिर सीएम नीतीश की पसंद कौन होंगे? इसपर अभी तक संशय बरकरार है.

यह देखना दिलचस्प होगा कि बिहार में तीसरे नंबर की पार्टी बन चुकी जदयू की कमान किसे देते हैं. उपेंद्र कुशवाहा को राष्ट्रीय अध्यक्ष बनाकर जेडीयू में ‘लव-कुश समीकरण’ को साधते हैं या ललन सिंह को मौका देकर अपनी सोशल इंजीजियरिंग में अगड़ों को साथ लाने की कोशिश करते हैं?

उपेंद्र कुशवाहा की दावेदारी में कितना दम
उपेंद्र कुशवाहा नीतीश कुमार के खास लोगों में से एक हैं. यही कारण है कि उनके जदयू में शामिल होने के साथ ही उनको पहले विुधान परिषद भेजा गया और फिर उन्हें जदयू संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष बना दिया. जो कि इससे पहले आरसीपी सिंह के पास था. जदयू संविधान के मुताबिक, पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष ही केंद्रीय संसदीय बोर्ड का चेयरमैन होता है. यही कारण था कि उपेंद्र कुशवाहा से पहले यह पद आरसीपी सिंह के पास हुआ करता था.

लेकिन, अभी ये दोनों पद अलग-अलग लोगों के पास हैं. आरसीपी सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष, तो उपेन्द्र कुशवाहा केंद्रीय संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष हैं. आरसीपी सिंह के मंत्री बनने के बाद कयास लगाया जा रहा है कि उपेंद्र कुशवाहा को ही दोनों पद राष्टीय अध्यक्ष और जदयू संसदीय बोर्ड का अध्यक्ष की जिम्मेवारी दी जाए. जेडीयू में आने के पहले वे राष्‍ट्रीय लोक समता पार्टी के राष्‍ट्रीय अध्‍यक्ष व केंद्रीय मंत्री रह चुके हैं. उपेंद्र कुशवाहा के पास भी संगठन चलाने का लंबा अनुभव भी है. लेकिन, इससे इंकार नहीं किया जा सकता कि उनके अध्‍यक्ष बनने पर पार्टी के पुराने बड़े नेताओं नाराज होगें. क्योंकि वे पार्टी में अभी नए हैं.

ललन सिंह की दावेदारी में कितना दम?
जदयू में सोशल इंजीनियरिंग, जातीय व सामाजिक समीकरण के लिहाज से देखें तो ललन सिंह का पलड़ा अधिक भारी दिखता है. राजनीति के जानकार वर्तमान अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह सीएम नीतीश के स्वजातीय कुर्मी बिरादरी से आते हैं. वहीं, जदयू के वर्तमान प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा कोइरी जाति से हैं. ऐसे में अन्‍य जातीय समीकरणों को साधने के लिए सोशल इंजीनियरिंग का सवाल सीएम नीतीश के सामने है.

ललन सिंह पहले प्रदेश अध्यक्ष रह चुके हैं और वे न केवल नीतीश कुमार के विश्‍वासपात्र रहे हैं, बल्कि उनके पास संगठन चलाने का लंबा अनुभव भी है. राजनीतिक जानकार भी उनकी दावेदारी को मजबूत मान रहे हैं. हालांकि, यह भी तय है कि सीएम नीतीश जब भी कोई फैसला लेंगे तो वह वर्तमान और भविष्य की राजनीति के मद्देनजर ही लेंगे.

बहरहाल जदयू के नए अध्‍यक्ष को लेकर बिहार के राजनीति गलियारे में उपेंद्र कुशवाहा के साथ- साथ ललन सिंह के नाम पर चर्चा है. लेकिन उपेंद्र कुशवाहा की दावेदारी प्रबल मानी जा रही है. इसपर अन्तिम फैसला शनिवार को होने की उम्मीद है. नीतीश कुमार इसको लेकर शुक्रवार को दिल्ली जा रहे हैं. वहां इसपर मंथन के बाद अन्तिम फैसला लेंगे.

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

बांकीपुर विधानसभा सीट को लेकर सियासी हलचल……

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार में बीजेपी की परंपरागत सीट रही बांकीपुर विधानसभा सीट के लिए उपचुनाव का ऐलान हो चुका है। इस सीट...

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

श्रावणी मेला में कांवरियों को सभी आवश्यक सुविधाएं मिलेंगी………….

by UB India News
July 3, 2026
0

पर्यटन सचिव श्री लोकेश कुमार सिंह ने शुक्रवार को मुख्य सचिवालय स्थित पर्यटन विभाग कार्यालय में 30 जुलाई-28 अगस्त के...

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

मोदी सरकार के सम्भावित कैबिनेट विस्तार को लेकर बिहार में चर्चा जोरों पर …………….

by UB India News
July 3, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कैबिनेट की सूरत पूरी तरह नहीं पर बदलने वाली है। पीएम मोदी के आसपास बैठने वाले...

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार की पीएमसीएच में दूसरी बड़ी कार्रवाई………………..

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार एक्शन मोड में आ गए. वह लगातार हॉस्पिटल्स की व्यवस्थाओं को जायजा लेते दिखाई...

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

जब सत्ता के दो मंत्री आमने-सामने हों, तो सवाल केवल भरत तिवारी का नहीं, व्यवस्था की विश्वसनीयता का भी है………………

by UB India News
July 3, 2026
0

बिहार के भोजपुर में भरत तिवारी एनकाउंटर का मामला अब केवल एक पुलिस कार्रवाई तक सीमित नहीं रह गया है।...

Next Post
अफगानी सुरक्षा बल 24 घंटे में 100 आतंकियों को मार गिराया

अफगानी सुरक्षा बल 24 घंटे में 100 आतंकियों को मार गिराया

कई मायनों में ऐतिहासिक रहा बिहार विधान मंडल का मॉनसून सत्र ,5 दिनों में 8 विधेयक पास

कई मायनों में ऐतिहासिक रहा बिहार विधान मंडल का मॉनसून सत्र ,5 दिनों में 8 विधेयक पास

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend