ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सत्तापक्ष के फल के बाद सकारात्मक चर्चा के साथ चली सदन की कार्यवाही

UB India News by UB India News
July 29, 2021
in खास खबर, पटना, विधानमंडल
0
सत्तापक्ष के फल के बाद सकारात्मक चर्चा के साथ चली सदन की कार्यवाही

RELATED POSTS

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

सत्तापक्ष की पहल के बाद बुधवार को विपक्ष सदन की कार्यवाही में भाग लेने के लिए राजी हो गया। सदन की कार्यवाही सुचारु रूप से चलाने के लिए सत्तापक्ष व विपक्ष के बीच सकारात्मक चर्चा हुई। सत्तापक्ष की तरफ से विपक्षी सदस्यों को भरोसा दिया गया और सदन की कार्यवाही चल पड़़ी। इसके पहले विपक्ष ने बुधवार से मानसून सत्र बहिष्कार करने का निर्णय लिया था। ज्ञात हो कि विपक्षी सदस्य विधानसभा के बाहर आज नारे लगाते नजर आये। उनके हाथों में तख्तियां थीं और उन्होंने हेलमेट लगा रखा था। विधायक शंका जता रहे थे कि सरकार के विरुद्ध जाने पर उनके साथ फिर दुर्व्यवहार हो सकता है। कांग्रेस विधायक दल के नेता अजीत शर्मा ने इस पर जोर दिया कि विधायकों की सुरक्षा एवं सम्मान का सर्वोच्च महत्व है और उसे दरकिनार नहीं किया जा सकता। उन्होंने यह चिंता प्रकट की कि चूंकि उन सदस्यों के विरुद्ध कार्रवाई पर विचार किया जा रहा है जिन्हें २७ मार्च को अमर्यादित आचरण करते हुए पाया गया‚ इसलिए इस विषय पर सदन की कार्यमंत्रणा समिति की बैठक में बारीकी से चर्चा हो। अध्यक्ष ने यह कहते हुए उस पर सहमति दी कि वह बैठक के लिए बुलाये गये किसी भी दल के विधायकों के मस्तिष्क में यह दुविधा नहीं छोड़़ना चाहते हैं। उसके बाद सदस्यों ने प्रश्न काल एवं शून्य काल के दौरान उत्साह के साथ बहस एवं चर्चा में हिस्सा लिया। संसदीय कार्य मंत्री विजय कुमार चौधरी ने तंज कसते हुए कहा कि‘आज सुबह अखबारों में मैंने जब देखा कि विपक्ष के सदस्यों ने मानसून सत्र के बहिष्कार की घोषणा की है तो मन बड़ा उदास हो गया इसलिए कि आप जब नहीं रहते हैं तो सरकार को मन कहां लगता है। इसलिए हम सबसे पहले आसन को धन्यवाद देते हैं कि आपने पहल कर इनको सदन में लाने का मार्ग प्रशस्त किया है। सभी सदस्य जो फिर से आए हैं उनका भी हम सरकार की ओर से स्वागत करते हैं। हम यही चाहते हैं कि भविष्य में कभी भी आप हम को छोड़कर सदन से बाहर न जाएं। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष हो या विपक्ष सभी का एक ही मकसद होता है और वह है बिहार की जनता का हित। श्री चौधरी ने कहा कि जहां तक उस दिन (२३ मार्च) की घटना का जिक्र है‚ सरकार की तरफ से पहले ही अपनी सोच जाहिर कर दी गई है कि जो भी घटना उस दिन घटी है वह आसन के सामने है। चाहे वह सदन के अंदर हो या बाहर। वह विशिष्ट और विशेष क्षेत्राधिकार है आसन का। उसमें सरकार का न जोर चलता है न इस क्षेत्र में सरकार की कोई भूमिका होती है। इसी दौरान राजद के भाई बिरेंद्र ने टिप्पणी की कि यह पब्लिक है सब जानती है। इस पर संसदीय कार्य मंत्री श्री चौधरी ने कहा कि सच है कि पब्लिक सब जानती है लेकिन ऐसा नहीं है कि वह केवल आपका वाला छोड़कर जानती है बल्कि वह आपका वाला भी पूरा जानती है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 25, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

Next Post
TMC सांसद महुआ मोइत्रा के ‘बिहारी गुंडे’ वाले बयान से गरमाई बिहार की सियासत

TMC सांसद महुआ मोइत्रा के 'बिहारी गुंडे' वाले बयान से गरमाई बिहार की सियासत

राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 भविष्य के भारत की शिक्षा का ‘विजन डाक्यूमेंट’ है

राष्ट्रीय शिक्षा नीति–2020 भविष्य के भारत की शिक्षा का ‘विजन डाक्यूमेंट' है

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend