ADVERTISEMENT
Wednesday, July 15, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

विधानमंडल के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन

UB India News by UB India News
July 28, 2021
in Lokshbha2024, पटना, विधानमंडल
0
विधानमंडल के मानसून सत्र का आज तीसरा दिन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

विधानमंडल के मानसून सत्र का बुधवार को तीसरा दिन है। विपक्ष के विधायक विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार करने को अड़े रहे। इसके बाद स्पीकर विजय सिन्हा ने दोपहर एक बजे कार्य मंत्रणा की बैठक करने का वादा किया। इसके बाद विपक्ष के विधायक सदन के अंदर गए। कार्यवाही शुरू होने के बाद राजद विधायक ललित यादव ने विधायकों से मारपीट का मामला उठाया।

जवाब के दौरान मंत्री विजय चौधरी ने कहा कि विपक्ष के बहिष्कार की खबर से मन उदास हो गया था, आप लोग नहीं रहते, तो मन नहीं लगता। जवाब में राजद विधायक भाई वीरेंद्र ने कहा कि पब्लिक है, सब जानती है। संसदीय कार्य मंत्री के बयान पर विपक्षी सदस्यों की टिप्पणी। हम प्रवचन सुनने के लिए सदन में नहीं आए हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार विधानसभा पहुंच गए हैं। उधर, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव और तेज प्रताप यादव भी सदन पहुंचे हैं।

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

उधर, विधान परिषद में कांग्रेस MLC प्रेमचंद्र मिश्रा ने विधायकों के साथ मारपीट मामले में कार्य स्थगन प्रस्ताव लाया है। सभापति अवधेश नारायण सिंह ने कार्य स्थगन प्रस्ताव को नामंजूर कर दिया है।

राजद के ज्यादतर विधायक हेलमेट लगाकर पहुंचे

संसदीय कार्य मंत्री विजय चौधरी ने विधानसभा अध्यक्ष की पहल की सराहना भी की। साथ ही विपक्ष से अपील करते हुए कहा कि आप आगे कभी बहिष्कार का फैसला नहीं लें, यही हम चाहते हैं। 23 मार्च की घटना पर हमने अपनी बात रख दी है। इससे पहले राजद के ज्यादतर विधायक बुधवार को भी हेलमेट और काला मास्क लगाकर सदन पहुंचे हैं। वह नीतीश सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे हैं। विपक्ष के विधायक विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार भी कर रहे हैं। इधर, सदन पहुंचे पथ निर्माण मंत्री नितिन नवीन ने नारेबाजी कर रहे विपक्ष के विधायकों पर हमला बोला है। उन्होंने कहा कि यह चाहते ही नहीं है कि सदन की कार्यवाही चले। नितिन नवीन ने यह भी कहा कि चोर मचाए शोर।

स्वास्थ्य बजट पर ज्यादा खर्च करने की मांग

बिहार विधानसभा के बाहर नारेबाजी कर रहे विधायकों ने कहा कि कोरोना से हुई मौतों का आंकड़ा छिपाना सरकार बंद कर दे। सभी मृतक के परिजनों को चार लाख रुपए का मुआवजा दो। साथ ही राज्य की कुल बजट का 10% स्वास्थ्य पर खर्च करने की मांग की। उधर, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने मंगलवार को ही विधानसभा की कार्यवाही का बहिष्कार करने का ऐलान किया था। उन्होंने कहा था कि विपक्ष के विधायक विधानमंडल परिसर में आएंगे, लेकिन विधानसभा के अंदर नहीं जाएंगे। उनकी शर्तों को सरकार मानेगी तो सदन के अंदर जा सकते हैं। उन्होंने कहा था कि विधायकों की मारपीट मामले में सदन में बहस होनी चाहिए। सरकार इससे भाग नहीं सकती है।

सत्र के दूसरे दिन तीन विधेयक पारित हुए थे

विधानमंडल के मानसून सत्र का दूसरा दिन मंगलवार को हंगामेदार रहा था। विपक्ष की गैर मौजूदगी में ही विधानसभा से तीन विधेयक पारित किए गए थे। आर्य भट्ट ज्ञान विवि संशोधन विधेयक- 2021 और बिहार खेल विश्वविद्यालय संशोधन विधेयक को मंजूरी मिली थी। इसके अलावा बिहार स्वास्थ्य विज्ञान विश्वविद्यालय विधेयक 2021 को भी मंजूरी मिल गई थी।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम झोका ………….

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में जीत सुनिश्चित करने को लेकर भाजपा ने पूरा दमखम लगा दिया है। दो दिनी दौरे पर पटना...

बांकीपुर का रण: विपक्ष की बिखरी बिसात और भाजपा के लिए प्रतिष्ठा की लड़ाई……………

बांकीपुर उपचुनाव में अब 26 प्रत्याशी मैदान में

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए उम्मीदवार 16 जुलाई तक अपना नाम वापस ले सकते हैं. नाम वापसी की प्रक्रिया पूरी...

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

यूरोप में तेजस्वी, पटना में युवा RJD ने बना रही रणनीति………..

by UB India News
July 15, 2026
0

भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन के राज्यसभा जाने के बाद खाली हुई बांकीपुर विधानसभा सीट पर उपचुनाव हो रहा...

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

एक चूक ने वीणा मानवी की उम्मीदवारी रद्द करवा दी………………..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए चुनाव आयोग की स्क्रूटनी की प्रक्रिया में कुल 13 उम्मीदवारों के नामांकन पत्र अलग-अलग तकनीकी कमियों...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित , 30 जुलाई को मतदान  3 अगस्त को होगी मतगणना……

बांकीपुर उपचुनाव में किसका पलड़ा भारी……..

by UB India News
July 15, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव हाई प्रोफाइल हो गया है। इस सीट से बीजेपी ने नीरज सिन्हा को मैदान में उतारा है।...

Next Post
सत्तापक्ष के फल के बाद सकारात्मक चर्चा के साथ चली सदन की कार्यवाही

सत्तापक्ष के फल के बाद सकारात्मक चर्चा के साथ चली सदन की कार्यवाही

TMC सांसद महुआ मोइत्रा के ‘बिहारी गुंडे’ वाले बयान से गरमाई बिहार की सियासत

TMC सांसद महुआ मोइत्रा के 'बिहारी गुंडे' वाले बयान से गरमाई बिहार की सियासत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend