ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

दूसरे धर्म में इज्जत मिल रही तो क्या दिक्कत?

UB India News by UB India News
July 23, 2021
in पटना, हम
0
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के गया जिले में धर्म परिवर्तन पर बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा कि, देश के लिए कोई संवैधानिक खतरा नहीं है. दरअसल, गया शहर के नगर प्रखण्ड के नैली पंचायत के बेलवाटांड़ गांव में करीब 125 महादलित परिवारों ने हिन्दू धर्म को छोड़ कर ईसाई धर्म में परिवर्तन कर लिया है. वहीं महादलित बस्तियों में लोग-अपने अपने घरों के बाहर क्रिसमस क्रॉस का निशान भी लगा रखा है.

धर्म परिवर्तन किए लोग यीशु की प्रार्थना में शामिल होते दिख रहे हैं. धर्म परिवर्तन कर चुके मनोज मांझी बताते हैं कि महादलितों को गांव के मंदिर में पूजा पाठ करने पर रोक है वहीं अब इस धर्म के अपनाने से सभी लोग खुश हैं.

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

वहीं अब गया के बेलवाटांड़ गांव में महादलितों के द्वारा धर्म परिवर्तन कर अपने घरों के बाहर क्रिसमस क्रॉस का चिन्ह लगाने पर बिहार के पूर्व सीएम जीतन राम मांझी ने कहा कि धर्म परिवर्तन से क्या हिंदुस्तान के संवैधानिक पर कोई खतरा थोड़ी है? उन्होंने कहा, धर्मनिरपेक्ष राज्य व देश है जहां अपने मन के अनुसार धर्म का पालन करना, प्रचार करना यह सब स्वतंत्रता है. महादलित अगर धर्म परिवर्तन कर ईसाई बन रहे हैं तो कोई समस्या नहीं है. इसका मतलब येही होता है कि जिस घर में हम हैं और वहां अगर इज्जत मर्यादा नहीं है और अगर दूसरे में सब मिल रहा है तो क्या दिक्कत है?

जीतन राम मांझी ने आगे कहा, हिन्दू धर्म को छोड़कर ईसाई धर्म क्यों अपना रहे है इसे हमें सोचनी चाहिए कही न कही गलती हुई है तभी ऐसा हो रहा है. समाज में विकास नहीं है. छुआछूत व अछूत की बात हो रही है. धर्म विशेष की बात हो सकती है जब-जब धर्म लचीला हुआ है तब-तब धर्म का प्रसार हुआ है. 74 साल आजादी को तो हो गए हैं लेकिन अभी भी लोग जात-पात, छुआ-छूत, ऊंच-नीच में शामिल हैं.

जीतन राम मांझी ने कहा कि, जब बिहार के सीएम किसी मंदिर में जाते हैं तो पूरा मंदिर धोया जाता है तो आखिर क्या है यह? इसलिए जो धर्म के पुजारी है वे अपने को सुधार लाने का प्रयास करें तभी धर्मांतरण रुकेगा. महादलितों का विकास नहीं हो रहा है उन्हें समाज मे प्रतिष्ठा नहीं मिल रही है. तभी तो वैसा कर रहे हैं. वहीं उन्होंने ये भी कहा कि झांरखण्ड राज्य में जितने आदिवासी लोग हैं वे धर्म परिवर्तन किए तो आज आईएएस और आईपीएस बने हैं. अपने धर्मो में सुधार लाने की जरूरत है.

अपनी बात को पूरा करते हुए उन्होंने आगे कहा कि, लोग अपने विकास के लिए महादलित लोग अपने धर्मों का परिवर्तन कर रहे हैं. कॉमन स्कूलिंग सिस्टम की बात भीम राव अम्बेडकर ने कहा था लेकिन आज बड़े घरों के लोग बड़ें स्कूलों में पढ़ाते हैं और गरीब बच्चे सरकारी स्कूलों में पढ़ रहे हैं. कोई व्यवस्था हीं नहीं है तो सबसे पहले व्यवस्था को ठीक कीजिये. संविधान में समानता का अधिकार दिया गया है उसी आधार पर चलिए सबको शिक्षा एक सामान मिलनी चाहिए. फिर देखिए सभी लोग ठीक रहेंगे.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
पंचायत प्रतिनिधियों का नहीं बढ़ेगा कार्यकाल

दंगा शब्द को फिर से परिभाषित करने के लिए केंद्रीय गृह मंत्रालय को लिखा जायेगा पत्र

सितंबर में शुरू हो सकता है पंचायत चुनाव

बिहार में पंचायत चुनाव को लेकर निर्वाचन आयोग ने युद्धस्तर पर शुरू की तैयारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend