ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

जनता दरबार कार्यक्रम पर सियासत तेज, राजद और कांग्रेस ने साधा निशाना

UB India News by UB India News
July 13, 2021
in पटना, राजद
0
बजट सत्र का 15वां दिन :राजद विधायकों के साथ तेजस्वी कर रहे हैं राजभवन मार्च, सदन में उपमुख्यमंत्री के साथ हुई कहासुनी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पांच साल बाद सोमवार को जनता दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम फिर शुरू किया. इस दौरान सीएम ने 146 लोगों के फरियाद को सुना. शिकायतों पर सीएम नीतीश कुमार बेहद तल्ख दिखे. कई शिकायतों पर उन्होंने खुद अधिकारियों व मंत्रियों को इंटरकाम के जरिये फोन लगाकर बात की. उन्होंने सारी समस्याओं का जल्द निवारण करने का निर्देश दिया. वहीं कई शिकायतों से सीएम हैरान भी हुए. इस जनता दरबार की एक तरफ जहां बड़ाई हो रही है तो दूसरी तरफ विपक्ष इसे लेकर हमलावर भी है. कांग्रेस व राजद ने इस कार्यक्रम पर निशाना साधा है. वहीं नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव ने सीएम नीतीश कुमार के उपर हमला बोला है.

तेजस्वी यादव ने बोला हमला
सीएम के जनता दरबार कार्यक्रम पर विपक्ष ने निशाना साधा है. नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव सोमवार को दिल्ली से पटना लौटे. जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम पर हमला बोलते हुए राजद नेता ने 13 करोड़ की आबादी वाले राज्य में सप्ताह में 200 लोगों से मिलने के फैसले को गलत बताया.उन्होंने कहा कि इस तरह कितने लोगों फायदा होगा?. तेजस्वी ने कहा कि हम पटना में रोज 200 लोगों से मिलते हैं. जबकि इस बार जिलों से लोगों को अधिकारियों के साथ आने की व्यवस्था की गई है. उन अधिकारियों के पटना में ठहरने, खाने और आने-जाने का खर्च सरकारी खजाने पर बोझ बनेगा. तेजस्वी ने इस कार्यक्रम को दिखावा करार दिया.

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

कांग्रेस ने भी कार्यक्रम पर सवाल उठाए
वहीं कांग्रेस ने भी जनता के दरबार में मुख्यमंत्री कार्यक्रम पर सवाल उठाए हैं. मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, कांग्रेस ने मांग की है कि 2005 से लेकर 2015 के बीच लगातार लगे जनता दरबार में कितने लोगों को न्याय मिला, उसे सार्वजनिक करना चाहिए. वहीं मीडिया प्रभारी राजेश राठौर ने कहा कि फरियादी अपनी फरियाद लेकर आ जाते हैं लेकिन इसका फायदा नहीं मिलता है. उन्होंने कहा कि सीएम को जनता के बीच उनके दरबार में जाना चाहिए.

जदयू ने तेजस्वी को जनता दरबार कार्यक्रम देखने की दी सलाह
वहीं जदयू के प्रदेश उपाध्यक्ष संजय सिंह ने तेजस्वी यादव को सकारात्मक राजनीति करने की सलाह दे दी. उन्होंने कहा कि सीएम नीतीश कुमार जनता से सीधा संवाद करते हैं. आम लोगों की पीड़ा को सुनकर उसका निराकरण करना उनकी कार्यशैली है. संजय सिंह ने तेजस्वी को सलाह देते हुए कहा कि वो जनता दरबार कार्यक्रम का सीधा प्रसारण घर बैठकर देखें और शासन का अनुभव ग्रहण करें.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

नीट पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठनों के बिहार बंद को लेकर राज्यभर में पुलिस हाई अलर्ट पर …………….

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET परीक्षा में हुई कथित धांधली और पेपर लीक के विरोध में छात्र संगठन आइसा (AISA) की ओर से बुलाए...

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

पूरे बिहार में आज हाई अलर्ट , 500 अज्ञात पर FIR हिरासत में, 117 संदिग्धों की तस्वीरें जारी, 55 गिरफ्तार

by UB India News
July 25, 2026
0

बिहार में नीट परीक्षा पेपर लीक मामले को लेकर छात्रों का आंदोलन लगातार कई जिलों में फैलता जा रहा है।...

Next Post
कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग का कार्य प्रशंसनीय:शाहनवाज हुसैन

कोरोना काल में स्वास्थ्य विभाग का कार्य प्रशंसनीय:शाहनवाज हुसैन

पार्टी में ये कोई इश्यू नहीं, यूनिफार्म सिविल कोड से पहले पूरे देश में शराबबंदी हो:मुख्यमंत्री

पार्टी में ये कोई इश्यू नहीं, यूनिफार्म सिविल कोड से पहले पूरे देश में शराबबंदी हो:मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend