ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार लोकतंत्र की जननी और क्रांतियों का रहा है केंद्र

UB India News by UB India News
June 23, 2021
in पटना, विधानमंडल
0
बिहार लोकतंत्र की जननी और क्रांतियों का रहा है केंद्र
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार विधान सभा अध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा कि बिहार लोकतंत्र की जननी है और यह कई सामाजिक और राजनीतिक क्रांतियों का केंद्र रहा है। यह आदि काल से ज्ञान का गौरव रहा है। बिहार ने समय–समय पर देश को नई राह भी दिखायी है। लोकसभाध्यक्षओम बिरला की अध्यक्षता में देश के सभी विधानमंडलों के पीठासीन पदाधिकारियों की वर्चुअल बैठक के दौरान श्री सिन्हा ने यह बातें कहीं।
उन्होंने कहा –आप १७वीं लोकसभा के अध्यक्ष हैं और मैं १७वीं बिहार विधान सभा का‚ यह मेरा सौभाग्य है। १७वीं बिहार विधान सभा का गठन १६ नवंबर‚ २०२० को हुआ तथा २३ नवम्बर‚ २०२० को इसकी प्रथम बैठक हुई। गठन के ७ माह के दौरान बिहार विधान सभा के ०२ सत्र हुए‚ जिसमें कुल २७ बैठकें हुइ और १३ विधेयक पारित किये गये । २२ दिवसीय बजट सत्र के दौरान २१ दिन की बैठक शांतिपूर्ण ढंग से हुई। इस दौरान सभी सदस्यों की सक्रिय सहभागिता और उत्साहपूर्ण उपस्थिति से सदन में जनहित के मुद्’ों पर सकारात्मक विमर्श हो सका और बिहार की जनता के जीवन को सुखी और सुविधायुक्त बनाने का सार्थक प्रयास हो सका। सत्र के दौरान ऑनलाइन प्रश्नोत्तर प्रणाली के तहत विभिन्न विभागों से रिकॉर्ड ९० प्रतिशत प्रश्नों के जवाब प्रश्नोत्तर काल के पूर्व प्राप्त हुए। इससे सदन में अधिकांश सवालों पर चर्चा हो सकी‚ जिससे कहीं न कहीं कार्यपालिका को और भी अधिक संवेदनशील और जवाबदेह बनाने में मदद मिली। शून्य काल के दौरान प्रतिदिन तय १५ सूचना के स्थान पर लगभग ७०–७५ सूचनायें ली गयीं‚ जिससे अधिकांश जनहित के मुद्’ों को सरकार संज्ञान में ले कर उस पर त्वरित कार्य कर सकी। इसी तरह ध्यानाकर्षण के माध्यम से ज्वलंत मुद्’ों पर भी सरकार ने तत्परतापूर्वक उत्तर देकर जनसमस्याओं के निराकरण के लिए सकारात्मक रुचि दिखायी। पहली बार सोशल मीडिया के माध्यम से पूरे बिहार के लोगों को बिहार विधान सभा की गतिविधियों को देखने का मौका मिला। बिहार विधान सभा की कार्यप्रणाली को बेहतर बनाने के लिए डिजिटल प्रणाली के बेहतरीन उपयोग हेतु भी हम प्रयासरत हैं। विधानमंडल पुस्तकालय का डिजिटाइजेशन किया जा रहा है। बिहार विधान सभा भवन शताब्दी समारोह की शुरुआत हुई। पहली बार बिहार विधान सभा सचिवालय में विद्या की देवी माता सरस्वती की पूजा की गयी। कोरोना की दूसरी लहर की चपेट में आने से बिहार सरकार के एक पूर्व मंत्री सह विधायक‚ १५ पूर्व सदस्यों तथा सभा सचिवालय के तीन कर्मियों एवं एक महिला पदाधिकारी के पति का असामयिक निधन हो गया। कोरोना के नियंत्रण के लिए बिहार विधान सभा में कोरोना नियंत्रण कक्ष की स्थापना हुई। बिहार विधान सभा के सदस्यों तथा पूर्व सदस्यों‚ सभा सचिवालय के कार्यरत तथा सेवानिवृत्त पदाधिकारियों और उनके परिजनों के लिए कोरोना टीकाकरण की व्यवस्था की गयी। बिहार विधान सभा के ८० प्रतिशत सदस्यों ने टीका ले लिया है।

कोरोना के इस दौर में सभी विधायकों‚ पूर्व विधायकों से उनके निर्वाचन क्षेत्र में कोरोना पीडितों तथा उनके परिजनों की सुध लेने‚ कोरोना के कारण अनाथ हुए बच्चों का अभिभावक बनने‚ राज्य और केंद्र सरकार द्वारा कोराना पीडितों के लिए घोषित योजनओं का लाभ सभी वांछितों तक पहुंचाने में सहयोग करने और उनके दुख–दर्द में उनका सक्रिय भागीदार बनने के लिए आग्रह किया गया‚ जिसका बडा ही सकारात्मक प्रभाव पडा है। कोरोना टीकाकरण के लिए नागरिकों को प्रेरित करने‚ कोरोना योद्धाओं का मनोबल बढाने तथा कोरोना के टीका के खिलाफ फैले संशय को मिटाने के लिए भी सभी विधायकों‚ पूर्व विधायकों‚ सामाजिक‚ राजनीतिक और धार्मिक कार्यकर्ताओं से अपील की गयी‚ जिसका व्यापक असर हुआ । फलस्वरूप बिहार में कोरोना टीकाकरण की रफ्तार बढी है। १७वीं बिहार विधान सभा की अल्पावधि में ही जनजीवन की बेहतरी के लिए यह प्रयास किया गया है। श्री सिन्हा ने राज्य विधानमंडलों के अखिल भारतीय पीठासीन पदाधिकारियों की अगली बैठक की मेजबानी का अवसर बिहार को देने की मांग लोकसभाध्यक्ष से की। इससे पहले लोकसभाध्यक्ष ओम बिरला ने अपने दो वर्षीय कार्यकाल में लोक सभा द्वारा किये गये कार्यों और उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उक्त वर्चुअल बैठक से पूर्व बिहार विधान सभाध्यक्ष विजय कुमार सिन्हा ने बिहार विधान सभा में वीडियो कॉफ्रेंस रूम का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा‚ कोरोना काल में सूचना प्रावैधिकी और वीडियो कॉफ्रेंसिंग की अहमियत बढी है।

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनता...

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

by UB India News
July 29, 2026
0

पटनाः बिहार की राजनीति में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के लिए कैसे संजीवनी हैं, ये...

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज  …………..

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ...

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में अपनी सीट को बचाना बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है। सियासी परिस्थिति को देखते हुए बीजेपी...

Next Post
जेपी सेतु के समानांतर नया चार लेन पुल बनाने का रास्ता साफ:नितिन नवीन

जेपी सेतु के समानांतर नया चार लेन पुल बनाने का रास्ता साफ:नितिन नवीन

वार्षिक साख योजना के 1.27 लाख करोड का लक्ष्य हासिल

वार्षिक साख योजना के 1.27 लाख करोड का लक्ष्य हासिल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend