ADVERTISEMENT
Friday, July 31, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

किशनगंज में बनेगा लेदर प्रोसेसिंग यूनिट्स हब:शाहनवाज

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in कारोबार, किशनगंज, पटना, बिहार, भाजपा
0
आत्मनिर्भर बिहार का वादा होगा सच, उद्योगों के लिए आए 6199 करोड़ के निवेश प्रस्ताव : शाहनवाज हुसैन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्य के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा है कि बिहार में जल्द ही टेक्सटाइल्स और लेदर पालिसी लायी जायेगी. बिहार में उद्योगों की बहार आने वाली है. केंद्र और राज्य सरकार के बेहतरीन तालमेल से ऐसा माहौल बन रहा है कि बिहार में उद्यमियों की दिलचस्पी तेजी से बढ़ी है.

इथेनॉल व फूड प्रोसेसिंग समेत कई क्षेत्रों में उद्यमियों की दिलचस्पी में जबरदस्त इजाफा हुआ है. सोमवार को एक वेबिनार को संबोधित करते हुए उद्योग मंत्री ने कहा कि किशनगंज का पांजीपाड़ा चमड़ा उद्योग का गढ़ है. यहां से बेहतरीन चमड़ा देश- विदेश तक जाता है, उसी के पास लेदर प्रोसेसिंग यूनिट्स हब बनाने की कार्ययोजना पर तेजी से काम चल रहा है.

RELATED POSTS

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

कई बड़ी कंपनियां बिहार आने को तैयार
शाहनवाज हुसैन ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दिल में बिहार के लिए दर्द है और उन्होंने बिहार के लिए खजाना खोल दिया है. प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की जिद है कि बिहार में उद्योगों का विकास हर हाल में हो. शाहनवाज हुसैन ने कहा कि बिहार में डबल इंजन की सरकार है और यह बिहार के औद्योगिक विकास के लिए पूरी तरह तत्पर है.

उन्होंने कहा कि अब तक कई बड़ी कंपनियां बिहार आने के लिए प्रस्ताव दे चुकी हैं और अब भी कई कंपनियों के प्रस्ताव आ रहे हैं. वेबिनार में उद्योग मंत्री ने कहा कि मुजफ्फरपुर के मोतीपुर में चार सौ करोड़ के मेगा फूड पार्क के बाद अब पांच मिनी फूड पार्क भी बिहार को मिलना तय हो गया है.

उन्होंने कहा कि केंद्रीय कृषि और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर से उनके आग्रह के बाद यह तय हो गया है. उन्होंने बताया कि राज्य के विभिन्न प्रमंडलों के लिए प्रस्तावित प्रत्येक मिनी फूड पार्क में कम- से- कम पांच औद्योगिक यूनिट्स खुलेंगी और इसके चयन के लिए स्थानीय कृषि उत्पादों को ध्यान में रखा जायेगा.

कृषि आधारित उद्योगों की अपार संभावना
बिहार में कृषि आधारित उद्योग खाद्य प्रसंस्करण की संभावनाएं विषय पर सूचना प्रसारण मंत्रालय के रीजनल आउटरीच ब्यूरो द्वारा आयोजित वेबिनार में उद्योग मंत्री ने कहा कि बिहार की 80 प्रतिशत आबादी कृषि उत्पादन से जुड़ी है. फल – सब्जी, मक्का, गन्ना जैसे कृषि उत्पादों में बिहार अग्रणी राज्य है. इस वजह से यहां कृषि आधारित उद्योगों की अपार संभावनाएं हैं.

उन्होंने कहा कि राज्य निवेश प्रोत्साहन बोर्ड एसआइपीबी को बिहार में 6199 करोड़ के जो निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं, उनमें से 4616 करोड़ रुपये के यानी 74% निवेश प्रस्ताव फूड प्रोसेसिंग सेक्टर से जुड़े हैं.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

कैसे बिहार में बर्बाद हुए उद्योग, सरकार का नया प्लान क्या बदल पाएगा प्रदेश की तस्वीर?

by UB India News
July 31, 2026
0

कभी बिहार की पहचान उसकी चीनी और पेपर मिलों से होती थी. इन फैक्ट्रियों की चिमनियों से उठता धुआं सिर्फ...

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

बिहार में बनेंगे 10 और आयुष अस्पताल……………….

by UB India News
July 31, 2026
0

राष्ट्रीय आयुष मिशन (एनएएम) के अंतर्गत पटना के नवाब मंजिल में 50 बेड का पहला एकीकृत आयुष अस्पताल बनकर तैयार...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

नतीजों से पहले बसने लगा ‘दावों का संसार’……….

by UB India News
July 31, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव में वोटिंग समाप्त होते ही दावों का संसार बसाया जाने लगा। जीत का दावा तो सभी प्रमुख...

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

बियाडा-उद्योग विभाग के समन्वय से प्रोजेक्ट पूरा होगा : सीएम

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार को बड़ा औद्योगिक केंद्र बनाने की दिशा में राज्य सरकार गुरुवार को एक कदम और आगे बढ़ी। मुख्यमंत्री सम्राट...

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश के पद को लेकर संवैधानिक विवाद गहराते जा रहा………….

by UB India News
July 31, 2026
0

बिहार सरकार के मंत्री दीपक प्रकाश को लेकर संवैधानिक विवाद सुप्रीम कोर्ट पहुंच गया है. सवाल सीधा है कि जब...

Next Post
बांका में तेज धमाके के साथ धराशाई हुआ मदरसा, बम विस्फोट की आशंका

बांका में तेज धमाके के साथ धराशाई हुआ मदरसा, बम विस्फोट की आशंका

हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर और सशक्त बनना चाहता है भारत:पीएम मोदी

टिका निति पर केंद्र का यू टर्न .............

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend