ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

टिका निति पर केंद्र का यू टर्न ………….

UB India News by UB India News
June 12, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, ब्लॉग, संपादकीय
0
हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर और सशक्त बनना चाहता है भारत:पीएम मोदी

RELATED POSTS

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बीते सोमवार को राष्ट्र के नाम अपने संबोधन में टीकाकरण की नीति में बड़़ा बदलाव करते हुए यह कहा कि अब १८ से ऊपर आयुवर्ग के सभी लोगों को मुफ्त वैक्सीन दी जाएगी और इसकी पूरी जिम्मेदारी केंद्र सरकार की होगी। इसका अर्थ यह हुआ कि अब राज्यों को कोरोनारोधी टीका खरीदने की जिम्मेदारी से पूर्णतः मुक्त कर दिया गया। वास्तव में टीकाकरण की नीति में यह बदलाव आवश्यक था और केंद्र सरकार के इस फैसले का सभी को स्वागत करना चाहिए‚ लेकिन यह समझना भी आवश्यक है कि आखिर केंद्र सरकार को एक महीने के अंदर ही टीकाकरण की नीति में बदलाव क्यों करना पड़़ा। लोगों को याद होगा कि देश में १६ जनवरी से टीकाकरण की शुरुआत हुई थी। उस दौरान प्राथमिकता वाले समूहों को टीकाकरण के दायरे में शामिल किया गया था। इस नीति के तहत टीकों की खरीद से लेकर वितरण तक की जिम्मेदारी केंद्र सरकार के पास थी। यह व्यवस्था ३० अप्रैल तक कायम रही‚ लेकिन जब कोरोना की दूसरी लहर का कहर बरपा तब कुछ राज्य टीकाकरण की नीति की विकेंद्रीकरण की मांग करने लगे थे। केंद्र सरकार को राज्यों की इस मांग के दबाव में आकर एक मई से टीका खरीदने का अधिकार राज्यों को देना पड़़ा‚ लेकिन टीकाकरण की खरीद से लेकर इसकी पूरी प्रक्रिया की जटिलताओं का बोझ उठाने में राज्य सरकारें सक्षम साबित नहीं हुइ और वे पुनः टीकाकरण की पुरानी व्यवस्था की ओर लौटने पर जोर देने लगे। आखिरकार प्रधानमंत्री को टीकाकरण की पुरानी नीति की ओर लौटने की घोषणा करनी पड़़ी। हालांकि राज्यों की टीकाकरण की विकेंद्रीकरण की मांग अनुचित थी और केंद्र का राज्यों की इस मांग के आगे झुकना गलत था। सभी जानते हैं कि समूची आबादी का टीकाकरण करके ही कोरोना से मुक्ति पाई जा सकती है। अभी तक ३० करोड़ से ज्यादा लोगों का टीकाकरण हो चुका है। देश की बड़़ी आबादी को देखते हुए यह कहा जा सकता है कि टीकाकरण के अभियान को और अधिक तेज करने की जरूरत है। दिसम्बर के अंत तक यदि ७० फीसद आबादी का टीकाकरण करने में सरकार सफल हो जाती है तो संभावित तीसरी लहर का आसानी से मुकाबला किया जा सकता है‚ लेकिन टीकाकरण के इस महाअभियान में केंद्र सरकार के साथ राज्य सरकारों को भी अपना महती योगदान देना होगा।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

जेपी मूवमेंट से कितना अलग CJP प्रदर्शन?

by UB India News
July 25, 2026
0

दिल्ली के जंतर-मंतर पर करीब महीने भर से चल रहा काक्रोच जनता पार्टी (CJP) का आंदोलन अब राष्ट्रव्यापी विस्तार ले...

गुजरात में बाढ़ का कहर!

गुजरात में बाढ़ का कहर!

by UB India News
July 25, 2026
0

दक्षिण गुजरात के एक बड़े हिस्से में भारी बारिश के कारण बाढ़ जैसे हालात पैदा हो गए हैं। प्रभावित इलाकों...

Next Post
15 के बाद भी मुखिया व प्रमुख का चलेगा सिक्का…..

15 के बाद भी मुखिया व प्रमुख का चलेगा सिक्का.....

सूबे में लॉकडाउन समाप्त ,एक सप्ताह के लिए रात्रि कफ्र्यू लगाने का निर्णय ,अल्टरनेट दिन खुलेंगे

सूबे में लॉकडाउन समाप्त ,एक सप्ताह के लिए रात्रि कफ्र्यू लगाने का निर्णय ,अल्टरनेट दिन खुलेंगे

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend