ADVERTISEMENT
Saturday, August 1, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

50 साल तक पीएचडी होल्डर को सीएम बनने से किसने रोका :आरजेडी

UB India News by UB India News
June 6, 2021
in पटना, भाजपा, राजद
0
50 साल तक पीएचडी होल्डर को सीएम बनने से किसने रोका :आरजेडी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में लालू प्रसाद यादव ने 25 जुलाई 1997 अपनी पत्नी राबड़ी देवी को मुख्यमंत्री की कुर्सी पर बिठाया था। इसे बेशक 24 साल का समय बीत चुका है लेकिन बीजेपी सांसद सुशील कुमार मोदी इसे भूले नहीं हैं। वे लालू को याद दिलाते रहते हैं कि एक घरेलू महिला को सत्ता की चाबी दी गई थी। एक बार फिर उन्होंने राबड़ी को ‘घरेलू महिला’ कहा है जिसपर आरजेडी और लालू की बेटी रोहिणी ने पलटवार किया है।

लालू ने पेश किया संपूर्ण क्रांति का विकृत मॉडल
राबड़ी के बहाने लालू यादव पर सुशील मोदी ने हमला बोला। दरअसल, आरजेडी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने संपूर्ण क्रांति दिवस पर लोगों को बधाई दी। इसपर सुशील मोदी ने ट्वीट कर कहा, ‘घरेलू महिला राबड़ी देवी को सीधे मुख्यमंत्री बनवा कर क्या लालू प्रसाद संसदीय लोकतंत्र की व्यवस्था को दुरुस्त करने की ‘क्रांति’ कर रहे थे? जिसने सत्ता को बेनामी संपत्ति बनाने का निर्लज्ज माध्यम बनाकर जेपी की संपूर्ण क्रांति का विकृत मॉडल पेश किया, उन्हें संपूर्ण क्रांति दिवस पर ज्ञान देने के बजाय प्रायश्चित करना चाहिए।’

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

आरजेडी ने पूछा- 50 साल तक पीएचडी होल्डर को सीएम बनने से किसने रोका
बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और बीजेपी नेता के हमले पर आरजेडी ने पलटवार किया। आरजेडी राज्य कार्यकारिणी के सदस्य जयंत जिज्ञासु ने कहा, ‘देश आजाद हुआ 15.8.47 को। लालूजी सीएम बने 10.3.90 को। बीच के 43 वर्षों तक किसी ने रोका था बिहार में किसी पीएचडी, पोस्ट डॉक की हुई महिला को सीएम बनाने से? राबड़ी देवी जी तो 25.7.97 को सीएम बनीं, आजादी के 50 बरसों बाद! आते ही बिहार की हर कमिश्नरी मे ओबीसी-ईबीसी लड़कियों के लिए आवासीय स्कूल खोला।’

रोहिणी आचार्य ने भी सुशील मोदी को घेरा
सोशल मीडिया पर सक्रिय रहने वालीं लालू यादव की छोटी बेटी रोहिणी आचार्य ने सुशील मोदी पर निशाना साधा है। रोहिणी ने लिखा, ‘आपकी मानसिकता बता रही है घरेलू महिला या महिलाओं के प्रति कैसी आपकी ओछी सोच है। जिसको मां बहनों का भी सम्मान करने का संस्कार नहीं वो नेता तो क्या, इंसान कहलाने के लायक नहीं..!! नोट- महिलाओं के प्रति इसी घिनौनी सोच के कारण डबल इंजन की सरकार ने बालिका गृह कांड को अंजाम दिया!!’

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

बांकीपुर उपचुनाव : कम मतदान, कौन परेशान………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

बांकीपुर को भारतीय जनता पार्टी का मजबूत गढ़ माना जाता है यही कारण है कि वर्ष 1995 से लगातार BJP...

बांकीपुर उपचुनाव में मुकाबला बेहद दिलचस्प……………

बांकीपुर उपचुनाव परिणाम आखिर साबित क्या करेगा ?

by UB India News
August 1, 2026
0

बिहार के मुख्यमंत्री के रूप में सम्राट चौधरी को 100 दिन से कुछ अधिक दिन हो गए हैं। बांकीपुर उपचुनाव...

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

राजद का बांकीपुर उपचुनाव नतीजों से पहले बड़ा दावा………….

by UB India News
August 1, 2026
0

राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव ने बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव और भरत तिवारी एनकाउंटर मामले को...

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

उपेंद्र कुशवाहा की सियासी रणनीति कामयाब रही………………..

by UB India News
August 1, 2026
0

उपेंद्र कुशवाहा का 'ऑपरेशन बेटा' सफल रहा।दिल्ली से पटना तक मंत्री बेटे दीपक के लिए उपेंद्र कुशवाहा ने ऐसी सियासी...

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

MLC देवेश कुमार ने कैसे दिया इस्तीफा ……………

by UB India News
August 1, 2026
0

RLM (राष्ट्रीय लोक मोर्चा) के प्रमुख उपेंद्र कुशवाहा के बेटे दीपक प्रकाश बिहार सरकार में पंचायती राज विभाग के मंत्री...

Next Post
सामूहिक टीकाकरण अभियान ही कोरोना महामारी का एकमात्र रामबाण उपाय

बिहार में अब होगा 24×7 वैक्सीनेशन ,पटना में दो और बाकी 37 जिलों में बने 1-1 सेंटर

BPSC 64वीं संयुक्त परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 4 साल बाद जारी

BPSC 64वीं संयुक्त परीक्षा का फाइनल रिजल्ट 4 साल बाद जारी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend