ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

BJP एमएलसी टुन्ना पांडेय को पार्टी ने किया निलंबित, नीतीश कुमार के खिलाफ की थी बयानबाजी

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in पटना, बिहार, भाजपा, सिवान
0
BJP एमएलसी टुन्ना पांडेय को पार्टी ने किया निलंबित, नीतीश कुमार के खिलाफ की थी बयानबाजी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बीजेपी एमएलसी टुन्ना पांडेय को पार्टी ने निलंबित कर दिया है. लगातार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के खिलाफ आपत्तिजनक बयानबाजी करने के बाद पार्टी ने उनके खिलाफ ये कार्रवाई की है. इस संबंध में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष संजय जायसवाल की ओर से एक पत्र जारी किया गया है, जिसमें कहा गया है कि पार्टी के अनुशासन के विरुद्ध बयान दिए जाने के कारण बीजेपी अनुशासन समिति के अध्यक्ष विनय सिंह ने आपके (टुन्ना पांडेय) खिलाफ कारण बताओ नोटिस जारी किया था. इसके बावजूद आपने पार्टी के नियमों के विरुद्ध फिर एक बयान देकर यह सिद्ध कर दिया है कि आप अपने को पार्टी के दिशा-निर्देश से उपर मानते हैं. इसलिए आपको तत्काल प्रभाव से पार्टी से निलंबित किया जाता है.

जेडीयू एमएलसी ने कही थी ये बात

RELATED POSTS

बांकीपुर उपचुनाव के लिए मतदान जारी , 11 बजे तक सिर्फ 11.50% मतदान………

लोकतंत्र की मजबूती संवाद, धैर्य और कानून के दायरे में रहकर ही संभव है…………………

बता दें कि जेडीयू के मुख्य प्रवक्ता और एमएलसी संजय सिंह ने टुन्ना पांडेय को पार्टी से बर्खास्त किए जाने की मांग की थी. संजय सिंह ने यहां तक कहा था कि टुन्ना पांडे को बीजेपी नेताओं का शह प्राप्त है. जेडीयू नेताओं की नाराजगी और टुन्ना पांडेय के रवैये को देखते हुए ये फैसला लिया गया है.

नीतीश कुमार के चेहरे पर हासिल की जीत

इधर, बीजेपी एमएलसी के निलंबन पर प्रतिक्रिया देते हुए जेडीयू प्रवक्तता अभिषेक झा ने कहा कि बीजेपी ने जेडीयू के दबाव में ही सही, लेकिन सही फैसला लिया है. टुन्ना पांडेय सरीखे नेताओं को तो पहले ही पार्टी से कान पकड़ कर बाहर कर देना चाहिए था. नीतीश कुमार के लिए ऐसे शब्दों का प्रयोग करने वाले नेताओं का यही हाल होगा. राज्य में कोई नेता नीतीश कुमार के सामने नहीं टिक सकता. नीतीश कुमार के चेहरे पर एनडीए ने कितनी बार जीत हासिल की है.

ओसामा से की थी मुलाकात

बता दें कि विवादों के बीच बीजेपी एमएलसी टुन्ना पांडेय कल दिवंगत नेता मोहम्मद शहाबुद्दीन के बेटे ओसामा शहाब से मिलने पहुंचे थे. ओसामा से उन्होंने काफी देर तक बातचीत की थी. बातचीत कर बाहर निकलने के बाद वे मीडिया से मुखतीब हुए थे. इस दौरान उन्होंने कहा था, ” नोटिस का जवाब देने के लिए दस दिनों का समय दिया गया है. ऐसे में मैं अपने हिसाब से सोच समझ कर जवाब दूंगा. ये पहली बार नहीं है, कई बार ऐसा हो चुका है. अधिक से अधिक पार्टी मुझे पार्टी से बाहर निकाल देगी. इससे ज्यादा कुछ नहीं होने वाला. पार्टी से मेरा खर्च नहीं चलता और चुनाव मुझे लड़ना नहीं है. तो पार्टी को जो फैसला लेना हो वो ले.”

टुन्ना पांडेय ने कहा था, ” मैं डरने वाला व्यक्ति नहीं हूं. सिवान के लोग डरते नहीं हैं. मैं जनप्रतिनिधि हूं और जनता का हाथ जबतक मेरे सिर पर है मैं डरने नहीं वाला. मैं बिल्कुल मजबूती के साथ खड़ा और अपने किसी बयान से पीछे नहीं हटूंगा.”

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर उपचुनाव के लिए मतदान जारी , 11 बजे तक सिर्फ 11.50% मतदान………

बांकीपुर उपचुनाव के लिए मतदान जारी , 11 बजे तक सिर्फ 11.50% मतदान………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार के बांकीपुर में हो रहे उपचुनाव के लिए 30 जुलाई को सुबह 7 बजे से वोट डाले जा रहे...

पटना में AISA के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने किया लाठीचार्ज,आंसू गैस के गोले भी दागे ………………….

लोकतंत्र की मजबूती संवाद, धैर्य और कानून के दायरे में रहकर ही संभव है…………………

by UB India News
July 30, 2026
0

लोकतंत्र की सबसे बड़ी विडंबना यही है कि सरकार हर मांग मान नहीं सकती, लेकिन हर मांग को अनसुना भी...

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनता...

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

by UB India News
July 29, 2026
0

पटनाः बिहार की राजनीति में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के लिए कैसे संजीवनी हैं, ये...

Next Post

आत्मनिर्भर बिहार का वादा होगा सच, उद्योगों के लिए आए 6199 करोड़ के निवेश प्रस्ताव : शाहनवाज हुसैन

‘यास‘ पर सीएम गंभीर, तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

शिकायतों का निपटारा तय समय के भीतर करें:मुख्यमंत्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend