ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आत्मनिर्भर बिहार का वादा होगा सच, उद्योगों के लिए आए 6199 करोड़ के निवेश प्रस्ताव : शाहनवाज हुसैन

UB India News by UB India News
June 6, 2021
in Lokshbha2024, कारोबार, भाजपा
0

RELATED POSTS

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

पूरे देश में कोरोना महामारी की वजह से आर्थिक गतिविधि धीमी पड़ गई है. बिहार में भी आर्थिक गतिविधि पर कोरोना की वजह से काफी असर पड़ा है, लेकिन बिहार में उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए निवेश प्रस्तावों पर कोरोना महामारी का कोई असर नहीं है. मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में मौजूदा एनडीए सरकार के गठन के बाद से अब तक बिहार में उद्योग लगाने के लिए 6 हजार 199 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव आ चुके हैं. बिहार के उद्योग मंत्री शहनवाज हुसैन ने इसकी जानकारी देते हुए जून के अंत तक बिहार में 10 हजार करोड़ से अधिक निवेश लाने का दावा किया है.
इन क्षेत्रों में आए निवेश के प्रस्ताव
बिहार में ईथेनॉल उत्पादन, ऑक्सीजन उत्पादन, फूड प्रोसेसिंग, हेल्थकेयर, मैन्यूफैक्चरिंग, प्लास्टिक और रबर जैसे विभिन्न उद्योगों की स्थापना के लिए लगभग सभी जिलों के लिए निवेश प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं. मुजफ्फरपुर और बेगूसराय जिलों में सबसे अधिक हजार-हजार करोड़ का निवेश प्रस्ताव यानी इन दो जिलों को मिलाकर ही 2000 करोड़ से ज्यादा के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं.
उद्योग मंत्री ने कही ये बात
बिहार के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने कहा ‘बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में आत्मनिर्भर बिहार का संकल्प पूरा होकर रहेगा. बिहार में उद्योग लगाने के इच्छुक आवेदनकर्ताओं की कमी नहीं है.’ शाहनवाज हुसैन ने कहा ‘अभी तक विभिन्न उद्योगों के लिए कुल 6 हजार 199 करोड़ रुपये के निवेश प्रस्ताव प्राप्त हो चुके हैं और जून के आखिर तक करीब 2000 करोड़ का निवेश प्रस्ताव और आ सकता है, क्योंकि 30 जून तक इथेनॉल पॉलिसी के तहत आवेदन आना है.’ शाहनवाज हुसैन ने कहा ‘मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के नेतृत्व में लाई गई इथेनॉल उत्पादन प्रोत्साहन नीति और ऑक्सीजन उत्पादन नीति को लेकर निवेशकों में रुझान जबरदस्त है और देश की नामी कंपनियों ने बिहार में निवेश की इच्छा जाहिर की है.’
आत्मनिर्भर बिहार का दिया था नारा
एनडीए सरकार ने चुनाव में बिहार के औद्योगिक विकास का वादा किया और आत्मनिर्भर बिहार का नारा दिया था. इसे लेकर बिहार की एनडीए सरकार मिशन मोड पर है. सरकार की प्राथमिकता राज्य में बड़े पैमाने पर औद्योगिक निवेश को बढ़ावा देना है. राज्य को बड़े पैमाने पर मिल रहे निवेश प्रस्ताव से साफ है कि बिहार में औद्योगिक विकास की अच्छी जमीन तैयार हो चुकी है, जल्द इनका शानदार परिणाम भी देखने को मिलेगा.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

मनमोहन सिंह को उनके निधन के 19 महीने बाद क्लीन चिट मिली है, वह क्या था?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट ने 2005 के चर्चित कथित कोल ब्लॉक आवंटन मामले में पूर्व प्रधानमंत्री दिवंगत डॉ. मनमोहन सिंह को बड़ी...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बाजार ने लगाई बड़ी छलांग, सेंसेक्स 750 अंक से ज्यादा उछला, निफ्टी 24,150 के पार

सेंसेक्स में 600 अंक से ज्यादा की तेजी………….

by UB India News
July 28, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 27 जुलाई को बढ़त है। सेंसेक्स 600 अंक से ज्यादा की तेजी के साथ 76,700...

बाजार खुलते ही निवेशकों के ₹5 लाख करोड़ स्वाहा, सेंसेक्स 900 और निफ्टी 264 अंक टूटे……….

सेंसेक्स 700 अंक निफ्टी 200 अंक गिरा…………………..

by UB India News
July 25, 2026
0

शेयर बाजार में आज यानी 24 जुलाई को गिरावट है। सेंसेक्स 700 अंक की गिरावट के साथ 75,613 पर खुला।...

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे बच्चों के साथ खड़ी…………

by UB India News
July 23, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले और दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर जंतर-मंतर पर लगातार विरोध प्रदर्शन जारी है।...

Next Post
‘यास‘ पर सीएम गंभीर, तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक

शिकायतों का निपटारा तय समय के भीतर करें:मुख्यमंत्री

बिहार के 38 जिले अंडर 100; ढाई माह बाद पटना भी 100 से कम, 71 नए संक्रमित, सूबे में 1007 नए मामले

बिहार के 38 जिले अंडर 100; ढाई माह बाद पटना भी 100 से कम, 71 नए संक्रमित, सूबे में 1007 नए मामले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend