ADVERTISEMENT
Thursday, July 30, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

शिकायतों का निपटारा तय समय के भीतर करें:मुख्यमंत्री

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, बिहार, मुख्यमंत्री
0
‘यास‘ पर सीएम गंभीर, तैयारियों को लेकर उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शिकायतों का नियत अवधि में निराकरण करने तथा अपील का निस्तारण समय पर सुनिश्चित कराने का निर्देश शुक्रवार को दिया। साथ ही उन्होंने सभी विभागों की लोक सेवाओं को एक मंच पर लाने का निर्देश दिया‚ ताकि आम लोगों को और अधिक सुविधा मिल सके।
मुख्यमंत्री ने शनिवार को एक अणे मार्ग स्थित संकल्प में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम तथा बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के कार्यान्वयन की समीक्षा की। इस क्रम में उन्होंने कहा कि बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम के अंतर्गत लोगों को सेवाएं प्रदान करने के लिए जिला‚ अनुमंडल एवं प्रखंड स्तर पर केंद्र बनाये गये हैं। पहले प्रमाण–पत्र लेने के लिए काफी समय एवं खर्च लगता था‚ अब इसकी शुरुआत होने से लोगों को निश्चित समय के अंदर सेवाएं दी जा रही हैं। अब तक २५ करोड़ से अधिक आवेदकों ने आवेदन देकर इस कानून के माध्यम से सेवा ली है। उन्होंने कहा कि सभी विभागों के लोक सेवाओं को एक प्लेटफॉर्म पर लायें‚ ताकि लोगों को और सुविधा हो सके।

मुख्यमंत्री ने कहा कि ५ जून २०१६ को बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम की शुरुआत की गई। लोगों की शिकायतों के समाधान के लिए इस कानून को लाया गया। ६० प्रतिशत से अधिक अपराध का कारण संपत्ति एवं भूमि विवाद है। लोक शिकायत निवारण कानून के अंतर्गत भूमि संबंधी समस्या‚ बिजली बिल‚ सड़कों‚ ब्रिज के मेंटेनेंस आदि जैसे कई विषयों को इसमें शामिल किया गया है। अब लोग पथों और पुलों के मेंटेन नहीं रहने पर इस कानून के अंतर्गत अपनी शिकायतें दर्ज करायेंगे‚ जिससे पथों और पुलों का मेंटेनेंस तो होगा ही‚ साथ ही जिम्मेवार पदाधिकारियों पर कार्रवाई होगी। मुख्यमंत्री ने सभी जिलों में इन कानूनों के क्रियान्वयन का नियमित गहन अनुश्रवण करने का निर्देश दिया‚ ताकि कार्यान्वयन में और बेहतर सुधार किया जा सके। उन्होंने कहा कि अन्य प्रचार माध्यमों के साथ–साथ लोक चौपाल के जरिये लोगों को इन कानूनों के संबंध में ज्यादा से ज्यादा जानकारी दें‚ ताकि वे इसका लाभ उठा सकें। इससे पूर्व सामान्य प्रशासन विभाग के प्रधान सचिव चंचल कुमार ने प्रस्तुतीकरण के माध्यम से बिहार लोक सेवाओं का अधिकार अधिनियम तथा बिहार लोक शिकायत निवारण अधिकार अधिनियम के कार्यान्वयन एवं अनुश्रवण‚ परिणाम‚ उपलब्धियां एवं जनजागरुकता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

RELATED POSTS

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

दीपक प्रकाश न विधायक न MLC, फिर कैसे मंत्री बने हुए हैं?

by UB India News
July 30, 2026
0

सुप्रीम कोर्ट में आज गुरुवार को बिहार के मंत्री दीपक प्रकाश से जुड़ी एक याचिका पर सुनवाई हुई। सुनवाई के...

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

बिहार सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने क्यों लगाई फटकार

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार की सम्राट चौधरी सरकार को सुप्रीम कोर्ट ने मंगलवार को फटकार लगाई. दरअसल, मंगलवार को सुप्रीम कोर्ट में दरभंगा...

शिक्षा विभाग अपने कार्यों का रिपोर्ट कार्ड जारी करेगा………..

सम्राट के पास शिक्षक भर्ती की लिस्ट जाएगी या मेरा इस्तीफा………

by UB India News
July 30, 2026
0

बिहार में TRE-4 शिक्षक भर्ती का इंतजार खत्म होता दिख रहा है। शिक्षा विभाग ने 32,388 शिक्षकों की बहाली की...

बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

बांकीपुर, मंजलपुर, दतिया…3 विधानसभा सीटों पर आज उपचुनाव, बीजेपी की साख दांव पर

by UB India News
July 30, 2026
0

30 जुलाई यानी आज देश की तीन विधानसभा सीटों पर उपचुनाव होने हैं, जिसमें बिहार की हाई-प्रोफाइल सीट बांकीपुर, गुजरात...

वोटिंग से पहले थानेदार से भिड़े PK, कहा-धमकी देते हो

वोटिंग से पहले थानेदार से भिड़े PK, कहा-धमकी देते हो

by UB India News
July 30, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव के लिए आज वोटिंग हो रही है। वोटिंग से एक दिन पहले बुधवार को जनसुराज के 20 नेताओं...

Next Post
बिहार के 38 जिले अंडर 100; ढाई माह बाद पटना भी 100 से कम, 71 नए संक्रमित, सूबे में 1007 नए मामले

बिहार के 38 जिले अंडर 100; ढाई माह बाद पटना भी 100 से कम, 71 नए संक्रमित, सूबे में 1007 नए मामले

कोरोना की लहर जैसे–जैसे आगे बढ़ रही है‚ भारत के गांव संकट में आ रहे हैं

अगर आत्मा ही सुरक्षित नहीं रहती है‚ तो देश कैसे सुरक्षित रहेगाॽ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend