ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

आंकडो की बाजीगरी से आम लोगों की जान आफत में: जाप

UB India News by UB India News
May 31, 2021
in अन्य विपक्ष, पटना
0
आंकडो की बाजीगरी से आम लोगों की जान आफत में: जाप

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना मरीजों एवं मृतकों के आंकडों के साथ बाजीगरी कर केंद्र व राज्य सरकार आम आवाम की जिंदगी से खिलवाड कर रही है। कोरोना की जांच में भी कई तरह की गडबडियां सामने आ चुकीं हैं। वैक्सिनेशन ठीक से नहीं चलने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। उक्त बातें आज जन अधिकार पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष राघवेंद्र सिंह कुशवाहा ने संवाददाताओं से बातचीत में कही। उन्होंने कहा कि कोरोना से मरने वालों की वास्तविक संख्या‚ सरकारी आंकडों से बहुत ज्यादा है। जन अधिकार पार्टी राज्य की विभिन्न पंचायतों से वास्तविक आंकडा ठोस प्रमाण के साथ एकत्र कर मृतकों के परिजनों को चार लाख की सहायता राशि दिलाने में निर्णायक संघर्ष करेगी। पार्टी ने इसके लिए हेल्पलाइन नम्बर जारी की है जिसका नम्बर ७००४०९११३० है। इस नम्बर पर कोरोना से मृत पीडित परिवार के लोग अपनी सूचना शेयर कर सकते हैं। वैशाली जिले की केवल एक पंचायत चक सिकंदरपुर में १७ लोगों की मौत हो चुकी है जबकि सरकारी आंकडों में इसे शून्य दिखाया गया है।
श्री कुशवाहा ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव के निर्देश पर जाप जनों द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन एंबुलेंस से पता चला है कि न सिर्फ एंबुलेंस की खरीद‚ परिचालन एवं रखरखाव में भारी अनियमितता है बल्कि सैकडों प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और हजारों अतिरिक्त प्राथमिक स्वास्थ्य स्वास्थ्य केंद्र बंद हैं।
जाप अध्यक्ष श्री कुशवाहा ने कहा कि लॉकडाउन से किसान‚ मजदूरों व बेरोजगारों की आर्थिक स्थिति भयावह होती जा रही है। सरकारी समुदायिक किचन भी घोटाले का केंद्र बनता जा रहा है। श्री कुशवाहा ने कहा कि यास चक्रवात में बिहार को भी काफी नुकसान हुआ है जिसकी केंद्र सरकार द्वारा की गई अनदेखी की हम तीव्र भर्त्सना करते हैं तथा राज्य सरकार से सीमांचल एवं मिथिलांचल के मक्का किसानों की हुई क्षति की मुआवजा देने की मांग करते हैं। पार्टी ने राज्य सरकार को चेतावनी दी है कि यदि इस बार वर्षा में पटना अथवा कहीं भी जलजमाव हुआ तो हम लोग राज्य सरकार की ईंट से ईट बजा देंगे। श्री कुशवाहा ने कहा कि जिस हल्के मामले में राष्ट्रीय अध्यक्ष पप्पू यादव को १९ दिनों से जमानत नहीं मिल पा रही है वह काफी दुर्भाग्यपूर्ण और द्वेषपूर्ण राजनीति का परिचायक है। प्रेस कांफ्रेंस में पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव राजेश रंजन पप्पू और पटना जिलाध्यक्ष सचितानंद यादव मौजूद थे॥

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
मोदी के कार्यकाल पर राजद ने पोस्टर जारी कर पूछे सवाल

मोदी के कार्यकाल पर राजद ने पोस्टर जारी कर पूछे सवाल

राबड़ी देवी को अनपढ़ कहने वालों पर भड़कीं रोहिणी

राबड़ी देवी को अनपढ़ कहने वालों पर भड़कीं रोहिणी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend