ADVERTISEMENT
Wednesday, July 29, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

मोदी के कार्यकाल पर राजद ने पोस्टर जारी कर पूछे सवाल

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in पटना, बिहार, राजद
0
मोदी के कार्यकाल पर राजद ने पोस्टर जारी कर पूछे सवाल

RELATED POSTS

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के आज सात साल पूरे हुए हैं। भाजपा जहां राज्य के २० हजार गांवों में सेवा संगठन कार्यक्रम चला रही है। वहीं विरोधी दल सरकार के सात साल को नाकामी के तौर पर दिखा रहे हैं। बिहार में राजद ने पोस्टर के जरिए केंद्र के सात साल का हिसाब जनता को दिया है। राजद ने केंद्र सरकार के तमाम दावों को याद दिलाया है। युवाओं को दो करोड रोजगार देने‚ काला धन लाने के वादे और बेरोजगारी दूर करने के वादे पर निशाना साधा है। राजद ने केंद्र सरकार की जीएसटी‚ नोटबन्दी पर भी निशाना साधा है। वहीं राजद ने कोरोना काल में सरकार की विफलता को लेकर श्मशान घाटों में लाशों को जलाने के लिए लगी लाइन‚ लाखों लोगों की जान चली जाने पर भी केंद्र सरकार को निशाने पर लिया है। राजद ने पोस्टर के माध्यम से समय पर वैक्सीन उपलब्ध नहीं कराने से हुई मौतों पर भी सरकार से सवाल किए हैं। राजद ने केंद्र सरकार के सात साल में रेल‚ भेल‚ गेल‚ बीएसएनएल‚ एलआईसी को पूंजीपतियों के हाथ में सौंपने पर भी निशाना साधा है। राजद ने कहा है कि आपकी सरकार में सरसों तेल २०० रुपए‚ एलपीजी ९६० रुपए‚ पेट्रोल १०० रुपए और डीजल ९३ रुपए हो गए हैं। मोदी जी आपने भारत को एशिया का गरीब देश बना दिया है। राजद प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने कहा कि केंद्र की सरकार हर मोर्चे पर फेल है। सरकार को जब जनता के साथ होना चाहिए था तो वह सामान की कीमत बढा रही थी। भाजपा सरकार ने देश को आपदा में अकेला छोड दिया है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

मातु उद्बोधन आश्रम में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ भव्य गुरु पूर्णिमा महोत्सव

by UB India News
July 29, 2026
0

आज आज 29 जुलाई 2026 को मातृ उद्बोधन आश्रम, शिवाजी पथ, यारपुर, पटना के प्रांगण में आषाढ़ मास की पावन...

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

किन्हें जीत पक्की दिख रही, किसका क्या लक्ष्य?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के लिए मंगलवार शाम पांच बजे चुनाव प्रचार समाप्त हो गया। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा), राष्ट्रीय जनता...

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

नीतीश का ‘अंतिम दांव’ या बीजेपी की ‘संजीवनी’?

by UB India News
July 29, 2026
0

पटनाः बिहार की राजनीति में जनता दल यू के राष्ट्रीय अध्यक्ष नीतीश कुमार भाजपा के लिए कैसे संजीवनी हैं, ये...

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज  …………..

नीतीश के वीडियो को AI बताने पर PK के खिलाफ शिकायत दर्ज …………..

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव के दौरान पूर्व मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के एक वीडियो को लेकर बिहार की राजनीति में भूचाल आ...

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

BJP इतनी चिंतित क्यों दिखाई दे रही है?

by UB India News
July 29, 2026
0

बांकीपुर उपचुनाव में अपनी सीट को बचाना बीजेपी के लिए चुनौती बन गया है। सियासी परिस्थिति को देखते हुए बीजेपी...

Next Post
राबड़ी देवी को अनपढ़ कहने वालों पर भड़कीं रोहिणी

राबड़ी देवी को अनपढ़ कहने वालों पर भड़कीं रोहिणी

वेब सीरीज ‘महारानी’ के बहाने JDU का तेजप्रताप पर ‘प्रहार’, याद कराई शपथ वाली गड़बड़ी

वेब सीरीज 'महारानी' के बहाने JDU का तेजप्रताप पर 'प्रहार', याद कराई शपथ वाली गड़बड़ी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend