ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राबड़ी देवी को अनपढ़ कहने वालों पर भड़कीं रोहिणी

UB India News by UB India News
May 31, 2021
in Lokshbha2024, पटना, मनोरंजन, महिला युग, राजद
0
राबड़ी देवी को अनपढ़ कहने वालों पर भड़कीं रोहिणी
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लालू प्रसाद और राबड़ी देवी की बेटी रोहिणी आचार्या ने ‘ बुद्धिजीवी’ शब्द पर खूब वार किया है। उन्होंने अपनी मां और पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी के साथ अपनी फोटो भी ट्वीटर भी डाली है। रोहिणी ने उन लोगों पर सवाल उठाया है, जो राबड़ी देवी के राज को अनपढ़ महिला कहकर उपहास उड़ाते हैं। रोहिणी ने उन बुद्धिजीवियों को राक्षस कहा है। दरअसल, वेब सीरीज महारानी को लेकर सियासी बवाल उठा है। इसमें एक ऐसे कैरेक्टर को दिखाया है जो अनपढ़ होकर भी शासन चला रही है। इसकी तुलना कुछ लोग राबड़ी देवी से कर रहे हैं।

बिहार के इतिहास में दर्ज धब्बा….
रोहिणी ने कहा- बालिका कांड भी एक धारावाहिक का हिस्सा नहीं था… बिहार के इतिहास में दर्ज हुआ एक ऐसा धब्बा है जिसे पढ़े-लिखे बुद्धिजीवी के द्वारा रचा गया राक्षसी कारनामा है। रोहिणी ने आगे कहा कि- पढ़ लिख कर बुद्धिजीवी बनकर क्या कर लिया तुमने? मानवता को भुलाकार राक्षसी प्रवृत्ति को अपनाकर लूट लिया बालिका गृह कांड में… मासूम अबला की इज्जत तुमने !

RELATED POSTS

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

क्या बुद्धिजीवियों का यही काम है?

मुख्यमंत्री की ओर से कोरोना में अनाथ हुए बच्चों को हर माह 1500 रुपए दिए जाने की घोषणा पर रोहिणी ने कहा- यही फुर्ती पहले दिखला जाते… ऑक्सीजन वेंटिलेटर और हॉस्पिटल.. को समय रहते… चुस्त-दुरूस्त जो किया हुआ होता तो.. हजारों जानें तड़प-तड़प कर यूं न गई होती.. हर बार की भांति अपनी नाकामी को छुपाने की यही तेरी चाल है.. क्या बुद्धिजीवियों का यही काम है? पूर्व मुख्यमंत्री राबड़ी देवी भी सरकार को घेर रही है। उन्होंने ट्वीट कर कहा है कि बिहार के एक-एक गांव मे सौ-सौ लोग मर रहे हैं लेकिन फिर भी नीतीश सरकार सो रही है।

बिहार की सियासत से कैसे जुड़ी है वेब सीरीज

महारानी वेब सीरीज पर सियासी तूफान शुरू होने की पीछे वजह उसकी कहानी है। जिसे लोग बिहार की सियासत से जोड़ कर देख रहे हैं। कहने को इसमें मुख्य किरदार रानी भारती का है। लेकिन, कहानी उस राबड़ी देवी की है। जिन्हें लालू प्रसाद के चारा घोटाले में बुरी तरफ फंसने के बाद आनन-फानन में बिहार की पहली महिला मुख्यमंत्री बना दिया गया था। रानी भारती का कैरेक्टर हुमा कुरैशी ने निभाया है। करण शर्मा द्वारा निर्देशित इस वेब सीरिज में रानी भारती ठीक से शपथ भी ग्रहण नहीं कर पाती। उनसे जब कहा जाता है कि अपना नाम लीजिए तो वह इसी बात को दोहराने लगती है। अक्षुण्ण शब्द को वह छुछुन्न कहती है। उसका एक डॉयलॉग है इसमें – हमसे 50 लीटर दूध दुहा लीजिए…. पांच सौ गोबर का गोयठा ठोंका लीजिए लेकिन एक दिन में इतनी फाइल पर अंगूठा नहीं लगा सकती !

इसलिए राबड़ी देवी बनी थीं सीएम
1956 में गोपालगंज में जन्मी राबड़ी देवी की शादी 1973 में तब हुई थी। 17 साल की उम्र में उनकी शादी हो गई थी। उन्हें 7 बेटियां और दो बेटे हैं। 27 जुलाई 1997 को लालू प्रसाद के चारा घोटाले में फंसने के बाद सरकार बचाने के लिए बिहार का CM बनाया गया था। वह रोघापुर से तीन बार चुनाव जीत चुकी हैं। लेकिन वर्ष 2010 में वह राघोपुर और सोनपुर दोनों जगह से चुनाव हार गईं।

JDU का पलटवार
वहीं, इस पूरे मामले पर रोहिणी के हमले के बाद पूर्व मंत्री और JDU नेता नीरज कुमार ने कहा कि बालिका कांड में तो सजा हो रही है। वह सामाजिक कुकृत्य था। सरकार को जैसा पता चला कार्रवाई की गई। वे अब जेल की सलाखों के अंदर पाप की सजा काट रहे हैं। लेकिन लालू-राबड़ी राज भी लोगों को याद है जब 5263 महिलाओं के साथ कुकृत्य हुआ था। उस पर क्या कार्रवाई हुई बताएं? रोहिणी के बारे में कहा कि वे आर्थिक रुप से संपन्न पर भाषाई रुप से दरिद्र लोग हैं।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

प्रशांत किशोर का चुनावी दांव बांकीपुर उपचुनाव में उल्टा पड़ रहा है?

by UB India News
July 27, 2026
0

जन सुराज के नायक प्रशांत किशोर का चुनावी मुद्दा कहीं बैक फायर तो नहीं कर रहा है? प्रशांत किशोर बांकीपुर...

Next Post
वेब सीरीज ‘महारानी’ के बहाने JDU का तेजप्रताप पर ‘प्रहार’, याद कराई शपथ वाली गड़बड़ी

वेब सीरीज 'महारानी' के बहाने JDU का तेजप्रताप पर 'प्रहार', याद कराई शपथ वाली गड़बड़ी

बिहार में थमने लगी दूसरी लहर,नए संक्रमण की चपेट में पड़ रहे बिहार के बच्चे,दरभंगा DMCH में चार बच्चों की मौत

बिहार में थमने लगी दूसरी लहर,नए संक्रमण की चपेट में पड़ रहे बिहार के बच्चे,दरभंगा DMCH में चार बच्चों की मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend