ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बिहार में थमने लगी दूसरी लहर,नए संक्रमण की चपेट में पड़ रहे बिहार के बच्चे,दरभंगा DMCH में चार बच्चों की मौत

UB India News by UB India News
June 2, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, दरभंगा, पटना, स्वास्थ
0
बिहार में थमने लगी दूसरी लहर,नए संक्रमण की चपेट में पड़ रहे बिहार के बच्चे,दरभंगा DMCH में चार बच्चों की मौत
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या लगातार घट रही है. रविवार को एक लाख 494 सैंपलों की जांच में सिर्फ 1475 नये संक्रमित मिले. सिर्फ पटना जिले में 100 से अधिक 161 नये संक्रमित मिले, जबकि अन्य सभी जिलों में नये संक्रमितों का आंकड़ा 100 से कम रहा. इनमें 17 जिलों में तो 50 से भी कम और आठ जिलों में 10 से भी कम नये केस पाये गये. कोरोना की तीसरी लहर की चिंता के बीच बिहार में एक ढ़ाई महीने के मासूम ने इस बीमारी से दम तोड़ दिया. दरभंगा स्थित उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल डीएमसीएच में पिछले लगभग 36 घंटे के दौरान चार बच्चों की मौत हुई है, जिसमें से तीन की मौत की वजह निमोनिया बताई जा रही है वहीं एक को कोरोना महामारी ने अपना शिकार बना लिया. मरने वाले सभी बच्चे मधुबनी जिले के रहने वाले थे जिसमें से तीन एक ही परिवार के हैं.

पटना जिले में लगातार दूसरे दिन रविवार को 161 कोरोना पॉजिटिव आये. पिछले दो दिन से 200 से कम केस आ रहे हैं. जबकि एक सप्ताह पहले औसतन एक हजार से अधिक मरीज आने लगे थे. उसके अनुसार जिले में कोरोना संक्रमण काफी कम हो गया है. वैसे अब भी जिले में तीन हजार से अधिक कोरोना के एक्टिव केस हैं, जबकि 365 मरीजों ने 24 घंटे के अंदर कोरोना को मात दी है.

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पीएमसीएच, आइजीआइएमएस, एनएमसीएच और एम्स मिलाकर 365 मरीज ऑक्सीजन सपोर्ट पर भर्ती हैं, जबकि 79 मरीज आइसीयू में भर्ती हैं और 59 मरीजों का इलाज वेंटिलेटर पर चल रहा है. सिविल सर्जन डॉ विभा कुमारी ने बताया कि लॉकडाउन की वजह से लगातार कोरोना के मरीजों की संख्या में गिरावट दर्ज की जा रही है.

अगर लोग कोरोना की गाइड लाइन का पालन करते रहें तो बहुत जल्द आंकड़ा जीरो पर भी हो सकता है. सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों समेत पीएमसीएच, एनएमसीएच, आइजीआइएमएस व शहरी अस्पतालों में कोरोना की जांच व वैक्सीनेशन प्रक्रिया जारी है. ऐसे में लोगों से अपील की जा रही है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग अस्पताल पहुंच वैक्सीन लगवाएं.

एम्स में कोरोना महामारी से पांच लोगों की गयी जान
एम्स में रविवार को पटना, भोजपुर, सीवान, पूर्णिया समेत 5 लोगों की मौत कोरोना से हो गयी जबकि 10 नये पॉजिटिव मरीजों को एडमिट किया गया है. एम्स कोरोना नोडल आफिसर डॉ संजीव कुमार के मुताबिक अनिसाबाद के 70 वर्षीय ईश्वर चंद्र पासवान, एस के पुरी की 40 वर्षीय रिणा सिन्हा, भोजपुर के 52 वर्षीय प्रभाकर कुमार श्रीवास्तव, सीवान कि 63 वर्षीय माया देवी जबकि पूर्णिया के 56 वर्षीय नवीन कुमार रंजन की मौत कोरोना से हो गयी. वहीं एम्स के आइसोलेशन वार्ड में 10 नये कोरोना पॉजिटिव मरीजों को भर्ती कर इलाज शुरू किया गया, जिसमें पटना के तीन लोग हैं.

आइजीआइएमएस में चार व पीएमसीएच में एक की मौत
दूसरी लहर में कोरोना से मरीजों की मौत का सिलसिला जारी है. रविवार को आइजीआइएमएस में चार व पीएमसीएच में एक मरीज की कोविड से मौत हो गयी. आइजीआइएमएस में वर्तमान में 203 मरीज ऑक्सीजन पर भर्ती हैं और 45 से अधिक मरीज आइसीयू में भर्ती हैं.

24 घंटे के अंदर 10 नये कोविड के मरीजों को भर्ती किया गया और पांच को डिस्चार्ज किया गया. अभी आइजीआइएमएस में 187 ऑक्सीजन बेड खाली हैं. पीएमसीएच में 57 साल के वैशाली जिले के नवल किशोर की मौत हो गयी. पीएमसीएच में 17 मरीज ऑक्सीजन पर भर्ती हैं. 24 घंटे के अंदर 10 मरीजों को डिस्चार्ज किया गया.

एनएमसीएच में नहीं हुई एक भी मौत
पटना सिटी. नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत का सिलसिला कोविड अस्पताल बनने के बाद से लगातार कायम था. रविवार को सुखद बात यह रही कि अस्पताल में एक भी संक्रमित मरीज की मौत नहीं हुई.

अस्पताल के अधीक्षक डॉ विनोद कुमार सिंह व एपिडेमियोलॉजिस्ट डॉ मुकुल कुमार सिंह ने बताया कि इस वर्ष अस्पताल में 435 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है. बीते वर्ष की बात करे तो अब तक संक्रमित 641 मरीजों की मौत हो चुकी है. अस्पताल में संक्रमित 96 मरीजों का उपचार चल रहा है.

कोरोना की तीसरी (Corona Third Phase) लहर की चिंता के बीच बिहार में एक ढ़ाई महीने के मासूम ने इस बीमारी से दम तोड़ दिया. दरभंगा स्थित उत्तर बिहार के सबसे बड़े अस्पताल डीएमसीएच में पिछले लगभग 36 घंटे के दौरान चार बच्चों की मौत हुई है, जिसमें से तीन की मौत की वजह निमोनिया बताई जा रही है वहीं एक को कोरोना महामारी ने अपना शिकार बना लिया. मरने वाले सभी बच्चे मधुबनी जिले के रहने वाले थे जिसमें से तीन एक ही परिवार के हैं.

कोरोना पॉजिटिव था मासूम

ढाई महीने के बच्चे की मौत कोरोना से हुई है जो कोरोना पॉजिटिव होकर DMCH के शिशु विभाग में इलाज करवाने के लिए भर्ती हुआ और इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. बच्चे का परिवार मधुबनी जिला का रहने वाला है. इससे पहले बच्चे की जब तबीयत बिगड़ी तो परिजनों ने मधुबनी से बच्चे को बेहतर इलाज के लिए पटना के एक निजी अस्पताल में भर्ती करवाया था, जहां बच्चे की तबीयत में सुधार नहीं हुआ.

मधुबनी का रहने वाला है परिवारडॉक्टरों को शक हुआ और उन्होंने बच्चे का कोविड टेस्ट करवाया, जिसकी रिपोर्ट पॉजिटिव आई. इसके बाद बच्चे के माता-पिता ने बच्चे को DMCH में भर्ती करवाया जहां डॉक्टरों ने उसे बचाने का प्रयास किया, लेकिन बच्चे की मौत हो गई. इस मामले में DMCH प्रशासन ने कहा कि ढाई माह की बच्चे की मौत कोरोना से हुई है, जिसे कोविड प्रोटोकॉल के तहत परिजनों को सौंप दिया गया है. बच्चे का इलाज पटना में भी परिजन करवा रहे थे. यहां उसे बचाने का प्रयास किया गया लेकिन आखिरकार बच्चे की मौत हो गई.

शिशु रोग विभाग में तीन और सगे भाई-बहनों ने भी तोड़ा दम

इसके अलावा शिशु वार्ड में मधुबनी जिला के इटहरवा गांव निवासी रामपुनीत यादव के तीन बच्चे चंदन, पूजा व आरती की मौत भी पिछले 24 घंटे में हो गई. रामपुनीत यादव ने तीनों बच्चों को 28 मई की शाम शिशु वार्ड में भर्ती करवाया. 29 मई की देर शाम चंदन और पूजा की मौत हो गई तथा 30 मई को आरती की भी मौत हो गई. इन सभी को निमोनिया जैसे लक्षण थे. सभी को बुखार था साथ ही सांस फूलने और देह-हाथ में सूजन से भी परेशान थे.

अस्पताल प्रशासन ल बयान

शिशु रोग विभाग के यूनिट इंचार्ज ने बताया कि दोनों बच्चों का बेहतर से बेहतर इलाज किया गया. दोनों की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आयी थी. वे लोअर रेस्पिरेटरी ट्रैक्ट इन्फेक्शन से पीड़ित थे. उन लोगों को बचाने का पूरा प्रयास किया गया लेकिन हमारी कोशिश नाकाम रही.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

Next Post
‘दीदी’ ने PM मोदी को लिखा पत्र, कहा- मुख्य सचिव को दिल्ली बुलाने के एकतरफा आदेश से स्तब्ध और हैरान

'दीदी' ने PM मोदी को लिखा पत्र, कहा- मुख्य सचिव को दिल्ली बुलाने के एकतरफा आदेश से स्तब्ध और हैरान

फेसबुक, ट्विटर, गूगल सबको भारत की डिजिटल संप्रभुता का सम्मान करना ही पड़ेगा

फेसबुक, ट्विटर, गूगल सबको भारत की डिजिटल संप्रभुता का सम्मान करना ही पड़ेगा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend