ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

राहुल गांधी, हेमा मालिनी, शशि थरूर… : दूसरे चरण के मतदान में इनके किस्मत का हो रहा फैसला

UB India News by UB India News
April 26, 2024
in LOKSHBHA
0
राहुल गांधी, हेमा मालिनी, शशि थरूर… : दूसरे चरण के मतदान में इनके किस्मत का हो रहा फैसला

RELATED POSTS

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

लोकसभा चुनाव 2024 में दूसरे चरण के मतदान ( Lok Sabha Election 2024 Phase 2 Voting) में मुकाबला बहुत ही दिलचस्प है.मुख्य फोकस केरल पर है, ये राज्य वामपंथ का गढ़ है, जहां बीजेपी और कांग्रेस दोनों ने दांव लगा रखा है. 26 अप्रैल (शुक्रवार) को दूसरे चरण में 88 सीटों पर 1,202 उम्मीदवार चुनावी मैदान में हैं. सभी 543 सीटों के नतीजे 4 जून को एक साथ घोषित किए जाएंगे.

दूसरे चरण के टॉप 10 उम्मीदवार:

  • “
  • मथुरा के लिए बहुत कुछ करना बाकी…” : हेमा मालिनी ने ब्रजवासियों से की वोट जरूर डालने की अपील
  • VIDEO: 'जेंटलमैन' राहुल द्रविड़ ने वोटिंग सेंटर पर अपने व्यवहार से जीता सबका दिल
  • ‘जेंटलमैन’ राहुल द्रविड़ ने वोटिंग सेंटर पर अपने व्यवहार से जीता सबका दिल

हेमा मालिनी (बीजेपी), मथुरा

Latest and Breaking News on NDTV

एक्ट्रेस से नेता बनीं हेमा मालिनी राजनीति में दो दशक पूरे कर लिए हैं. वह लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों में सांसद के तौर पर सेवाएं दे चुकी हैं.  वह 2014 से लोकसभा में मथुरा निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रही हैं. वह खुद को भगवान कृष्ण की गोपी मानती हैं और उनके जन्मस्थान मथुरा के लोगों की सेवा करना चाहती हैं.

राजीव चंद्रशेखर (तिरुवनंतपुरम), केरल

Latest and Breaking News on NDTV
राजीव चन्द्रशेखर तिरुवनंतपुरम से चुनावी मैदान में हैं. उनकी टक्कर कांग्रेस के दिग्गज नेता शशि थरूर से है. वह राज्यसभा सांसद और सूचना प्रौद्योगिकी और कौशल विकास राज्य मंत्री हैं. सरकारी वेबसाइटों पर उनके प्रोफाइल में उन्हें एक इंटरप्रेन्योर और टेक्नोक्रेट बताया गया है.

शशि थरूर (कांग्रेस), तिरुवनंतपुरम

Latest and Breaking News on NDTV

शशि थरूर केरल के तिरुवनंतपुरम से तीन बार सांसद रह चुके हैं. एक बार फिर से उनकी किस्मत दांव पर लगी हुई है. शशि थरूर पूर्व राजनयिक हैं और भाषा पर उनकी अच्छी पकड़ है. वह कांग्रेस अध्यक्ष पद का चुनाव मल्लिकार्जुन खड़गे से हार गए थे. इस चुनाव में उनका मुकाबला केंद्रीय मंत्री राजीव चन्द्रशेखर से है.

राहुल गांधी (कांग्रेस), वायनाड

Latest and Breaking News on NDTV

राहुल गांधी विपक्ष की तरफ से सबसे मुख्त चेहार हैं. वह गांधी परिवार से इस बार चुनाव लड़ने वाले एकमात्र सदस्य हैं. वह केरल बीजेपी प्रमुख के सुरेंद्र और सीपीएम की एनी राजा के खिलाफ वायनाड सीट ले चुनावी मैदान में हैं. हाालंकि अब तक उनके अमेठी सीट से चुनाव लड़ने की बात अब तक साफ नहीं है. अमेठी सीट पर पांचवें चरण में (20 मई) को मतदान होना है.

वैभव गहलोत (कांग्रेस), जालोर

Latest and Breaking News on NDTV

राजस्थान के पूर्व सीएम और दिग्गज कांग्रेस नेता अशोक गहलोत के बेटे वैभव गहलोत इस बार जोधपुर से सटे जालोर से अपनी किस्मत आजमा रहे हैं. 2019 में वह केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत से 2.5 लाख से ज्यादा वोटों से हार गए थे. पिछले साल, उन्हें विदेशी मुद्रा उल्लंघन मामले में तलब किया गया था.

अरुण गोविल (बीजेपी), मेरठ

Latest and Breaking News on NDTV

साल 1987 में रामानंद सागर के ‘रामायण’ सीरियल में भगवान राम की भूमिका निभाकर जनमानस के ह्रदय में बसने वाले एक्टर अरुण गोविल को बीजेपी ने उत्तर प्रदेश के मेरठ से चुनावी मैदान में उतारा है. मेरठ उनका गृह नगर है. अरुण गोविल का मुकाबला यहां सपा और बीएसपी उम्मीदवारों से है.

तेजस्वी सूर्या (बीजेपी) बेंगलुरु साउथ

Latest and Breaking News on NDTV

बीजेपी ने बेंगलुरु दक्षिण से तेजस्वी सूर्या को दोबारा टिकट दिया है. वह पिछले चुनाव में इस जीत को जीतकर लोकसभा में पार्टी का सबसे युवा चेहरा बन गए थे. तेजस्वी बीजेपी के फायरब्रांड नेता हैं. वह जोश से भरे भाषण के लिए जाने जाते हैं. उनका विवादों से भी नाता रहा है.  2022 में, वह उस समय विवादों में घिर गए थे जब उन्होंने “गलती से” इंडिगो विमान का इमरजेंसी गेट खोल दिया था और माफी मांगी थी.

भूपेश बघेल (कांग्रेस), राजनांदगांव

Latest and Breaking News on NDTV

पिछले साल हुए छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनावों में सत्ता गंवाने के बाद, पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल इस बार आम चुनाव में अपनी किस्मत आजमा रहे हैं.  कथित महादेव ऑनलाइन सट्टेबाजी घोटाला मामले में वह पुलिस की जांच का सामना कर रहे हैं. अब वह चुनावी मैदान में हैं.

केसी वेणुगोपाल (कांग्रेस), अलाप्पुझा

Latest and Breaking News on NDTV

राहुल गांधी के करीबी सहयोगी केसी वेणुगोपाल मनमोहन सिंह कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं. वह केरल के अलाप्पुझा से दो बार सांसद (2009-19) रह चुके हैं. हालांकि उन्होंने 2019 का चुनाव नहीं लड़ा और एक साल बाद राज्यसभा सदस्य बन गए. इस बार उनका मुकाबला एएम आरिफ (सीपीएम) और शोभा सुरेंद्रन (बीजेपी) से है.

रणवीर सिंह भाटी (निर्दलीय), बाड़मेर

Latest and Breaking News on NDTV

26 साल के रणवीर सिंह भाटी राजस्थान की राजनीतिक में एक शानदार उपलब्धि हासिल कर चुके हैं. श्योपुर विधानसभा चुनाव 2023 में उन्हें 80,000 वोट मिले थे. उनका मुकाबला इस बार समाजवादी पार्टी के नेता कैलाश चौधरी और कांग्रेस के उम्मेदा राम बेनीवाल से है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

PM मोदी के लिए भाषा की मर्यादा भूले राहुल गांधी, तू तड़ाक वाली जुबान में की बात

PM मोदी आज महाराष्ट्र और तेलंगाना में करेंगे ताबड़तोड़ रैलियां, गृह मंत्री शाह का असम-गुजरात में राहुल गांधी मध्यप्रदेश संबोधन

by UB India News
April 30, 2024
0

लोकसभा चुनाव के दो चरण पूरे हो चुके हैं इनमें देश के 14 राज्यों में मतदान पूरा हो चुका है....

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

फेक वीडियो पर अमित शाह का राहुल गांधी पर वार, बोले- कांग्रेस बताए ऐसा क्यों किया?

by UB India News
May 1, 2024
0

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज गुवाहाटी में प्रेस वार्ता की. इस दौरान उन्होंने अपने फेक वीडियो पर कांग्रेस...

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

फंस गए कन्हैया कुमार और उदित राज… बीच मझधार में डगमगाई कांग्रेस की नैया! कौन लगाएगा बेड़ा पार

by UB India News
April 29, 2024
0

कन्हैया कुमार और उदित राज के लोकसभा प्रत्याशी बनाए जाने के बाद दिल्ली कांग्रेस में जो बवाल मचा था, वह...

बिहार में चुनाव आयोग की बड़ी कार्रवाई, हटाए गए नवादा और भोजपुर के DM-SP

चुनाव आयोग ने लोकसभा चुनाव के छठे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी किया

by UB India News
April 29, 2024
0

भारत के चुनाव आयोग (ECI) ने सोमवार को लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है।...

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

पंजाब: कांग्रेस ने 4 सीटों पर की उम्मीदवारों की घोषणा

by UB India News
April 29, 2024
0

कांग्रेस ने सोमवार (29 अप्रैल) को पंजाब में लोकसभा चुनाव के लिए चार सीटों पर उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की. पार्टी ने...

Next Post
हूती विद्रोहियों ने भारत आ रहे जहाज पर किया हमला, लाल सागर में मिसाइल से बनाया निशाना

हूती विद्रोहियों ने भारत आ रहे जहाज पर किया हमला, लाल सागर में मिसाइल से बनाया निशाना

लोकसभा चुनाव 2024 का दूसरा चरण: छोटे राज्यों के मतदाताओं के अपेक्षा बड़े राज्यों में कम क्यों हो रहा मतदान

लोकसभा चुनाव 2024 का दूसरा चरण: छोटे राज्यों के मतदाताओं के अपेक्षा बड़े राज्यों में कम क्यों हो रहा मतदान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend