ADVERTISEMENT
Monday, July 27, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

कोरोना ने किस कदर तकलीफ पहुंचाई है यह बताने की जरूरत नहीं है…………

UB India News by UB India News
May 20, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, ब्लॉग, संपादकीय
0
कोरोना ने किस कदर तकलीफ पहुंचाई है यह बताने की जरूरत नहीं है…………

RELATED POSTS

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

कोरोना बीमारी ने जनता को किस कदर तकलीफ पहुंचाई है‚ यह बताने की जरूरत नहीं है। खासकर इस साल मार्च के अंतिम हफ्ते और अप्रैल महीने में कोरोना ने जिस तरह से अपनी लपलपाती जीभ से लाखों लोगों को अपना ग्रास बनाया वह कइयों को ताउम्र याद रहेगा। मगर कई लोग यह बात भी जिंदगी भर नहीं बिसरा पाएंगे कि कोरोना पीडि़तों को मदद करने का अंजाम इतना हाहाकारी होगा। कहते हैं‚‘मदद करने के लिए केवल धन की जरूरत नहीं होती। उसके लिए एक अच्छे मन की जरूरत होती है।’ हालांकि इन बातों से केंद्र की सरकार और उनकी ‘करीबी’ पुलिस रत्ती भर भी इत्तेफाक नहीं रखती है। उसे तो मदद करने वालों की अच्छे से ‘खबर’ लेने के लिए ज्यादा मुस्तैदी से काम करने को कहा गया है। इस ‘भले’ काम के लिए भले हाईकोर्ट का सहारा लिया गया‚ किंतु इससे कोरोना से प्रतिक्षण संघर्ष कर रहे आम जनों को जरूर ठेस पहुंची होगी। उन्हें यह भी मलाल होगा कि क्या मदद करना अपराध है‚ क्या एक अपील पर या फोन कॉल पर मरीज के लिए सांसों का या जीवनरक्षक दवा का इंतजाम करने वाला कानून की धज्जियां उड़़ा रहा हैॽ पुलिस ने अदालत के आदेश पर देशभर में कोरोना पीडि़तों को सहायता पहुंचाने वाले कई लोगों से पूछताछ की है। इनमें युवा कांग्रेस के बी.वी. श्रीनिवास‚ आम आदमी पार्टी के दिलीप पांडे़‚ भाजपा सांसद गौतम गंभीर और सुशील खुराना आदि नेता शामिल हैं। जिस समय मौत से एक–एक सांस के लिए मरीज जूझ रहे हों और उन्हें न तो अस्पताल में और न किसी सांसद‚ विधायक या अपनों से मदद मिल रही हो; अगर उन्हें कोई अपने संसाधन‚ क्षमता‚ संवेदनशीलता और कर्मठता से सहायता पहुंचाता है तो यह बात शासन और सिस्टम को बहुत जोर से खटकती है। ऐसा इसलिए है क्योंकि सिस्टम को सीधे तरीके से चलने वालों से खुन्नस होती है। फर्ज कीजिए‚ अगर पुलिस की पूछताछ और टोकाटाकी से कितने लोग मदद को हाथ बढ़ाएंगे। आखिर कोई मदद को क्यों आएगाॽ अगर जांच ही करनी है तो दवा‚ ऑक्सीजन सिलेंड़रों व अन्य चिकित्सा उपकरणों की कालाबाजारी और अनाप–शनाप कीमत वसूलने वालों की करनी चाहिए। इसी तरह की बदनीयती का काम बंगलुरू में युवा कांग्रेस के वांलिंटियर्स के साथ किया गया। वहां तो सांप्रदायिक रंग देने की भी गंदी हरकत हुई। मेरा मानना है कि अगर वाकई गलत हो रहा है तो तफ्तीश होनी चाहिए‚ मगर यह भी ध्यान रहे कि मामला पटरी से न उतर जाए।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

आंसू गैस के गोले और लाठीचार्ज, सीजेपी प्रवक्ता का दावा- दीपके को हिरासत में लिया

क्या पेपरलीक केवल कानून-व्यवस्था से कहीं अधिक नीतिगत विफलता का परिणाम है ……………….

by UB India News
July 27, 2026
0

केंद्रीय मंत्री प्रह्लाद जोशी ने रविवार को केंद्रीय शिक्षा मंत्री का कार्यभार संभाल लिया। अधिकारियों ने इसकी पुष्टि की। इससे...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

Next Post
24 घंटे में 10920 नए मामले आए, उससे ज्यादा 13852 लोगों ने कोरोना को दी मात

सरकार का अब गांवों पर फोकस

बंगाल में ‘बवाल’? CBI हिरासत में TMC के 4 नेता, गुस्से में ‘दीदी’ भी पहुंची CBI दफ्तर

बंगाल में 'बवाल'? CBI हिरासत में TMC के 4 नेता, गुस्से में 'दीदी' भी पहुंची CBI दफ्तर

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend