ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

बंगाल में ‘बवाल’? CBI हिरासत में TMC के 4 नेता, गुस्से में ‘दीदी’ भी पहुंची CBI दफ्तर

UB India News by UB India News
May 20, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पश्चिम बंगाल
0
बंगाल में ‘बवाल’? CBI हिरासत में TMC के 4 नेता, गुस्से में ‘दीदी’ भी पहुंची CBI दफ्तर
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बंगाल में चुनाव खत्म हो चुके हैं लेकिन सियासी ड्रामा पूरी तरह जारी है। अपने नेताओं पर CBI के एक्शन के ख़िलाफ़ ममता बनर्जी सीबीआई दफ्तर पहुंच गई हैं। दरअसल मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के करीबियों पर सीबीआई का एक्शन हुआ है। CBI ने ममता सरकार के मंत्री फिरहाद हकीम सहित 4 नेताओं को हिरासत में ले लिया है। ये कार्रवाई नारदा स्टिंग मामले में हुई है।

मंत्री फिरहाद हकीम के अलावा विधायक मदन मित्रा, पूर्व मेयर शोभन चटर्जी और TMC नेता शोभन देव चट्टोपाध्याय को भी सीबीआई दफ्तर लाया गया है। चारों को कोलकाता में सीबीआई दफ्तर में रखा गया है। इनकी गिरफ्तारी की प्रक्रिया का पेपर वर्क किया जा रहा है।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

कागजी कारवाही के बाद इनकी गिरफ्तारी दिखा दी जाएगी और सभी को कोर्ट में पेश करके कोर्ट में इनकी गिरफ्तारी की वजह बताकर इनकी रिमांड मांगी जाएगी। CBI ने इन चारों के घर और दफ्तरों पर आज छापे भी मारे हैं। कुछ दिनों पहले इन चारों के खिलाफ राज्यपाल जगदीप धनखड़ ने प्रॉसीक्यूशन की अनुमति सीबीआई को दी थी।

अधिकारियों ने बताया कि केंद्रीय बलों के साथ सीबीआई की एक टीम सोमवार सुबह हाकिम के चेतला आवास पर पहुंची और उन्हें जांच एजेंसी के कार्यालय ले गयी। राज्य के परिवहन और आवास मंत्री हाकिम ने दावा किया, ‘‘सीबीआई ने नारद मामले में मुझे गिरफ्तार किया है। हम अदालत में इस मामले को ले जाएंगे।’’

आपको बता दें कि स्टिंग ऑपरेशन टेप 2016 में सामने आया था. बंगाल में 2016 के विधानसभा चुनाव से ठीक पहले नारदा स्टिंग टेप सार्वजनिक किए गए थे. नारद न्यूज के संपादक मैथ्यू सैमुअल द्वारा यह स्टिंग ऑपरेशन किया गया था, जो इसके लिए एक व्यापारी के रूप में सामने आए थे. इस स्टिंग में आईपीएस अधिकारी के साथ ही तृणमूल कांग्रेस के कई शीर्ष नेताओं को कथित तौर पर फायदा पहुंचाने के बदले में नकद रुपये लेते हुए देखा गया था. कलकत्ता हाईकोर्ट ने इस स्टिंग फुटेज मामले में प्रारंभिक जांच करने के आदेश दिए थे.

इसके एक महीने बाद 17 अप्रैल 2017 को सीबीआई ने मिर्जा और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के कई राज्य मंत्रियों व सांसदों सहित 13 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था. 25 अप्रैल और 27 अप्रैल 2014 को बनाई गई नारदा वीडियो फुटेज का जिक्र करते हुए सीबीआई प्राथमिकी में मिर्जा के बारे में कहा गया कि उन्हें स्टिंग ऑपरेटर से लगभग पांच लाख रुपये की राशि लेते हुए देखा गया है.

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

प्रधान के इस्तीफे पर वर्ल्ड मीडिया…….

by UB India News
July 27, 2026
0

शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा हो गया है। NEET पेपर लीक केस में उनके इस्तीफे की मांग करते हुए...

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

2029 के लोकसभा चुनाव में उतरेंगे Gen-Z?

by UB India News
July 27, 2026
0

नीट पेपर लीक मामले को लेकर दिल्ली के जंतर-मंतर पर युवा पीढ़ी यानी जेन-जी के प्रदर्शन के बाद पूरे देश...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

इस्तीफे अक्सर राजनीतिक संदेश होते हैं, करियर का अंत नहीं………………

by UB India News
July 27, 2026
0

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी के आंदोलन के बाद अंतत: शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान को अपने पद से इस्तीफा देना...

Next Post
ना टेस्ट हैं, ना हॉस्पिटल में बेड, वैक्सीन भी नहीं, बस उत्सव का ढोंग है….राहुल गांधी का वार

PMCares के वेंटिलेटर और पीएम में कई समानताएं, दोनों का हद से ज़्यादा झूठा प्रचार:राहुल गांधी

कोरोना से जंग में भारत को नया हथियार, DRDO की कोविड दवा 2DG लॉन्च

कोरोना से जंग में भारत को नया हथियार, DRDO की कोविड दवा 2DG लॉन्च

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend