ADVERTISEMENT
Tuesday, July 28, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

सरकार का अब गांवों पर फोकस

UB India News by UB India News
May 20, 2021
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, स्वास्थ
0
24 घंटे में 10920 नए मामले आए, उससे ज्यादा 13852 लोगों ने कोरोना को दी मात
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

ग्रामीण इलाकों में कोरोना के मामले बढ़ने पर केंद्र ने रविवार को इस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए नए दिशानिर्देश जारी किए हैं। सरकार ने कहा कि शहरी क्षेत्रों से सटे इलाकों और ग्रामीण इलाकों में जहां घर पर पृथकवास संभव नहीं है वहां दूसरी बीमारियों से ग्रसित बिना लक्षण वाले या हल्के लक्षण वाले मरीजों के लिए न्यूनतम ३० बिस्तर वाले कोविड़ देखभाल केंद्र बनाने की सलाह दी है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि उप केंद्रों या स्वास्थ्य केंद्रों तथा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों समेत सभी सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों में रैपिड़ एंटीजन जांच (आरएटी) किट्स उपलब्ध होनी चाहिए। मंत्रालय ने कोविड़–१९ निषेध तथा प्रबंधन पर मानक संचालन प्रक्रिया (एसओपी) जारी करते हुए कहा कि शहरी इलाकों में मामले बढ़ने के अलावा अब शहरी इलाकों से जुड़़े क्षेत्रों‚ ग्रामीण और आदिवासी इलाकों में भी मामले धीरे–धीरे बढ़ रहे हैं। उसने यह दिशानिर्देश इसलिए जारी किए हैं ताकि ये समुदाय कोरोना से निपटने के लिए सभी स्तरों पर स्वास्थ्य देखभाल ढांचा मजबूत कर सकें।

राज्य में 30 दिन के बाद कोरोना के नए संक्रमित मरीजों की संख्या 7 हजार से कम हुई है। बीते 24 घंटों में 6894 नए मरीज मिले हैं। इससे पहले 16 अप्रैल को पहली बार यहां 6253 मरीज मिले थे। बीते 24 घंटों में 120271 सैंपलों की जांच हुई। इस हिसाब से कोरोना संक्रमण की दर 5.73% है। पटना में सबसे अधिक 1103 कोरोना मरीज मिले हैं। राज्य में अब 75089 सक्रिय मरीज हैं। बीते 24 घंटे में 14202 लोग ठीक हुए हैं। राज्य की रिकवरी दर 87.89% पर पहुंची है। वहीं, 24 घंटों में राज्य में 89 लोगों की कोरोना से मौत हो गई है।

RELATED POSTS

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

पटना में 1103 और राज्यभर में 6894 नये मामले, पिछले 24 घंटे में 89 मरीजों की गई जान‚ अब तक 3832 मरे

बिहार में कोरोना की रफ्तार तेजी से थम रही है। 24 घंटे जितने नए मामले आ रहे हैं उससे कहीं ज्यादा ठीक होने वालों का आंकड़ा बढ़ रहा है। रविवार को 24 घंटे में 120271 लोगों की जांच कराई गई है जिसमें 6894 नए मामले आए हैं। इस दौरान 14202 लोगों कोरोना संक्रमण के बाद ठीक हुए हैं। राज्य का पॉजिटिविटी रेट तेजी से गिर रहा रहा है जिससे रिकवरी का रेट बढ़ रहा है। पॉजिटिविटी रेट 5.7% है तो रिकवरी रेट 87.89% पहुंच गया है।

24 घंटे में कोरोना की रफ़्तार

  • रविवार को कुल 120271 लोगों की जांच हुई
  • 24 घंटे में 6894 नए मामले आए
  • राज्य में अब तक कुल 651909 नए मामले आए हैं
  • अब तक कुल ठीक होने वालों की संख्या 572987 है

24 घंटे में 89 लोगों की जान गई

कोरोना संक्रमितों की संख्या तो घट रही है लेकिन मौत का खतरा नहीं टल रहा है। रविवार को 24 घंटे में 89 लोगों की मौत हो गई है। इसमें 18 मौत पटना में हुई है। मौत का आंकड़ा हर जिले में पहले की तरह ही चल रहा है। इसमें कहीं से कोई अंतर नहीं आ रहा है। मौत का आंकड़ा घटने के बजाए हर दिन बढ़ रहा है।

24 घंटे में थमी कोरोना की रफ्तार

  1. अररिया – 236
  2. अरवल – 66
  3. औरंगाबाद -81
  4. बांका – 39
  5. बेगूसराय – 270
  6. भागलपुर – 169
  7. भोजपुर – 52
  8. बक्सर – 49
  9. दरभंगा – 127
  10. पूर्वी चंपारण – 297
  11. गया – 381
  12. गोपालगंज – 188
  13. जमुई – 167
  14. जहानाबाद – 42
  15. कैमूर – 10
  16. कटिहार – 205
  17. खगड़िया – 124
  18. किशनगंज – 178
  19. लखीसराय – 80
  20. मधेपुरा – 179
  21. मधुबनी – 267
  22. मुंगेर – 155
  23. मुजफ्फरपुर – 192
  24. नालंदा – 193
  25. नवादा – 64
  26. पटना – 1103
  27. पूर्णिया – 221
  28. रोहतास – 72
  29. सहरसा – 194
  30. समस्तीपुर – 331
  31. सारण – 228
  32. शेखपुरा – 33
  33. शिवहर – 59
  34. सीतामढ़ी – 89
  35. सीवान – 169
  36. सुपौल – 240
  37. वैशाली – 180
  38. पश्चिमी चंपारण – 138

बिहार में बाहर से आने वाले 31 लोग पॉजिटिव

बिहार के विभिन्न जिलों में बाहर से आने वाले 31 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अलग अलग जिलों में जांच के बाद संक्रमित को क्वारंटाइन किया गया है। किसी को होम आइसोलेशन में भेजा गया है तो कोई सरकारी सेंटर पर है। स्वास्थ्य विभाग का कहना है कि सभी 31 में कोई लक्षण नहीं हैं। संक्रमण को फैलने से रोकने को लेकर ही लोगों की जांच कराई जा रही है।

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

‘नारी शक्ति वंदन सम्मेलन’: नया इतिहास रचने जा रहा भारत, होगा 21वीं सदी का महत्वपूर्ण निर्णय- पीएम मोदी

अमेरिका-ईरान तनाव के बीच वैश्विक संकट पर पीएम मोदी ने बुलाई अहम बैठक,

by UB India News
July 28, 2026
0

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार शाम को प्रमुख मंत्रालयों के सचिवों के साथ एक बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बताया जा रहा...

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

बांकीपुर विधानसभा उपचुनाव : आज शाम थम जाएगा प्रचार-प्रसार , बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन ने की मेगा रैली

by UB India News
July 28, 2026
0

बांकीपुर विधानसभा में 30 जुलाई को उपचुनाव है। आज यानी 28 जुलाई शाम प्रचार-प्रसार थम जाएगा। राजद की रेखा गुप्ता...

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

BJP विधायक राजू सिंह की सजा पर हाईकोर्ट में क्यों लगी रोक?

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार के पूर्व बीजेपी विधायक राजू कुमार सिंह को दिल्ली हाईकोर्ट से राहत मिली. हाईकोर्ट ने साल 2018 के चर्चित...

बिहार में शिक्षकों के तबादले के लिए 29 जुलाई से खुलेगा पोर्टल………..

बिहार में 30-35 हजार शिक्षकों की भर्ती जल्द………..

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार में TRE 4 शिक्षक भर्ती का इंतजार कर रहे लाखों अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर है. सूत्रों के...

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

एक महीने में पांचवीं लाश से दहला वीवीआईपी इलाका………

by UB India News
July 28, 2026
0

बिहार की राजधानी पटना के मिलर स्कूल ग्राउंड में मंगलवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब एक युवक का...

Next Post
बंगाल में ‘बवाल’? CBI हिरासत में TMC के 4 नेता, गुस्से में ‘दीदी’ भी पहुंची CBI दफ्तर

बंगाल में 'बवाल'? CBI हिरासत में TMC के 4 नेता, गुस्से में 'दीदी' भी पहुंची CBI दफ्तर

ना टेस्ट हैं, ना हॉस्पिटल में बेड, वैक्सीन भी नहीं, बस उत्सव का ढोंग है….राहुल गांधी का वार

PMCares के वेंटिलेटर और पीएम में कई समानताएं, दोनों का हद से ज़्यादा झूठा प्रचार:राहुल गांधी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend