वोट बैंक टूटे नहीं इसको लेकर राजद चिंतित है। लिहाजा डैमेज कंट्रोल शुरू किया गया है। राजद ने पप्पू यादव पर बडा हमला बोला है। तेजस्वी यादव के इशारे पर राजद ने प्रेस कांफ्रेंस कर पप्पू यादव पर आरोपों की झडी लगा दी। राजद नेताओं ने तो यहां तक कह दिया कि इनकी गिरफ्तारी हुई नहीं बल्कि ये खुद गिरफ्तार हुए हैं ताकी लोगों का सहानुभूति बटोर सकें। राजद प्रदेश कार्यालय में आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में विधायक चंद्रशेखर और प्रवक्ता मृत्युंजय तिवारी ने पप्पू यादव पर सरकार की गोद में खेलने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि पप्पू यादव और नीतीश कुमार नूरा–कुश्ती कर रहे हैं। पप्पू खुद गिरफ्तार हुए हैं ताकी लोगों की सहानुभूति मिले। इसमें सरकार और पप्पू यादव की मिलीभगत है। मधेपुरा से राजद विधायक ड़ॉ. चंद्रशेखर ने कहा कि हमने २०२० के विस चुनाव में पप्पू यादव के खिलाफ केस छुपाने का सबूत पेश किया था लेकिन डीएम नहीं माने। अब उसी केस में पप्पू यादव को गिरफ्तार किया जा रहा है। इधर‚ पप्पू यादव की गिरफ्तारी से पूरे बिहार के लोग आक्रोशित हैं। सरकार के खिलाफ लोगों में भारी नाराजगी है। कोरोना संकट में जिस तरह से पप्पू यादव ने लोगों की मदद की उससे वे नायक की भूमिका में सामने आये हैं। भाजपा सांसद राजीव प्रताप रूडी के एंबुलेंस कांड के बाद तो पप्पू यादव देश भर में चर्चित हो गये। इस खुलासे के तीन दिन बाद ही बिहार पुलिस ने उन्हें ३२ साल पुराने एक केस में गिरफ्तार करा लिया। पूर्व सांसद की गिरफ्तारी की खबर पूरे देश में फैल गई है। जेल जाने से पहले पूर्व सांसद पप्पू यादव ने आह्वान किया था कि तेजस्वी यादव लोगों की लडाई को आगे बढायें। इसके बाद भी तेजस्वी यादव की तरफ से कोई ट्वीट सामने नहीं आने के बाद बिहार के लोगों में नाराजगी है।
बिहार में पहली बार खेलो इंडिया यूथ गेम्स आयोजित, 4 मई को मोदी करेंगे उद्धाटन
खेल के रंग, बिहार के संग, इसी थीम लाइन के साथ बिहार में पहली बार खेलों का महाकुंभ आयोजित हो...