ADVERTISEMENT
Sunday, July 26, 2026
No Result
View All Result
  • Login
  • Register
No Result
View All Result
UB INDIA NEWS
No Result
View All Result

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में 25 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन

UB India News by UB India News
February 23, 2023
in Lokshbha2024, खास खबर, पटना, बिहार
0
नीतीश सरकार का बड़ा फैसला, बिहार में 25 मई तक बढ़ाया गया लॉकडाउन
  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link

बिहार में लॉकडाउन को अगले 10 दिनों के लिए बढ़ा दिया गया है। अब यहां 25 मई तक पाबंदियां पहले की तरह ही जारी रहेंगी। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हमारी समीक्षा में लॉकडाउन का पॉजिटिव इम्पैक्ट दिखा है। इसलिए इसे बढ़ाने का फैसला किया गया है। सरकार की तरफ से शाम साढ़े 4 बजे नई गाइडलाइन जारी की जाएगी। हालांकि, पिछली पाबंदियों में ढील मिलने की संभावना कम है।

नीतीश कुमार ने ट्वीट कर कहा, ‘आज सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गई। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। अतः बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।’

RELATED POSTS

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

आज सहयोगी मंत्रीगण एवं पदाधिकारियों के साथ बिहार में लागू लॉकडाउन की स्थिति की समीक्षा की गयी। लॉकडाउन का सकारात्मक प्रभाव दिख रहा है। अतः बिहार में अगले 10 दिनों अर्थात 16 से 25 मई, 2021 तक लॉकडाउन को विस्तारित करने का निर्णय लिया गया है।

— Nitish Kumar (@NitishKumar) May 13, 2021

15 मई को खत्म हो रही थी मियाद
राज्य में जारी लॉकडाउन की मियाद 15 मई को खत्म हो रही थी। लॉकडाउन का असर और इसे और बढ़ाने को लेकर सभी जिलों के CMO और DPM के साथ डॉक्टर्स से भी फीडबैक लिया जा रहा था। राज्य के 90% अधिकारियों ने इसे प्रभावी बताते हुए लॉकडाउन के साथ वैक्सीनेशन बढ़ाने की बात कही। वहीं, पटना जिला प्रशासन ने सरकार को 31 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का प्रस्ताव दिया था।

हाईकोर्ट की फटकार के बाद लगाया था लॉकडाउन
बिहार सरकार ने पटना हाईकोर्ट से मिली फटकार के बाद राज्य में पांच मई से 15 मई तक लॉकडाउन लगाया था। इसकी मियाद शनिवार को खत्म हो रही थी। अब सरकार ने इसे 10 और दिनों के लिए बढ़ा दिया है। राज्य में कोरोना के केस घटने शुरू हो गए हैं। मगर रोजाना 10 हजार के आसपास पॉजिटिव मरीज मिल रहे हैं। इसी वजह से सरकार ने लॉकडाउन को बढ़ाने का फैसला लिया है।

लॉकडाउन से कम हो रही कोरोना संक्रमण दर
इससे पहले बुधवार को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने कहा कि बढ़ते कोरोना संक्रमण को देखते हुए पांच से 15 मई तक बिहार में लॉकडाउन लगाया गया है। लॉकडाउन शुरू करने से कोरोना मरीज की संख्या और संक्रमण दर में कमी आनी शुरू हो गई है। लॉकडाउन की सफलता के लिए सभी बिहारवासियों के सहयोग की आवश्यकता है। मुझे पूरा भरोसा है कि हम सब मिलकर इस बीमारी पर अवश्य विजय प्राप्त करेंगे।

 

  • Facebook
  • X
  • WhatsApp
  • Telegram
  • Email
  • Print
  • Copy Link
UB India News

UB India News

Related Posts

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

आखिर क्यों तेज प्रताप को जेल की सलाखों के पीछे जाना पड़ा?

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक और प्रदर्शनकारी छात्रों पर पुलिस कार्रवाई के विरोध में शनिवार को बिहार बंद बुलाया गया था. इस...

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

पेपर लीक पर बढ़ते बवाल के आगे झुकी सरकार, धर्मेंद्र प्रधान ने दिया इस्तीफा………………….

by UB India News
July 26, 2026
0

केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने आखिरकार अपने पद से इस्‍तीफा दे दिया. जंतर-मंतर पर पिछले एक महीने से भी...

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

जंतर-मंतर पर पथराव, लाठीचार्ज, आंसू गैस के गोल दागे:कई पुलिसकर्मी और प्रदर्शनकारी घायल

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक को लेकर जंतर-मंतर पर जारी CJP (कॉकरोच जनता पार्टी) के आंदोलन के खत्‍म होने के आसार फिलहाल...

बिहार बंद में  प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

बिहार बंद में प्रदर्शन उग्र , पटना से सीवान तक पत्थरबाजी-लाठीचार्ज, आंसू गैस ,हवाई फायरिंग…………..

by UB India News
July 26, 2026
0

NEET पेपर लीक, केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे और लाठीचार्ज के खिलाफ बुलाया गया बिहार बंद अब हिंसक होता जा...

देशभर में मानसून सक्रिय , दिल्ली-NCR में झमाझम बारिश, कई इलाकों में भरा पानी , बिहार के 24 जिलों में हेवी रेन का अलर्ट

बिहार के 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट:आकाशीय बिजली से 11 लोगों की मौत………..

by UB India News
July 26, 2026
0

बिहार में मानसून एक्टिव है। मौसम विभाग ने आज 16 जिलों में आंधी-बारिश का अलर्ट जारी किया है। इन जिलों...

Next Post
पप्पू यादव को पटना हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

पप्पू यादव को पटना हाईकोर्ट से नहीं मिली राहत

हिंदुओं के शवों को दफनाया जा रहा, कहां जा रहा देश ?

हिंदुओं के शवों को दफनाया जा रहा, कहां जा रहा देश ?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

  • front
  • Home
Contect Us - ubindianews@gmail.com

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password? Sign Up

Create New Account!

Fill the forms below to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In
No Result
View All Result
  • front
  • Home

© 2020 ubindianews.com - All Rights Reserved ||

Send this to a friend